Advertisement
trendingNow13128556

Chandra Grahan 2026: 3 घंटे 27 मिनट का लंबा चंद्रग्रहण खत्म, जानें ग्रहण की समाप्ति पर राशि अनुसार क्या करें उपाय

Chandra Grahan 2026: पंचांग की गणना के अनुसार, 3 घंटे 27 मिनट का लंबा चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है. बता दें कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ था, जबकि इस ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 46 मिनट पर हो चुकी है. ऐसे में ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या करना चाहिए. जानिए ZeeNews Live पर. 

 

 

चंद्र ग्रहण 2026 के LIVE Updates (AI generated Image)
चंद्र ग्रहण 2026 के LIVE Updates (AI generated Image)
LIVE Blog

Chandra Grahan 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 47 मिनट पर हो चुकी है. शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण की समाप्ति के बाद कुछ कार्य अनिवार्य रूप से करने चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करना शुभ रहेगा. शुद्धिकरण के नियम क्या हैं, ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

चंद्र ग्रहण से जुड़े महत्‍वपूर्ण FAQ's 

सवाल : चंद्र ग्रहण लगने का समय क्‍या है? 

जवाब : 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लगेगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण की अवधि तकरीबन 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

सवाल : चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा?  

जवाब : हां, यह चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्‍सों में दिखाई देगा. विशेष तौर पर पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में चंद्र ग्रहण का अच्‍छा नजारा दिखाई दे सकता है. इसके अलावा भी दिल्‍ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्‍नई, लखनऊ, पटना आदि में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. हालांकि यह इस पर भी निर्भर करेगा कि आसमान साफ है या नहीं. 

सवाल : चंद्र ग्रहण दोपहर में लग रहा तो यह नजर कैसे आएगा? 

जवाब : चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लग रहा है, जाहिर है उस समय दिन रहने से यह नजर नहीं आ पाएगा. भारत में चंद्रमा ग्रहण का नजारा शाम को 06:20 बजे के बाद देखा जा सकेगा. करीब 20 से 25 मिनट तक चंद्र ग्रहण दिखेगा. 

सवाल : ब्‍लड मून क्‍या है? 

जवाब : जब पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है तो पूरे चंद्रमा पर धरती की छाया पड़ती है, जिससे वह लाल नजर आने लगता है. खगोल विज्ञान में इसे ही ब्‍लड मून कहा जाता है.  

यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण के दौरान केवल गर्भवती महिलाएं ही नहीं बाकी लोग भी रहें सतर्क, ये काम पूरे परिवार पर लाते हैं संकट

03 March 2026
20:03 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्रग्रहण के अगले दिन सुबह में क्या करें

  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान- सुबह जल्दी उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. यह ग्रहण के बाद की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है. 
  • सूर्य अर्घ्य- ग्रहण के अगले दिन सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और अक्षत डालकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें. इससे आत्मविश्वास और आरोग्य की प्राप्ति होती है.
  • घर का शुद्धिकरण- ग्रहण के अगले दिन सुबह में पूरे घर में गोमूत्र या गंगाजल का छिड़काव करें और मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं.
  • अन्न दान- ग्रहण के अगले दिन की सुबह अपनी सामर्थ्य के अनुसार अनाज, गुड़ या तिल का दान किसी जरूरतमंद को करें. यह ग्रहण के कष्टों को पूरी तरह समाप्त कर देता है.
19:49 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्रग्रहण पर लखनऊ में दिखा चांद का दुर्लभ दृश्य

19:44 PM

 Chandra Grahan 2026 LIVE: गुजरात के गांधीनगर में दिखा ग्रहण का अद्भुत नजारा

19:34 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण हुआ समाप्त, गर्भवती महिलाएं जरूर करें ये काम

  • शुद्धिकरण स्नान- ग्रहण खत्म होते ही गर्भवती महिला को साफ पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए. यह ग्रहण के दौरान उत्पन्न होने वाली नकारात्मक किरणों के प्रभाव को समाप्त करता है.
  • वस्त्र परिवर्तन- स्नान के बाद उन वस्त्रों को त्याग देना चाहिए (धोने के लिए डाल दें) जो ग्रहण के दौरान पहने हुए थे. साफ और धुले हुए नए वस्त्र धारण करें.
  • पूजन और दीप दान- घर के मंदिर की शुद्धि के बाद भगवान के दर्शन करें और घी का दीपक जलाएं. अपने इष्ट देव या संतान गोपाल मंत्र का स्मरण करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
  • दान-पुण्य- ग्रहण के दोषों के निवारण के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार सफेद वस्तुओं जैसे मिश्री, चावल, दूध या सफेद मिठाई का दान किसी जरूरतमंद को करें.
  • ताजा सात्विक भोजन- ग्रहण के दौरान बना हुआ बासी भोजन न करें. ताजा बना हुआ पौष्टिक और सात्विक भोजन ही ग्रहण करें. अगर पानी या दूध में पहले से तुलसी के पत्ते डाले गए थे, तो उनका सेवन किया जा सकता है.
19:27 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण की समाप्ति पर जरूर करें भोजन से जुड़े के काम

  • ताजा भोजन- ग्रहण के बाद बना हुआ पुराना भोजन (जिसमें कुशा या तुलसी नहीं थी) त्याग दें और ताजा, साुद्ध सात्विक भोजन बनाकर ही ग्रहण करें.
  • शुद्धिकरण- रसोई घर और अनाज के डिब्बों पर गंगाजल छिड़कें और पीने के पानी को बदल दें या उसमें गंगाजल मिलाकर शुद्ध करें.
  • तुलसी का प्रयोग- यदि पहले से बने दूध, दही या घी में तुलसी के पत्ते डाले गए थे, तो उन्हें शुद्ध मानकर उपयोग किया जा सकता है.
  • प्रथम भोग- भोजन ग्रहण करने से पहले भगवान को भोग लगाएं और सामर्थ्य अनुसार गाय, कुत्ते या पक्षियों के लिए एक हिस्सा जरूर निकालें.
  • सात्विकता- ग्रहण के तुरंत बाद भारी, तला-भुना या तामसिक भोजन (प्याज, लहसुन) से बचें. हल्का और सुपाच्य भोजन करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है.
19:24 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण की समाप्ति पर पूजा घर या मंदिर की शुद्धि के लिए करें ये काम

गंगाजल का छिड़काव- ग्रहण की समाप्ति के बाद सबसे पहले पूरे पूजा घर और मूर्तियों पर गंगाजल छिड़कें ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सके.

देव स्नान- मूर्तियों और यंत्रों को शुद्ध जल या पंचामृत से स्नान कराएं और उनके वस्त्र बदलें.

सफाई- मंदिर के बर्तनों (दीपक, घंटी आदि) को धो लें और पुरानी पुष्पमालाएं या बासी फूल हटा दें.

दीप जलाएं- शुद्धिकरण के बाद घी का दीपक जलाएं, कपूर से आरती करें और अपने इष्ट देव का ध्यान करें.

19:18 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद मकर, कुंभ और मीन वाले करें ये काम

मकर राशि- स्नान के बाद काले तिल या साबुत उड़द का दान करें और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें.

कुंभ राशि- जरूरतमंदों को कंबल या जूते-चप्पल का दान करें और शनि देव के सामने तेल का दीपक जलाएं.

मीन राशि- भगवान विष्णु की आराधना करें और केले या पीली मिठाई का दान ब्राह्मण या गरीब को करें.

19:05 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले क्या करें

तुला राशि- स्नान के बाद लक्ष्मी जी की आराधना करें और सफेद वस्त्र या मिश्री का दान किसी जरूरतमंद को करें.

वृश्चिक राशि- हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग की मिठाई या गुड़ का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.

धनु राशि- केसर का तिलक लगाएं और चने की दाल या पीले रंग की कोई वस्तु मंदिर में अर्पित करें.

18:46 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले क्या करें उपाय

  • कर्क राशि- ग्रहण के बाद जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और चावल या चांदी का दान किसी मंदिर में करें.
  • सिंह राशि- अपनी राशि में लगे ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और गेहूं या तांबे का दान करें.
  • कन्या राशि- स्नान के बाद भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और पक्षियों को सप्तधान्य (सात अनाज) डालें.

 

18:40 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद मेष,वृषभ और मिथुन राशि वाले करें ये काम

मेष राशि- स्नान के बाद हनुमान जी की पूजा करें और गुड़ या लाल मसूर की दाल का दान करें.

वृषभ राशि- जल में कच्चा दूध डालकर स्नान करें और चावल या चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करें.

मिथुन राशि- भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और हरी मूंग की दाल या गाय को हरा चारा खिलाएं.

18:18 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद दान-पुण्य है बेहद जरूरी

ग्रहण के बाद दान करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. ऐसे में आज शाम ग्रहण की समाप्ति पर सफेद वस्तुओं जैसे- चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र, चीनी या चांदी का दान किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को करें. अगर सफेद वस्तुएं संभव न हों, तो अपनी सामर्थ्य के अनुसार अनाज या धन का दान भी किया जा सकता है.

18:01 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद ना करें नए कार्य का आरंभ

चूंकि यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगा है, जिसका स्वामी शुक्र है, इसलिए मानसिक और आर्थिक स्थिरता आने में थोड़ा समय लगता है. ऐसे में ग्रहण समाप्त होते ही जोश में आकर किसी बड़े निवेश, संपत्ति की खरीद-बिक्री या किसी नए व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण के तुरंत बाद मन विचलित रह सकता है, जिससे निर्णय गलत होने की संभावना रहती है. ग्रहण के बाद कम से कम अगले दिन सूर्योदय तक का इंतजार करें. दान-पुण्य करने के बाद ही कोई बड़ा फैसला लें.

17:51 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद ना करें बासी भोजन

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान निकलने वाली नकारात्मक किरणें भोजन को दूषित कर देती हैं. ऐसे में ग्रहण से पहले का बना हुआ वह भोजन न खाएं जिसमें आपने तुलसी का पत्ता या कुशा नहीं डाली थी. खासतौर पर पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जियां या फल जो खुले रह गए हों, उन्हें ग्रहण के बाद खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. ग्रहण के बाद ताजा भोजन बनाएं और पुराना भोजन जो दूषित हो चुका हो, उसे पशुओं को डाल दें या विसर्जित कर दें.

17:23 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद बिना स्नान किए न छुएं पूजा मंदिर

मान्यतानुसार, ग्रहण की समाप्ति के बाद सूतक का प्रभाव वातावरण में बना रहता है. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग ग्रहण की समाप्ति के बाद बिना स्नान या शुद्धिकरण के पूजा मंदिर को स्पर्श कर देते हैं. यह ग्रहण समाप्ति के बाद की गई सबसे बड़ी गलती है. इसलिए ग्रहण खत्म होते ही सीधे दीपक न जलाएं या मूर्तियों का स्पर्श न करें. ग्रहण की समाप्ति पर सबसे पहले स्नान करें या गंगाजल छिड़कर कर शुद्धिकरण करें. इतना करने के बाद ही मंदिर की मूर्तियों को स्पर्श करें.

17:22 PM
17:21 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद ना करें ये काम

मान्यतानुसार, ग्रहण की समाप्ति के बाद सूतक का प्रभाव वातावरण में बना रहता है. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग ग्रहण की समाप्ति के बाद बिना स्नान या शुद्धिकरण के पूजा मंदिर को स्पर्श कर देते हैं. यह ग्रहण समाप्ति के बाद की गई सबसे बड़ी गलती है. इसलिए ग्रहण खत्म होते ही सीधे दीपक न जलाएं या मूर्तियों का स्पर्श न करें. ग्रहण की समाप्ति पर सबसे पहले स्नान करें या गंगाजल छिड़कर कर शुद्धिकरण करें. इतना करने के बाद ही मंदिर की मूर्तियों को स्पर्श करें.

17:15 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण के बाद होलिका दहन कब करें? 

जो लोग आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण खत्‍म होने के बाद होलिका दहन करना चाहते हैं, उनके लिए शुभ समय शाम 6 बजकर 46 मिनट के बाद रहेगा. यानी कि ग्रहण खत्‍म होने के बाद. ध्‍यान रखें कि स्‍नान करने के बाद ही होलिका दहन करें. फिर अगले दिन 4 मार्च को होली खेलें. 

16:58 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण का दान 

चंद्र ग्रहण खत्‍म होने के बाद दान जरूर करें. मुख्य रूप से जरूरतमंद लोगों, सफाई कर्मचारियों, ब्राह्मणों या गरीब व्यक्तियों को करना शुभ माना जाता है. ग्रहण खत्‍म होने के बार नहाकर साफ कपड़े पहनें. इन लोगों को अनाज और धन का दान करें. इसके अलावा चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्तुएं (दूध, दही, चीनी, चावल) का दान करना विशेष शुभ माना जाता है. इससे चंद्र दोष भी दूर होता है. 

16:39 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: गायत्री मंत्र का करें जाप 

गायत्री मंत्र - ''ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥'' 

16:39 PM

Chandra Grahan MP Timing 2026 LIVE: मध्‍य प्रदेश में चंद्र ग्रहण का समय 

आज भोपाल में चंद्र ग्रहण दिखने का समय - शाम 06:21 बजे से 
आज इंदौर में चंद्र ग्रहण दिखने का समय - शाम 06:30 बजे से 
आज ग्‍वालियर में चंद्र ग्रहण लगने का समय - शाम 06:20 बजे से 
आज जबलपुर में चंद्र ग्रहण लगने का समय -  शाम 06:15 बजे से 

यह भी पढ़ें: After Chandra Grahan 2026 Upay: आज शाम 7 बजे ग्रहण खत्‍म होने के बाद नहीं किए ये काम तो पूरे साल पछताएंगे

16:30 PM

Chandra Grahan UP Timing 2026 LIVE: उत्‍तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण का समय 

आज लखनऊ में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 06:02 बजे से 

आज मेरठ में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 06:05 बजे से 

आज प्रयागराज में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 06:08 से शाम 06:46

आज कानपुर में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 06:14 से शाम 06:46

आज वाराणसी में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 06:04 से शाम 06:46

16:20 PM

Chandra Grahan Delhi-NCR Timing 2026 LIVE: आज दिल्‍ली-एनसीआर में चंद्र ग्रहण का समय 

आज दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 6 बजकर 26 मिनट से
आज नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 6 बजकर 26 मिनट से
आज गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 6 बजकर 02 मिनट से
आज गाजियाबाद में चंद्र ग्रहण का समय - शाम 6 बजकर 25 मिनट से

16:12 PM

Chandra Grahan haryanaTiming 2026 LIVE: हरियाणा में चंद्र ग्रहण का समय 

हरियाण में आज का चंद्र ग्रहण विभिन्‍न शहरों में शाम 06:26 से नजर आएगा और शाम 06:46 तक देखा जा सकेगा. 
फरीदाबाद में चंद्रग्रहण का समय - शाम 6 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक 
पानीपत में चंद्रग्रहण का समय - शाम 6 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक 
चंडीगढ़ में चंद्रग्रहण का समय - शाम 6 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 28 मिनट तक 

16:02 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण काल में जपते रहें मंत्र, करें पाठ 

चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ मंत्रों का जाप करते रहें. साथ ही इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें. 
1. ''ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः'' 
2. ''ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् !''

15:30 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण 2026 शुरू 

3 मार्च की दोपहर को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है. यह ग्रहण शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चलेगा. हालांकि भारत में इस समय दिन का उजाला होने के कारण चंद्र ग्रहण शाम को करीब सवा 6 बजे के बाद ही देखा जा सकेगा. साथ ही आज का चंद्रोदय लालिमा लिए हुए होगा. 

15:05 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के बाद मंदिर को कैसे शुद्ध करें? 

ग्रहण खत्‍म होने के बाद स्‍नान करें. इसके बाद मंदिर के पट खोलें. गंगाजल छिड़कें. फिर भगवान को स्‍पर्श करें. स्‍नान कराएं, वस्‍त्र बदलें. इसके बाद श्रृंगार करें, पूजा करें, भोग लगाएं. 

15:03 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण में गलती से भी ना करें ये काम 

- चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है और इसके साथ ही कुछ कामों को तुरंत रोक दें. जैसे- कुछ भी ना खाएं पिएं. 
- चंद्र ग्रहण के दौरान नाखून या बाल नहीं काटें. 
- ग्रहण के दौरान नुकीली या धारदार चीजों जैसे - सुई, कैंची, छुरी आदि का इस्‍तेमाल ना करें. 
- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ना पकाएं. ग्रहण के बाद स्‍नान करके किचन में गंगाजल छिड़कें फिर खाना बनाएं. 
- ग्रहण काल के दौरान यात्रा करने से बचें. 
- ग्रहण के दौरान श्‍मशान घाट, कब्रिस्‍तान जैसी सुनसान जगह पर ना जाएं. 

14:41 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण के दौरान सोना चाहिए? 

इस समय गूगल पर चंद्र ग्रहण को लेकर जो क्‍वेरीज सबसे ज्‍यादा सर्च की जा रही हैं, उसमें से एक है कि क्‍या चंद्र गहण के दौरान सोना चाहिए. तो इसका जवाब है - नहीं. धर्म-शास्‍त्रों में ग्रहण के दौरान सोना वर्जित बताया गया है. ग्रहण के दौरान अपने ईष्‍ट देव का स्‍मरण करना, चंद्र देच के मंत्रों का जाप करना सबसे अच्‍छा माना जाता है. 

14:25 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण के प्रकार 

चंद्र ग्रहण 3 प्रकार का होता है- 
1.पेनुम्ब्रल ग्रहण (बहुत हल्का) चांद पृथ्वी की हल्की छाया (पेनुम्ब्रा)से गुजरता है. ये ग्रहण बहुत हल्का होता है. ...
2. आंशिक ग्रहण (पार्शियल) चांद का कुछ हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) में आ जाता है. ...
3. पूर्ण चंद्र ग्रहण

13:55 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: भारत के इन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण का बेस्‍ट नजारा 

चंद्र ग्रहण जब शुरू होगा तब भारत में दोपहर का समय होगा, केवल चंद्र ग्रहण के समापन से कुछ देर पहले ही इसका नजारा देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण का सबसे अच्‍छा नजारा पूर्वोत्तर राज्‍यों में दिखेगा. भारत के 6 प्रमुख शहरों अगरतला (Agartala), गंगटोक (Gangtok), गुवाहाटी (Guwahati), कोहिमा (Kohima), दिसपुर (Dispur) और शिलॉन्ग (Shillong) में चंद्र ग्रहण का बेस्‍ट नजारा दिखाई दे सकता है. 

13:42 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण लगने और दिखने का सटीक समय  

चंद्र ग्रहण शुरू (स्पर्श) - दोपहर 03:20 बजे
पूर्ण चंद्र ग्रहण - शाम 04:34 बजे से 05:32 बजे तक
चंद्र ग्रहण समाप्त (मोक्ष) - शाम 06:46 बजे
सूतक काल शुरू - आज सुबह 06:20 बजे से सूतक शुरू हो चुका है. 
सूतक काल समाप्त - शाम 06:46 बजे (ग्रहण के साथ)
भारत में ब्‍लड मून - शाम 06:15 बजे के बाद (अलग-अलग शहरों में समय अलग-अलग रहेगा)

13:30 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण भारत में दिखेगा पर पड़ोसी देश में नहीं 

साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अण्टार्कटिका,रूस, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आएगा. हालांकि भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा. 

13:20 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: यह चंद्र ग्रहण सबसे खास क्‍यों? 

साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगने हैं, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण हैं और 2 चंद्र ग्रहण हैं. हाल ही में 17 फरवरी को एक सूर्य ग्रहण लग चुका है. आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसके बाद अगस्‍त महीने में 15 दिन के अंतर से एक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा. इन सभी में 3 मार्च का चंद्र ग्रहण सबसे खास है क्‍योंकि केवल यही ग्रहण भारत में नजर आएगा. अन्‍य 3 ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे, लिहाजा उनका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. 

12:55 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब? 

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च को फाल्‍गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है. वहीं साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्‍त को सावन पूर्णिमा के दिन लगेगा. श्रावण महीने के आखिरी दिन लग रहा चंद्र ग्रहण आंशिक चंंद्र ग्रहण होगा.  

यह भी पढ़ें: 4 मार्च पर होली से चैत्र मास शुरू, नवरात्रि, रामनवमी से लेकर चैत्र पूर्णिमा तक देखें पूरे महीने के व्रत-त्‍योहार

 

12:47 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: भारत में सिर्फ कुछ मिनट ही दिखेगा ग्रहण 

दरअसल, चंद्र ग्रहण दोपहर में 03:20 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में शाम को जब चंद्र उदय होगा, तब तक ग्रहण का करीब 3 घंटे का समय गुजर चुका होगा. ऐसे में भारत में ग्रहण के आखिरी 20-25 मिनट का नजारा ही दिखेगा. शाम 06:20 बजे के बाद भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखना शुरू होगा और शाम 06:46 बजे समाप्‍त हो जाएगा. 

12:30 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ब्‍लड मून आएगा नजर 

आज पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिस कारण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा खून की तरह लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्‍लड मून कहा जाता है. 

12:26 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: बर्थडेट से जानें चंद्र ग्रहण किसके लिए अशुभ? 

जिन लोगों को अपनी राशि नहीं पता है, वे अपनी बर्थडेट के जरिए भी चंद्र ग्रहण का असर जान सकते हैं. अंक ज्‍योतिष के अनुसार आज 3 मार्च का चंद्र ग्रहण मूलांक 1, मूलांक 2 और मूलांक 7 वाले लोगों के लिए अशुभ है. लिहाजा इन लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है. बता दें कि मूलांक बर्थडेट का जोड़ होता है. उदाहरण के लिए किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्‍मे लोगों का मूलांक 1 होगा.  

12:21 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: सूर्य ग्रहण अमावस्‍या को ही लगता है

इसी तरह सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या लग सकता है, क्योंकि इसी दिन चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आते हैं तब चंद्रमा, पृथ्‍वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, जिससे सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध हो जाता है. जिसे सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) कहते हैं. 

यह भी पढ़ें: बर्थ डेट से जानें चंद्र ग्रहण का प्रभाव; इन तारीखों में जन्‍मे लोग हो जाएं सावधान!

12:05 PM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को ही क्‍यों लगता है? 

खगोल विज्ञान के अनुसार, चंद्र ग्रहण की घटना तभी होती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आएं. ऐसा होने से चंद्रमा पर पृथ्‍वी की छाया पड़ती है और वह छिप जाता है. जिससे पूरा चंद्रमा या उसका कुछ हिस्‍सा कुछ देर के लिए नजर नहीं आता है, जिसे चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) कहा जाता है. चूंकि पूर्णिमा पर ही सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और इसमें पृथ्‍वी बीच में होती है. तब ही पृथ्‍वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. यही वजह है कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर ही लगता है. 

11:42 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE:  ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप 

चंद्र ग्रहण के दौरान निगेटिविटी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने और मानसिक शांति पाने के लिए “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः” मंत्र का जाप करें. चंद्र ग्रह का यह ताकतवर मंत्र है. इसके अलावा "ॐ नमः शिवाय", "गायत्री मंत्र" या गुरु मंत्र का जाप करना भी बेहद शुभ फल देता है. 

11:20 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण के दौरान क्‍या करें, क्‍या न करें? 

- चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने से बचें. यदि जरूरत हो तो खाने-पीने की उन्‍ही चीजों का सेवन करें जिनमें तुलसी की पत्तियां डाल दी थीं. 
- चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचें.  
- ग्रहण काल की नकारात्‍मकता से बचने के लिए मंत्र जाप करें. अपने ईष्‍ट देव का स्‍मरण करें.
- चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी छूने की गलती ना करें, वरना मां लक्ष्‍मी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी. 
- चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करने, किसी भी तरह का जोखिम लेने, लेन-देन करने, बड़े निर्णय लेने से भी बचें. 

11:00 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम 

सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्‍यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. आज चंद्र ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट लेडीज इन कामों को करने से बचें, ताकि उनकी और उनके बच्‍चे की सेहत पर बुरा असर ना पड़े.  

- ग्रहण काल के दौरान बाहर ना निकलें. 
- कोई भी जोखिम भरा काम ना करें. 
- धारदार और नुकीली चीजों जैसे - कैंची, चाकू, सुई आदि का उपयोग ना करें. 
- नकारात्‍मक विचारों से बचें और मंत्र जाप करें या भगवान का स्‍मरण करें. 

10:45 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: ग्रहण खत्‍म होने तक रहें सतर्क  

ऐसे में इन 5 राशि वाले लोगों को आज के दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. चंद्र ग्रहण आप पर कई तरह से नकारात्‍मक असर डाल सकता है. जैसे- धन हानि और मान हानि हो सकती है. दुर्घटना या बीमारी होने की भी आशंका है. लिहाजा इन लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर निकलने और जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए. 

10:30 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: 5 राशियों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ 

ज्‍योतिष के अनुसार यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है इसलिए इसका सबसे ज्‍यादा असर इसी राशि के जातकों पर होगा. इसके अलावा मेष, कर्क, मकर और मीन राशि वालों पर भी चंद्र ग्रहण नकारात्‍मक असर डाल सकता है.

10:06 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहे चंद्र ग्रहण का मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर अहम असर होगा. वहीं वृषभ राशि, मिथुन राशि और तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल दे सकता है. इन लोगों द्वारा पूर्व में की गई मेहनत रंग लाएगी. धन लाभ के भी योग बनेंगे. वहीं 4 राशियों के लिए चंद्र ग्रहण कष्‍टदायी साबित हो सकता है. 

10:01 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: सिंह राशि में लग रहा चंद्र ग्रहण 

यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है, जहां चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण योग बना है. सिंह अग्नि तत्‍व वाली राशि है और उसमें ग्रहण का लगना देश-दुनिया पर अहम असर डालेगा. क्‍योंकि पहले ही शनि की राशि कुंभ में मंगल-राहु की युति बनी हुई है, जो हिंसा और युद्ध के योग बनाए हुए है. उस पर चंद्र ग्रहण का भी लगना घातक संकेत दे रहा है. 

 

09:40 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: भारत के प्रमुख श‍हरों में चंद्र ग्रहण दिखने का समय

 

शहर ग्रहण आरंभ ग्रहण समाप्त
दिल्ली-एनसीआर शाम 06:26 शाम 06:46
प्रयागराज शाम 06:08 शाम 06:46
कानपुर शाम 06:14 शाम 06:46
वाराणसी शाम 06:04 शाम 06:46
ईटानगर शाम 05:07 शाम 06:46
पटना शाम 05:55 शाम 06:46
रांची शाम 05:55 शाम 06:46
कोलकाता शाम 05:43 शाम 06:46
चेन्नई शाम 06:21 शाम 06:46
बेंगलुरु शाम 06:32 शाम 06:46
हैदराबाद शाम 06:26 शाम 06:46
भुवनेश्वर शाम 05:54 शाम 06:46
गुवाहाटी शाम 05:27 शाम 06:46

 

यह भी पढ़ें : 3 मार्च को सिंह समेत इन 4 राशियों की कुंडली में लग सकता है 'ग्रहण', संकट टालने के लिए करें ये काम

 
09:30 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं? 

हां, चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देख सकते हैं. सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष चश्‍मा लगाने या अन्‍य किसी उपकरण की जरूरत नहीं होती है. इस चंद्र ग्रहण की विशेषता यह है कि भारत में चंद्रोदय ही ब्‍लड मून के साथ होगा, क्‍योंकि जब भारत में चंद्रोदय होगा, तब तक चंद्र ग्रहण लग चुका होगा. 

09:20 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: 9 घंटे का सूतक काल  

3 मार्च को लगे चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ और शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्‍त होने के साथ ही खत्‍म होगा. हिंदू धर्म में ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ आदि नहीं किए जाते हैं. साथ ही इस दौरान खाना-पीना भी वर्जित रहता है. हालांकि गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार लोग, बच्‍चे वो चीजें खा-पी सकते हैं, जिनमें ग्रहण के सूतक काल से पहले तुलसी की पत्तियां डाल दी गई हों. तुलसी की पत्तियां डालने से खाने-पीने की चीजों पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है.

 

01:10 AM

Chandra Grahan 2026 LIVE: यह चंद्र ग्रहण सबसे खास क्‍यों? 

साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगने हैं, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण हैं और 2 चंद्र ग्रहण हैं. हाल ही में 17 फरवरी को एक सूर्य ग्रहण लग चुका है. आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है. इसके बाद अगस्‍त महीने में 15 दिन के अंतर से एक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा. इन सभी में 3 मार्च का चंद्र ग्रहण सबसे खास है क्‍योंकि केवल यही ग्रहण भारत में नजर आएगा. अन्‍य 3 ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे, लिहाजा उनका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. 

About the Author
author img
Shraddha Jain

ज़ी न्‍यूज में असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर. पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन और जर्नलिज्‍म में पोस्‍ट ग्रेजुएट करने के साथ-साथ सिम्‍बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की ...और पढ़ें

TAGS

Trending news