26/11 मुंबई हमला: अमेरिका ने कहा- दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत के साथ काम कर रहे हैं
Advertisement

26/11 मुंबई हमला: अमेरिका ने कहा- दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत के साथ काम कर रहे हैं

पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली की मुंबई की एक अदालत के समक्ष गवाही के बीच एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत के साथ काम कर रहा है और उसकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

26/11 मुंबई हमला: अमेरिका ने कहा- दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत के साथ काम कर रहे हैं

वॉशिंगटन: पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली की मुंबई की एक अदालत के समक्ष गवाही के बीच एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए भारत के साथ काम कर रहा है और उसकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर से कल (गुरुवार) संवाददाता सम्मेलन में जब वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुंबई की एक अदालत के समक्ष चल रही हेडली की गवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे कि हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।’ हेडली लश्करे तैयबा का सदस्य है और मुंबई हमले का दोषी है।

उन्होंने कहा, ‘हम भारत सरकार द्वारा की जा रही जांच में वर्षों से उसके साथ निकटता से काम कर रहे हैं और उसका सहयोग कर रहे हैं। मुंबई हमलों के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए हर संभव सुराग का पता लगाने के लिए भारत सरकार की यथासंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ 

टोनर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘हेडली ने मुंबई की एक अदालत के सामने वीडियो लिंक के जरिए गवाही दी। इस हमले के पीड़ितों में केवल अमेरिकी और भारतीय ही शामिल नहीं हैं बल्कि अन्य देशों के भी नागरिक शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका विशेष रूप से इस मामले पर काम कर रहा है और उसने पाकिस्तान और भारत के बीच सहयोग को प्रोत्साहित किया है।

Social Media Score

Scores
Over All Score 0
Digital Listening Score0
Facebook Score0
Instagram Score0
X Score0
YouTube Score0

Trending news