Mercury retrograde 2025 horoscope: ग्रहों के राजकुमार शुक्र की राशि तुला में हैं और अब वक्री होने जा रहे हैं. बुध की वक्री चाल आर्थिक स्थिति, करियर, वाणी, व्यापार पर गहरा असर डालती है. जानिए इस बार वक्री बुध किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं.
)
Budh Vakri in Tula 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, ज्ञान, व्यापार, वाणी और संवाद का कारक माना गया है. जब बुध वक्री हो जाते हैं तो इन क्षेत्रों पर बड़ा असर पड़ता है. 10 नवंबर 2025 से बुध तुला राशि में वक्री होने जा रहे हैं और 29 नवंबर 2025 तक उल्टी चाल चलेंगे. इसके बाद बुध मार्गी हो जाएंगे.
)
बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं और मीन राशि में नीच के होते हैं. बुध इस समय तुला राशि में हैं, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं. बुध का वक्री होना मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और धनु के लिए अच्छा रहेगा. खासतौर पर बुध की वक्री जोखिम भरे निवेश के लिए अच्छी रहेगी और 3 राशि वालों को बड़ा लाभ देगी.
)
मेष राशि वालों को वक्री बुध जोखिम भरे निवेश को लेकर लाभ देगी. तर्क शक्ति अच्छी रहेगी. बेरोजगारों को काम मिल सकता है. धन लाभ हो सकता है.
)
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सकारात्मक फल देगी. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है. आपकी संवाद शैली काम बनाएगी. आर्थिक लाभ होगा. करियर में उन्नति मिलेगी.
)
तुला राशि वालों के लिए बुध की उल्टी चाल लाभदायक साबित हो सकती है. आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा. भाग्य का साथ मिलने से आपको सफलता मिलेगी. योजनाएं पूरी होंगी.
(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ट्रेन्डिंग फोटोज़