केशुभाई पटेल ने मोदी पर साधा निशाना
Advertisement

केशुभाई पटेल ने मोदी पर साधा निशाना

गुजरात परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष केशुभाई पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके 3डी अभियान पर हुए खर्च के लिए निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता का पैसा भाजपा के ‘भ्रामक अभियान’ पर खर्च किया जा रहा है।

अहमदाबाद : गुजरात परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष केशुभाई पटेल ने राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके 3डी अभियान पर हुए खर्च के लिए निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता का पैसा भाजपा के ‘भ्रामक अभियान’ पर खर्च किया जा रहा है।
पटेल ने कहा कि क्या गुजरात भ्रामक अभियान करने में नम्बर एक है जैसे वह विकास में नम्बर एक है? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भाजपा की ओर से जनता का पैसा विज्ञापन अभियानों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘विकास’ शब्द का ‘दुरुपयोग’ कर रही है। (एजेंसी)

Trending news