Budh Kranti Vritta Parivartan Effect On Rashi 2026: धन-समृद्धि और तरक्की के रास्ते 4 राशि के जातकों के लिए जल्द ही खुलने वाले हैं. दरअसल बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन होने वाला है. आइए जानें इससे किन 4 राशिवालों को लाभ होगा.
)
Budh ka kranti britta parivartan 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में रहते हुए अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं जिससे राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है. सामान्य मार्ग से थोड़ा ऊपर यानी उत्तर या थोड़ा नीचे यानी दक्षिण की ओर बुध ग्रह अपनी चाल बदलता है तो इसको बुध क्रांतिवृत्त परिवर्तन कहा जाता है. 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को बीच रात 12:10 बजे बुध का क्रान्तिवृत्त परिवर्तन उत्तर की ओर हो रहा है. बुध के चाल परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है, वाणी मधुर और आकर्षक हो सकती है और व्यपार में लाभ के रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानें ये 4 राशियों कौन सी हैं.
)
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का चाल परिवर्तन बड़ा लाभ करा सकता है. व्यवसाय में अचानक लाभ के मौके हाथ लगेंगे. पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है. विरोधियों पर जातक हावी रहेंग. परिवार में सुख-शांति आएगी और स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा. शिक्षा के प्रति जातकों का आकर्षण बढ़ेगा. हर ओर से सफलता प्राप्ति होगी.
)
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध चाल बदलकर उन्नति के रास्ते खोलेगा. करियर में तरक्की और बिजनेस में बड़ी डील हाथ लग सकती है. अचानक धनलाभ के रास्ते खुल सकते हैं. सामाज में सम्मान बढ़ेगा. परिवार में तालमेल बढ़ेगा. संबंधों में समझदारी बढ़ेगी. पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. साहसिक फैसला लेने के लिए समय अच्छा है.
)
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का उत्तर की ओर चाल बदलना अच्छा समय ला सकता है. शिक्षा से लेकर व्यवसाय और स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है. बुद्धि और समझ बढ़ेगी. मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा. धन लाभ होगा. नई परियोजनाओं को शुरू करने का आत्मविश्वास आएगा. शत्रु पर जातक हावी रहेंगे.
)
मीन राशि के जातकों के लिए बुध की चाल में परिवर्तन विशष लाभकारी सिद्ध हो सकता है. धन वृद्धि से लेकर तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. व्यापारिक मामलों में बड़ी डील हासिल हो सकती है. बड़े निर्णय लेने का आत्मविश्वास आएगा. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. पुराने विवाद का अंत होगा. वाणी में आकर्षण आएगा.
(Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़