बदला लेने के लिये महिला ने लड़के की आंखें बाहर निकाल दी
Advertisement

बदला लेने के लिये महिला ने लड़के की आंखें बाहर निकाल दी

चीन के जिलिन प्रांत में पारिवारिक झगड़े की वजह से बदला लेने के लिए एक महिला ने एक लड़के को चाकू मारकर आंखें निकाल ली और बाद में खुदकुशी कर ली।

बीजिंग: चीन के जिलिन प्रांत में पारिवारिक झगड़े की वजह से बदला लेने के लिए एक महिला ने एक लड़के को चाकू मारकर आंखें निकाल ली और बाद में खुदकुशी कर ली।

लड़के के परिजनों ने बताया, 'लड़के पर चाकू से किया गया वार गंभीर नहीं है। बहरहाल, जब लड़का घायल अवस्था में मिला तो उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं।' सरकारी समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ के अनुसार यह अभी साफ नहीं है कि उसकी आंखों की रोशनी दोबारा लौटेगी या नहीं।

यह घटना प्रांत के यूशू गांव की है जहां झू उपनाम वाले 12 साल के लड़के पर हमला किया गया। घटना के समय लड़का अपने परिवार के स्टोर को देख रहा था और उसके मां-बाप बाहर थे। एक महिला स्टोर में दाखिल हुई और बीयर की बोतल खरीदी। बाद में उसने लड़के से आइसक्रीम मांगी। जब लड़का आइसक्रीम लेने के लिए पीछे मुड़ा तो महिला ने उस पर बोतल से हमला कर दिया और फिर से चाकू मारा और आंखें भी निकाल लीं।

बाद में इस महिला ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान दे दी। वांग उपनाम वाली महिला का लड़के के परिवार से झगड़ा था।

Trending news