अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिये बाइडेन की दावेदारी पर चर्चा शुरू
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिये बाइडेन की दावेदारी पर चर्चा शुरू

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जोए बाइडेन के सहयोगियों ने 2016 में होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनकी दावेदारी के बारे में विचार-विमर्श फिर से शुरू कर दिया है।

File Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जोए बाइडेन के सहयोगियों ने 2016 में होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनकी दावेदारी के बारे में विचार-विमर्श फिर से शुरू कर दिया है।

बाइडेन के पुत्र की बीमारी और निधन की वजह से इस साल के शुरू में इन चर्चाओं पर विराम लग गया था। हालांकि बाइडेन ने अपने स्टाफ को अब तक यह नहीं बताया है कि वह इस चुनाव के लिए दावेदार होंगे या नहीं। उन्होंने अपने स्टाफ को संभावित प्रचार की कोई योजना बनाने को भी नहीं कहा है।

राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार हिलेरी क्लिंटन की लोकप्रियता में हाल ही में हुई रायशुमारी में गिरावट आने के बाद बाइडेन पर ध्यान गया है। अपने आर्थिक संदेशों को लेकर बेर्नी सैंडर्स भी खासी भीड़ जुटा रहे हैं और पार्टी में उन्हें हिलेरी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

Trending news