Zee News
ज़ी हेल्पलाइन क्या है?

ज़ी हेल्पलाइन आम आदमी की शिकायतों को दूर करवाने में उन्हें सहयोग करने का एक ऐसा प्रयास है जो पारदर्शिता के साथ तेज़ी से मदद करने की कोशिश करता है। ये हमारी उस कोशिश का भी ज़रिया है जिसका मकसद तमाम सार्वजनिक संस्थाओं को और जबावदेह बनाना है ताकि वो ज़्यादा से ज़्यादा जन सुविधाओं को सिटीज़न चार्टर से जोड़ सकें।

ज़ी न्यूज़ आम जनता से उन मामलों को हमारे सामने लाने की अपील करता है जहां घूसखोरी के लिए मज़बूर किया जाता हो, जहां व्यवस्था संवेदनहीन हो गयी हो, जहां क़ायदे-कानून का चोला अनावश्यक तौर पर जटिल, भेदभावकारी और परेशान करने वाला हो, या जहां लालफीताशाही और भाई-भतीजावाद का बोलबाला हो। इसके लिए, आप अपनी शिकायत हमें तीन तरीके से भेज सकते हैं – सीधे टेलीफोन से, इंटरनेट से या डाक से।

You can also call or mail us to register your complaint.
0120- 2511182
0120- 2515232

Zee Helpline: Haq Ka Sawal
Zee News
FC-19, Sector 16-A,
Noida - 201301, India