Advertisement
trendingPhotos3003081
Hindi NewsPhotosUnlucky Zodiac Sign in 2026 : क्‍यों इन 5 राशियों को कहा जा रहा है साल 2026 की दुर्भाग्‍यशाली राशियां? इन मामलों में झेलना पड़ेगा घोर संकट
photoDetails1hindi

Unlucky Zodiac Sign in 2026 : क्‍यों इन 5 राशियों को कहा जा रहा है साल 2026 की दुर्भाग्‍यशाली राशियां? इन मामलों में झेलना पड़ेगा घोर संकट

Year 2026 Horoscope : साल 2026 शुरू होने जा रहा है, राशिफल ट्रेंड होने लगे हैं. सभी यह जानने के लिए उत्‍सुक हैं कि उनके लिए आने वाला नया साल कैसा रहेगा. लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए साल 2026 चुनौतियां ला सकता है, जिसके पीछे वजह शनि हैं. 

1/7

Rashifal 2026 Unlucky Zodiac Sign : साल 2026 में कई महत्‍वपूर्ण ग्रह गोचर होंगे. लेकिन न्‍याय के देवता शनि ग्रह पूरे साल मीन राशि में ही रहेंगे. 2025 में शनि ने गोचर किया और अब ढाई साल बाद साल 2027 में गोचर करेंगे. शनि के मीन राशि में गोचर करने के दौरान 3 राशियों पर साढ़ेसाती और 2 राशियों पर ढैय्या रहेगी. जिससे इन्‍हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 

शनि का साया करेगा तंग

2/7
शनि का साया करेगा तंग

साल 2026 में शनि का साया 5 राशियों पर रहेगा. शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या इन राशि वालों को परेशान करेगी और कष्‍ट देगी. हालांकि अगले साल शनि राशि गोचर ना करें लेकिन नक्षत्र गोचर करेंगे और चाल में भी बदलाव करेंगे. इससे इन लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे. जानिए इन 5 राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा. 

मेष राशिफल वर्ष 2026

3/7
मेष राशिफल वर्ष 2026

साल 2026 में मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा. जिससे चिंताएं, तनाव, डर सताएंगे. आर्थिक समस्‍याएं रहेंगी. इनकम में रुकावट आ सकती है. लिहाजा बेवजह खर्च ना करें. शत्रु परेशान कर सकते हैं. बेवजह की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. काम बनने में देरी होगी. 

सिंह राशिफल वर्ष 2026

4/7
सिंह राशिफल वर्ष 2026

सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का साया रहेगा. इससे काम बनने में बाधाएं आएंगी. तनाव-चिंता परेशान करेंगे. आय कम और खर्च ज्‍यादा रहेगा. इस कारण यह समय काफी संघर्ष में बीतेगा. धन हानि के योग बनेंगे. करियर में लापरवाही ना करें, वरना बड़ी समस्‍या हो सकती है. आधे साल के बाद स्थिति कुछ बेहतर होगी. 

धनु राशिफल वर्ष 2026

5/7
धनु राशिफल वर्ष 2026

धनु राशि के जातकों को शनि की ढैय्या के दुष्‍प्रभाव परेशान कर सकते हैं. उस पर धनु राशि पर शनि का लौह पाया भी शुरू होगा, जो इनके खर्चे बढ़ाएगा. जिससे तनाव बढ़ेगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, इससे कुछ राहत मिलेगी. 

कुंभ राशिफल वर्ष 2026

6/7
कुंभ राशिफल वर्ष 2026

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण है. यह समय वैसे तो आपके लिए बहुत खराब नहीं है, लेकिन कभी-कभार चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. वाहन देखकर चलाएं. तनाव परेशान करेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है. 

मीन राशिफल वर्ष 2026

7/7
मीन राशिफल वर्ष 2026

मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा, जो सबसे कष्‍टदायी माना जाता है. शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण आर्थिक तंगी, बीमारी-दुर्घटना, करियर में बाधाएं देता है. यह समय खर्च बढ़ाएगा, कामों में देरी हो सकती है. खुद को सकारात्‍मक रखें और मन धार्मिक कार्यों में लगाएं. 

(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

ट्रेन्डिंग फोटोज़