Sun Transit Rashifal Surya Gochar 2025: इस साल नवंबर माह में सूर्य का गोचर मंगल की राशि में होगा. इसका 3 राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ लकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
)
16 नवंबर 2025 को, रविवार के दिन दोपहर 01:44 बजे सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे और फिर 16 दिसंबर 2025 सुबह 04:26 बजे तक सूर्य इसी राशि में संचरण करेगा.
)
सूर्य के वृश्चिक में गोचर करने से करीब 1 महीने कर 3 राशि के जातकों को अति शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और जीवन के कष्ट दूर होंगे. जातक अथाह धन कमाएंगे और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी.
)
सूर्य के वृश्चिक में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को अति शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. धन और सुख तो बढ़ेगा ही करियर में भी खूब तरक्की होगी. आत्मविश्वास और शारीरिक आकर्षण बढ़ेगा. मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी या निवेश से बड़ा मुनाफा हासिल कर पाएंगे. जीवन में हर ओर से सफलता प्राप्त होगी.
)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का इसी राशि में गोचर करना अति शुभ सिद्ध हो सकता है. काम में आने वाली बाधाओं का अंत होगा और मानसिक तनाव दूर होगा. करियर में धीरे-धीरे जातक ऊंचाई छू पाएंगे. अपना काम शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा है. नए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जातकों की मेहनत काम आएगा. सोच बड़ी होगी.
)
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर करना कई मामलों में लाभ का कारक बन सकता है. व्यावहारिक रूप से जातक पहले से अधिक मिलनसार होंगे. धन लाभ के रास्ते खुलेंगे जिससे कर्ज से मुक्ति पाई जा सकेगी. आध्यात्मिक उन्नति हो सकेगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा.
(Disclaimer - प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ट्रेन्डिंग फोटोज़