देश के सबसे ऊंचे बूथ पर 80 फीसदी मतदान
Advertisement

देश के सबसे ऊंचे बूथ पर 80 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित देश के सबसे ऊंचे मतदान स्थल पर रविवार को राज्य विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक 80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित देश के सबसे ऊंचे मतदान स्थल पर रविवार को राज्य विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक 80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हिक्किम मतदान केंद्र समुद्र तल से 14567 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां पर पंजीकृत 333 मतदाताओं में से 276 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वर्ष 2009 के आम चुनावों के दौरान हिक्किम मतदान केंद्र पर 321 में से 243 लोगों ने मतदान किया था, जो 69 फीसदी है। किन्नौर जिले के मतदान केंद्र पर 100 फीसदी मतदान हुआ। यहां पंजीकृत सभी 18 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। (एजेंसी)

Trending news