Advertisement
trendingPhotos2994903
Hindi NewsPhotosPredictions for 2026: साल 2026 में महायुद्ध का होगा शंखनाद, बाढ़-भूकंप, जल मचाएगा प्रलय, फिर भी सोने के दाम...
photoDetails1hindi

Predictions for 2026: साल 2026 में महायुद्ध का होगा शंखनाद, बाढ़-भूकंप, जल मचाएगा प्रलय, फिर भी सोने के दाम...

2026 Predictions Astrology: साल 2026 शुरू होने में अभी कुछ वक्‍त है और नए साल को लेकर भविष्‍यवाणियां आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. दुनिया के मशहूर भविष्‍यवक्‍ता बाबा वेंगा और नास्‍त्रेदमस ने साल 2026 के लिए जो भविष्‍यवाणियां की हैं, वो दहलाने वाली हैं. 

1/5

Baba Vanga Prediction 2026: बुल्‍गारिया की प्रसिद्ध बाबा वेंगा बुल्गारिया की दुनिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता हैं, जिनकी मृत्‍यु 1996 में हो चुकी है, लेकिन उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां आज भी सच हो रही हैं. साथ ही पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. नास्‍त्रेदमस की भविष्‍यवाणियों के साथ भी ऐसा है. आइए जानते हैं भविष्‍यवक्‍ताओं ने साल 2026 के लिए भारत और दुनिया को लेकर कौनसी भविष्‍यवाणियां की हैं, जो नया साल शुरू होने से पहले ही लोगों के लिए चिंता का सबब बन गई हैं. 

2026 में होगा महायुद्ध

2/5
2026 में होगा महायुद्ध

महायुद्ध या विश्‍वयुद्ध को लेकर कई भविष्‍यवाणियां की गई हैं, जो इसे लेकर लगातार चर्चा बनी रहती है. साल 2026 को लेकर जो भविष्‍यवाणियां की गईं हैं, उसके अनुसार 2026 में महायुद्ध हो सकता है, जो दुनिया में बड़े विनाश का कारण बनेगा. इस युद्ध के बाद दुनिया में शक्तिा का संतुलन बदल सकता है और रूस सबसे शक्तिशाली देश के तौर पर उभर सकता है. 

एलियंस के साथ होगा संपर्क

3/5
एलियंस के साथ होगा संपर्क

यदि यह भविष्‍यवाणी सच होती है तो साल 2026 सबसे तूफानी और महत्‍वपूर्ण घटना वाला साल बन सकता है. बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी के अनुसार साल 2026 में धरती पर रहे रहे इंसानों का दूसरे ग्रह के वासियों यानी कि एलियंस से संपर्क हो सकता है. भले ही इस भविष्यवाणी का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन ऐसा हुआ तो यह मानवता के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हो सकता है.

आर्थिक तंगी और सोने की कीमतें

4/5
आर्थिक तंगी और सोने की कीमतें

साल 2026 में युद्ध, आपदाएं, जल प्रलय आदि के कारण दुनिया में बड़े आर्थिक परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे. कई देश आर्थिक तंगी का बुरी तरह शिकार होंगे. साथ ही साल 2026 में सोने के दाम और बढ़ने के आसार हैं. जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया को भारी आपदाएं झेलनी पड़ सकती हैं. 

मानवता पर हावी होगा AI

5/5
मानवता पर हावी होगा AI

साल 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भी शक्तिशाली हो जाएगा. इसके कारण आए बदलाव ऐसे होंगे जिन पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा. नौकरियों पर संकट आ सकता है, लोगों का जीना दूभर हो सकता है. 

(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

ट्रेन्डिंग फोटोज़