By: Ajay Bhambi, Edited By: Padma Shubham | Updated at : 16 October 2026, 06:00 AM IST
पितरों को सम्मान देने का पर्व पितृ पक्ष 26 सितंबर 2026 से शुरू हो रहा है और 10 अक्टूबर तक चलेगा. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष को बहुत अहम माना गया है लेकिन इस साल ज्योतिष की दृष्टि से भी यह विशेष है क्योंकि इस दौरान बेहद शुभ राजयोग बन रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर की दोपहर 12:41 बुध गोचर करके शुक्र की राशि तुला में आ रहे हैं, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद हैं. 6 नवंबर तक बरसेगा धन ज्योतिष के अनुसार, व्यापार, बुद्धि, वाणी के कारक बुध और धन-समृद्धि, भौतिक सुख, प्रेम के कारक शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है. यह योग धन-वैभव, ऐश्वर्य, सुख और सौभाग्य देता है. उस पर इस बार शुक्र की ही राशि में इस योग का बनना अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है. बुध 2 दिसंबर 2026 तक तुला राशि में रहेंगे और शुक्र 6 नवंबर 2026 तक तुला में रहेंगे. लिहाजा बुध शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग 6 नवंबर तक सक्रिय रहेगा. यानी कि पूरा पितृ पक्ष, नवरात्र और धनतेरस तक का समय 4 राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी और धनदायक रहेगा. मिथुन राशि : बढ़ेगी आमदनी मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध शुक्र के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं और इस राशि वालों को प्रमोशन के साथ इनकम में बढ़ोतरी के योग बना रहे हैं. जो लोग व्यापार में हैं उनके लिए तो समय जबरदस्त मुनाफा पाने और कमाई करने का है. साथ ही इस दौरान निवेश से भी अच्छा लाभ होगा. खासतौर पर ट्रेडिंग से. तुला राशि : अचानक बड़ा लाभ और उन्नति तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और इसी राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है जो इस राशि वालों को जबरदस्त लाभ दे सकता है. आपकी पर्सनालिटी का प्रभाव बढ़ेगा. आप सही निर्णय लेंगे और खूब तरक्की करेंगे. आपका वर्कप्लेस और समाज में सम्मान बढ़ेगा. अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. कोई बड़ा फायदेमंद सौदा हो सकता है. मकर राशि : मिलेगी नई नौकरी मकर राशि वालों के दसवें भाव में शुक्र और बुध की युति बन रही है जो करियर का भाव है. आप मेहनत करेंगे और उसके नतीजे भी मिलेंगे. सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे. जो लोग नई नौकरी तलाश रहे हैं, उन्हें अच्छा पैकेज मिल सकता है. संपत्ति संबंधी मसला है तो इस दौरान सुलझ जाएगा. कुंभ राशि : आर्थिक लाभ कुंभ राशि वालों को लक्ष्मी नारायण योग किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है. पूर्वजों के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे. विदेश से जुड़ा काम या कारोबार करने वालों, एमएनसी में कार्यरत लोगों के लिए समय विशेष लाभदायी है. पैसा मिलने के योग हैं. पितृ पक्ष में किन बातों का रखें ध्यान? पितृ पक्ष के दौरान बन रहे इस योग और पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पूर्वजों के निधन की तिथि पर विधि-विधान से श्राद्ध-तर्पण आदि करें. सात्विक भोजन करें, तामसिक चीजों और नशे से दूर रहें. जरूरतमंदों को भोजन कराएं, दान दें. (Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
Ganesh Visarjan 2026 time Ganpati Visarjan Muhurat: गणपति बप्पा की विदाई का समय करीब है, अनंत चतुर्दशी के पावन दिन पर गणेश विसर्जन किया जाता है. इस साल 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी है. धार्मिक दृष्टि से तो यह दिन विशेष है ही ज्योतिष की नजर से भी खास है क्योंकि इस दिन 4 खास योग हैं. इस साल 25 सितंबर गणेश विसर्जन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, नीचभंग योग और बुधादित्य राजयोग बन रहे हैं. अनंत चतुर्दशी होने से इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा भी की जाएगी और गणेशोत्सव का समापन होता है. साथ ही शुक्रवार का दिन होने से मां लक्ष्मी की कृपा पाने का भी दिन है. जानिए किन लकी राशियों को ये योग लाभ के संकेत दे रहे हैं. गणेश विसर्जन से चमकेगा भाग्य ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार गणेश विसर्जन के समय की ग्रहों की स्थिति और बन रहे शुभ योग कुछ खास राशि वालों को फायदा दे सकते हैं. वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए अब करियर में बेहतर पहचान पाने का समय आ गया है. जिन रुकावटों से आप लंबे समय से जूझ रहे थे, अब वे अपनेआप दूर होती जाएंगी. आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी. आपको किसी नए स्त्रोत से अच्छी कमाई हो सकती है. कामकाज बढ़ेगा लेकिन व्यवस्थित तरीके से चलेगा. मिथुन राशि : बुद्धि के देवता गणपति के आशीर्वाद से मिथुन राशि वालों के विचारों में रचनात्मकता बढ़ेगी. आपका इंट्रेस्ट बौद्धिक कामों में बढ़ेगा. आप हायर लेवल नॉलेज पाने की कोशिश करेंगे और इससे आपके करियर में बेहतरी आने की पूरी संभावना है. कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए भी ग्रहों की चाल सकारात्मक है. कम लेकिन अर्थपूर्ण बात करने से लाभ होगा. कारोबारी लोगों की बड़ी डील, ऑर्डर फाइनल हो सकता है. पैसे के मामले में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक लाभ होगा. तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम शुरू हो रहा है. आप प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी तरक्की कर सकते हैं. हाई प्रोफाइल लोगों से संबंध बनेंगे और उनसे सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. रुका हुआ पैसा मिलने से लिक्विडिटी बढ़ेगी. कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों की रचनात्मक बढ़ेगी. आपको नॉलेज के दम पर पैसा और पहचान बनाने का मौका मिलेगा. काम में आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा. अचानक कोई बड़ा फायदा होने या खुशखबरी मिलने के योग हैं. (Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
घर का मेन गेट सिर्फ अंदर-बाहर आने-जाने का रास्ता नहीं होता है. वास्तु शास्त्र की मानें तो ये पूरे घर की ऊर्जा का मुख्य केंद्र होता है. माना जाता है कि इसी दरवाजे से घर में पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह की एनर्जी आती है. यही वजह है कि लोग अपने मेन गेट को सुंदर बनाने के लिए वहां देवी-देवताओं की फोटो या शुभ निशान लगाते हैं. लेकिन वास्तु के नियम कहते हैं कि हर भगवान की तस्वीर मुख्य द्वार पर नहीं लगाई जा सकती है. तो चलिए जानते हैं कि दरवाजे पर किसकी फोटो लगाना सही रहता है. गणेश जी की तस्वीर लगाना सबसे शुभ वास्तु शास्त्र में घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की फोटो या मूर्ति लगाना सबसे बढ़िया माना गया है. गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी सभी दुखों को दूर करने वाले भगवान जी. मान्यता है कि मुख्य द्वार पर उनकी मौजूदगी से घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, मुख्य द्वार पर हमेशा बैठी हुई मुद्रा वाली गणेश जी की तस्वीर ही लगाएं. साथ ही उनका मुंह बाहर की तरफ होना चाहिए, घर की ओर उनकी पीठ नहीं दिखनी चाहिए. सुख-समृद्धि के लिए लगाएं मां लक्ष्मी और कुबेर की फोटो अगर आप चाहते हैं कि घर में धन-दौलत की कभी कमी न हो, तो मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की तस्वीर लगा सकते हैं. वास्तु के मुताबिक इनकी फोटो से घर में आर्थिक तंगी दूर होती है. मां लक्ष्मी की फोटो चुनते समय हमेशा कमल पर बैठी हुई तस्वीर ही चुनें. खड़ी हुई मां लक्ष्मी की फोटो लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि ऐसी फोटो से पैसा घर में ज्यादा दिन टिकता नहीं है. मां लक्ष्मी के चरण चिह्न और स्वास्तिक का असर मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के छोटे-छोटे पैर के निशान लगाना भी बहुत शुभ होता है. इससे घर में खुशहाली आती है. इसके अलावा आप दरवाजे के दोनों तरफ सिंदूर से स्वास्तिक या शुभ-लाभ लिख सकते हैं. ये पुराने और पवित्र प्रतीक घर को बुरी नजर से बचाते हैं और पॉजिटिव माहौल बनाए रखते हैं. भूलकर भी न लगाएं ये उग्र तस्वीरें वास्तु के हिसाब से भगवान के उग्र या गुस्से वाले रूप की फोटो मुख्य द्वार पर कभी नहीं लगानी चाहिए. जैसे भगवान शिव का रौद्र रूप, शनिदेव महाराज या मां काली की तस्वीरें मेन गेट पर न लगाएं. ऐसी तस्वीरें लगाने से घर के लोगों के बीच आपसी तनाव और क्लेश बढ़ सकता है. इसलिए हमेशा शांत और आशीर्वाद देती हुई तस्वीरें ही चुनें. फोटो लगाने के बाद इन बातों का ध्यान रखें मेन गेट पर भगवान की फोटो लगाना ही काफी नहीं है, वहां साफ-सफाई रखना भी बहुत जरूरी है. तस्वीर के आसपास धूल-मिट्टी बिल्कुल न जमने दें. इसके अलावा दरवाजे पर कभी अंधेरा नहीं होना चाहिए. अगर फोटो लगी है, तो रात के समय वहां एक छोटा बल्ब जरूर जलाकर रखें. साफ-सुथरा और रोशनी से चमकता हुआ दरवाजा ही घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है. ये भी पढ़ें: रिश्तेदारों के घर जाने पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति? (Disclaimer): यह लेख वास्तु शास्त्र की मान्यताओं, पौराणिक परंपराओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित एक विवरणात्मक रिपोर्ट है. इसका उद्देश्य पाठकों तक गृह-सज्जा और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी उपयोगी जानकारी पहुंचाना है.
राहु-केतु ग्रह डेढ़ साल बाद दिसंबर 2026 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. अचानक बदलाव, महत्वाकांक्षा, भ्रम, दुविधा और अलगाव के कारण बनने वाले इन ग्रहों का गोचर सभी 12 राशि वालों की जिंदगी कई अच्छे-बुरे बदलाव लाएगा, जैसे- आर्थिक, करियर, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, रिश्ते, सोच आदि. ऐसे में यह समय सावधानी बरतने का है, साथ ही फायदा पाने का भी है क्योंकि ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह राहु-केतु शुभ फल दे सकते हैं. क्रूर ग्रहों का गोचर राहु और केतु 5 दिसंबर 2026 को राशि परिवर्तन करेंगे. राहु कुंभ से निकलकर मकर राशि में आएंगे और केतु सिंह से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा. हमेशा उल्टी चाल चलने वाले ये दोनों ग्रह अगले 18 महीने यानी कि 24 जून 2028 तक इन्हीं राशियों में रहेंगे. लिहाजा इस दौरान वे किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता से जान लीजिए. दिसंबर से 3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे राहु मेष : मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है लेकिन राहु गोचर कुछ लोगों को करियर में नए और बेहतरीन मौके दिलवा सकता है. पैतृक विरासत से या अन्य किसी प्रॉपर्टी डील से फायदा हो सकता है. कर्ज से राहत मिल सकती है. कन्या : कन्या राशि वाले लोगों की जिंदगी में परेशानियां कम होती नजर आ रही हैं. आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्टूडेंट्स के लिए समय काफी फेवरेबल है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. स्किन संबंधी समस्या दूर हो सकती है. धनु : धनु राशि वालों को राहु गोचर कारोबार में बड़ा फायदा दे सकता है. जो लोग नया काम, स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, वे प्रयास करें तो फंडिंग और बाकी व्यवस्थाएं जुटा सकते हैं. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती नजर आ रही है. (यह भी पढ़ें: नई नौकरी, जिंदगी का टर्निंग पॉइंट...26 सितंबर से लक्ष्मी नारायण योग लाएगा 5 राशियों का गोल्डन टाइम!) केतु करेंगे इन 3 राशियों पर कृपा वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए केतु कई सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. करियर में वो सफलता मिल सकती है, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था. पूर्व में की गई मेहनत को अब पहचान मिलेगा. इनकम भी बढ़ेगी. नए-नए स्त्रोतों से पैसा मिल सकता है. मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. कुछ लोगों की नई नौकरी लग सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे. काम का बोझ कुछ कम हो सकता है. तुला राशि : तुला राशि वालों को दिसंबर से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जिससे भविष्य में फायदा होगा. आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. (Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. )
पाताल लोक में विश्राम कर रहे भगवान विष्णु आज 22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलेंगे. मान्यता है कि यह दिन श्रीहरि के भक्तों के लिए विशेष होता है. ज्योतिषीय दृष्टि से आज कई ऐसे शुभ योग भी बन रहे हैं, जो लोगों की जिंदगी पर असर डालेंगे. आज बुध-गुरु एक-दूसरे 60 डिग्री पर लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं, इसके अलावा रवि योग और सुकर्मा योग भी बन रहा है. 4 दिन पहले ही मंगल गोचर करके कर्क राशि में आए हैं और गुरु के साथ मिलकर नीचभंग राजयोग बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य श्याम ठाकुर से जानिए ये सभी ग्रह-दशाएं किन राशि वालों के करियर, आर्थिक मामलों आदि के लिए फेवरेबल स्थितियां बना रही हैं. वृष राशि : रुका हुआ पैसा मिलेगा वृष राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना खास है. रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक मामलों में सुधार होगा. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. अपनों के साथ हंसी-खुशी का समय बिताएंगे. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. कर्क राशि : सफल होगीं कोशिशें कर्क राशि वालों के लिए समय बहुत अच्छा है. इसी राशि में मंगल-गुरु की युति से नीचभंग योग लकी है. आपके काम तेजी से बढ़ेंगे. यानी कि कोशिशें करते रहें, वे सफल हो सकती हैं. धन लाभ होने के योग हैं. (यह भी पढ़ें: नई नौकरी, जिंदगी का टर्निंग पॉइंट...26 सितंबर से लक्ष्मी नारायण योग लाएगा 5 राशियों का गोल्डन टाइम!) कन्या राशि : बेहतर होगा परफॉर्मेंस कन्या राशि में इस समय सूर्य और बुध ग्रह मौजूद हैं और बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं. धन-सफलता के लिए यह योग बहुत लकी होता है. यह समय कन्या राशि वालों के लिए शानदार काम करने और अपनी क्षमताओं का लोहा मनवाने का है. मजबूती से निर्णय लें और आगे बढ़ें. मकर राशि : आर्थिक लाभ के योग आज पूरे दिन चंद्रमा मकर राशि में है और गुरु की दृष्टि मकर राशि पर पड़ रही है. करियर और आर्थिक मामलों के लिए समय शुभ है. सोच-समझकर निवेश संबंधी फैसले लें, लाभ होगा. धनु राशि : बढ़ेगा नॉलेज और पैसा धनु राशि वालों के लिए समय शुभ है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. अपना नॉलेज बढ़ाने के लिए प्रयास करें, इससे करियर में बेहतरी आएगी. धन भी बढ़ेगा. रुके हुए काम बनेंगे. (Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
Lakshmi Narayan Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध और शुक्र की युति को बेहद शुभ माना गया है क्योंकि इससे लक्ष्मी नारायण योग बनता है, जो धन-समृद्धि, सफलता, ऐश्वर्य और सुख देता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर को बुध गोचर करके शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद हैं. जिससे बुध-शुक्र की युति होगी और अत्यंत लाभकारी लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. धन के दाता शुक्र की ही राशि में महाशुभ योग जयपुर के ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता कहते हैं वैसे तो व्यापार, वाणी, बुद्धि के दाता बुध और धन-वैभव के दाता शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग हमेशा ही लाभ देता है. लेकिन इस बार यह योग धन-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र की ही राशि तुला में बन रहा है, जिससे इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा. शुक्र 6 नवंबर 2026 तक तुला में रहेंगे और बुध 2 दिसंबर तक तुला में रहेंगे. इस तरह 6 नवंबर 2026 तक तुला राशि में लक्ष्मी नारायण योग सक्रिय रहेगा. यह योग 5 राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी है. 1. वृष राशि : वृष राशि वालों को अब तक जो आर्थिक समस्याएं थीं वे दूर होंगी. नौकरी करने वालों को बड़ा मौका या जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी जिंदगी को नई दिशा मिलेगी. कई सकारात्मक परिवर्तन आएंगे, जिनका आपको लंबे समय से इंतजार था. 2. सिंह राशि : सिंह राशि वाले जो लोग सार्वजनिक जीवन में हैं, उन्हें मान-सम्मान मिल सकता है. कारोबार में लाभ होगा. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए समय अच्छा है. (यह भी पढ़ें: तुला-मीन समेत 3 राशि वालों को नई दिशा देगा सितंबर का आखिरी हफ्ता, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल) 3. कन्या राशि : कन्या राशि वालों की कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होंगी. काम में लापरवाही न करें तो फायदे में रहेंगे, वरना अपने हाथ से अपना नुकसान कर लेंगे. बिजनेस मीटिंग, डील में सफलता मिल सकती है. 4. तुला राशि : तुला राशि में ही यह योग बन रहा है और इस राशि वालों को बंपर लाभ देगा. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. नई संपत्ति खरीद सकते हैं. कोई सपना पूरा हो सकता है. सिंगल लोगों को पसंदीदा पार्टनर मिल सकता है. आपके करियर में उन्नति मिलने और शोहरत बढ़ने के योग हैं. 5. मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए यह समय तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है. नई नौकरी मिलने के योग हैं. मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है. जो युवा किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पॉजीटिव रिजल्ट मिल सकता है. (Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
मंगल गोचर की इस समय सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. ऐस्ट्रोलॉजर्स मंगल के चंद्रमा की राशि कर्क में हुए गोचर के फायदे-नुकसान बताने में जुटा हुआ है. क्योंकि यह सिर्फ मंगल का कर्क में गोचर नहीं है, बल्कि वहां उनकी गुरु से हो रही युति इसे विशेष बना रही है. जयपुर के ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार, कई सालों बाद ऐसा योग बना है, जब कर्क राशि में मंगल और गुरु साथ आए हैं. कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं. ऐसे में कर्क में गुरु-मंगल की युति से नीचभंग राजयोग बना है. 24 साल बाद कर्क में गुरु-मंगल का मिलन ज्योतिष में मंगल-गुरु की युति शुभ मानी गई है. हालांकि मंगल के नीच राशि कर्क में होने से वे आंतरिक अशांति, भावनाओं में बहकर गलत फैसले लेने की समस्याएं दे सकते हैं लेकिन गुरु का साथ नीचभंग राजयोग बना रहा है. यह योग संघर्ष के बाद बड़ी सफलता देता है, साथ ही संपत्ति दिलाता है. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता से जानिए इसका सभी राशियों पर असर. मंगल गोचर से बने नीचभंग राजयोग का राशि असर मेष राशि: उतावलेपन में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर खर्च बढ़ेगा. धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं. यदि प्रॉपर्टी संबंधी काम है तो अच्छे से चैक करके ही आगे बढ़ें. वृष राशि : आप जीवन में बड़े बदलाव की ओर जा रहे हैं. साहस और विल पॉवर कमाल की रहेगी. लेकिन गुस्से में कड़वा बोलने से बचें. सम्मान बढ़ेगा. बड़ी प्रॉपर्टी डील हो सकती है. मिथुन राशि : खर्च बढ़ेंगे, कर्ज से बचने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी रखें. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. बिना मांगे दूसरों को सलाह देने की बजाय अपनी बुद्धि और योग्यता का इस्तेमाल अपने काम में करें. घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है. कर्क राशि : इसी राशि में मंगल-गुरु की युति से नीचभंग राजयोग बन रहा है. इससे आपको लाभ तो होगा लेकिन तैश में आकर अपने काम खुद न बिगाड़ें. रिस्क लेने की गलती न करें. सिंह राशि : स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है. रिस्क लेना भारी पड़ सकता है. खासतौर पर नियम-कानून की अनदेखी करने से बड़ा नुकसान हो सकता है. अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. कन्या राशि : अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. कुछ लोगों को रिस्क से भी फायदा हो सकता है. धन और सम्मान बढ़ेगा. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है. (यह भी पढ़ें: कर्ज, झगड़े, बीमारियां... 5 राशियों को 17 अक्टूबर तक सूर्य-शनि का अशुभ प्रतियोग देगा मुसीबतें!) तुला राशि : करियर में आगे बढ़ने के नए-सुनहरे मौके मिल सकते हैं. आपका काम आपका नाम चमकाएगा. यात्रा के योग हैं. परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. वृश्चिक राशि : आपके राशि स्वामी मंगल आपके लिए लाभ के योग बना रहे हैं. संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है. स्टूडेंट्स के लिए समय शानदार है, हायर ऐजुकेशन के लिए बाहर जा सकते हैं. बस, नशे से बचें. धनु राशि : आपका गुस्सा आपके अपनों को ही दूर कर देगा. ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. लिहाजा अपने व्यवहार और सेहत का ख्याल रखें. कोई पुरानी समस्या या लेन-देन से नुकसान हो सकता है. मकर राशि : लाइफ पार्टनर से दूरी महसूस होगी. कारोबारियों का पार्टनर्स से विवाद हो सकता है. कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा. हालांकि आपकी बढ़ी हुई ऊर्जा काम और सामाजिक जीवन में फायदा देगी. कुंभ राशि: आपके लिए समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है. इस समय में कोई रिस्क न लें. वाहन देखकर चलाएं. शेयर मार्केट-सट्टा आदि से दूर रहें. मीन राशि : आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है. लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. कुछ लोग दिवाली से पहले घर में बड़ा रेनोवेशन कराने की योजना बना सकते हैं. पड़ोसियों से न उलझें. (Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. यानी कि एक राशि से निकलकर दूसरी में जाते हैं. 17 सितंबर की सुबह सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या में जा रहे हैं, इस घटना को कन्या संक्रांति कहते हैं. सूर्य के कन्या में प्रवेश होते ही एक अशुभ प्रतियोग सक्रिय हो जाएगा. परम शत्रु सूर्य-शनि का टकराव 17 अक्टूबर 2026 तक सूर्य कन्या में रहेंगे और शनि मीन में. इससे वे एक-दूसरे पर सप्तम दृष्टि डालेंगे. वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य श्याम ठाकुर के अनुसार सूर्य शनि का ये टकराव प्रतियोग बनाएगा. चूंकि ज्योतिष में सफलता, यश, लीडरशिप, आत्मविश्वास के ग्रह सूर्य और कर्मफलदाता शनि को शत्रु ग्रह माना गया है, ऐसे में इस प्रतियोग का 5 राशियों पर बुरा असर पड़ सकता है. लिहाजा 17 अक्टूबर 2026 तक इन राशि वालों को बहुत सावधानी रखने की जरूरत है. अगला एक महीना 5 राशियों के लिए अशुभ मेष राशि - सूर्य-शनि का प्रतियोग मेष राशि वालों की बीमारियां और कर्ज बढ़ाएगा. आपको हॉस्पिटल-दवाइयों पर काफी खर्च करना पड़ सकता है. दुश्मन सक्रिय होंगे या इस दौरान किसी से दुश्मनी हो सकती है. सीनियर मैनेजमेंट या सरकार की ओर से परेशानी हो सकती है. सिंह राशि - सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य-शनि का टकराव इस राशि वालों का किसी से लड़ाई-झगड़ा करवा सकता है. सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें, वरना सीनियर अथॉरिटी से विवाद भारी पड़ सकता है. किसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं. करियर में समस्या और धन हानि होने के भी योग हैं. कन्या राशि - कन्या राशि में ही सूर्य आकर शनि से प्रतियोग बना रहे हैं, जो इन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट घोल सकते हैं. जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं उन्हें 17 अक्टूबर 2026 तक सावधान रहने की जरूरत है. (यह भी पढ़ें: महाशुभ नवपंचम योग! 5 राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा, धन लाभ के प्रबल योग) कुंभ राशि - कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और इन पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. सूर्य-शनि का टकराव इन राशि वालों को पैसों का नुकसान करवा सकता है. कोई बीमारी घेर सकती है. आपकी वाणी की कड़वाहट लाइफ पार्टनर से झगड़ा करवा सकती है. मीन राशि - मीन राशि वालों की मैरिड लाइफ और बिजनेस पार्टनरशिप के लिए यह समय नकारात्मक है. वैसे करियर, धन, सम्मान पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इस दौरान कोई भी अनैतिक काम न करें. (Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
आज के समय लोगों अपने घर में पेड़-पौधे लगाने का बहुत शौक होता है. ज्यादातर लोगों के घर में आपने मनी प्लांट के पौधे को देखा होगा. ये वास्तू शास्त्र के हिसाब से शुभ और फलदायी माना जाता है. कहा जाता है कि हरा-भरा मनी प्लांट घर में लगाने से घर में पॉजटिव एनर्जी आती है, और घर में पैसों का आवागमन भी तेज हो जाती है. लेकिन कभी-कभी बहुत देखभाल करने के बावजूद मनी प्लांट के पत्तियां अचानक से पीली पड़ने लगती है. अगर आपके घर में भी मनी प्लांट की पत्तियों का रंग बदलने या सूखने जैसी समस्या होने लगती है तो ये नॉर्मल नहीं है. ये आपके जीवन और घर से जुड़ी कई समस्याओं का ईशारा हो सकता है. आर्थिक तंगी और पैसों के नुकसान का संकेत अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट बार-बार पीला पड़ रहा है, तो इस बात को हल्का न समझें. वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पीला पड़ना पैसों से जुड़ी दिक्कतों का संकेत होता है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं या जमा पूंजी में कमी आ सकती है. जब भी आपको पत्तियों पर पीलापन दिखने लगे, तो सतर्क हो जाना चाहिए. ऐसे समय में अपने बजट का पूरा ध्यान रखें और फालतू के खर्चों पर तुरंत रोक लगाएं. घर में कलह और मानसिक तनाव का बढ़ता खतरा मनी प्लांट की पत्तियां पीली होना सिर्फ पैसों से ही नहीं, बल्कि घर के माहौल से भी जुड़ा होता है. जब पौधे की पत्तियां रंग बदलने लगती हैं और उन्हें पौधे से अलग नहीं किया जाता, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है. इस नकारात्मकता की वजह से घर के लोगों के बीच बात-बात पर चिढ़ पैदा होती है और बिना वजह क्लेश शुरू हो जाता है. परिवार के सदस्यों की सुख-शांति बनाए रखने के लिए इन पत्तियों को समय से हटाना जरूरी होता है. कामों में अड़चन और तरक्की रुकने का डर मनी प्लांट का सीधा संबंध आपकी ग्रोथ और जीवन में मिलने वाली सफलता से माना जाता है. यदि मनी प्लांट की पत्तियां सूखकर नीचे गिरने लगें या पीली पड़ जाएं, तो यह करियर में आने वाली रुकावटों का इशारा हो सकता है. वास्तु के अनुसार ऐसा होने पर बनते हुए काम अचानक अटक सकते हैं या नौकरी-बिजनेस में प्रोग्रेस धीमी पड़ सकती है. पौधे की हालत बिगड़ने का असर आपके आत्मविश्वास पर भी पड़ता है. इसलिए समय रहते पौधे की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. गलत दिशा में पौधा रखने से होती है समस्या कई बार मनी प्लांट की पत्तियां किसी बीमारी से नहीं, बल्कि गलत दिशा में रखने की वजह से पीली पड़ती हैं. वास्तु के नियमों के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण दिशा में ही रखना चाहिए. इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश और शुक्र देव माने जाते हैं. यदि आप इसे किसी गलत दिशा में रख देते हैं, तो पौधा मुरझाने लगता है और उसकी पत्तियां तेजी से पीली पड़ने लगती हैं. सही दिशा में रखा पौधा ही घर में खुशहाली लाता है. सूखी और पीली पत्तियों को तुरंत हटा दें अगर आपको अपने मनी प्लांट में कोई पत्ती पीली या सूखी हुई दिखे, तो उसे तुरंत कैंची या हाथ से काटकर अलग कर देना चाहिए. खराब पत्तियों को पौधे पर लगे रहने देने से पूरे पौधे का स्वास्थ्य खराब हो जाता है. इसके साथ ही हफ्ते में कम से कम एक बार पौधे की अच्छी तरह से जांच और सफाई करें. सूखे पत्तों को हटाकर पौधे को साफ पानी दें, ताकि उसमें नई और हरी-भरी पत्तियां आ सकें और घर में पॉजिटिव वाइब्स बनी रहें. (Disclaimer): इस आलेख में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र, पौराणिक मान्यताओं और प्रचलित ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल पाठकों को सामान्य और सांस्कृतिक जानकारी प्रदान करना है.ये भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2026: गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के कान में क्या बोलें? जानें गणेश विसर्जन पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र
Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : आज शनि नक्षत्र बदलकर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जहां वे अगले कई महीनों तक रहेंगे. जानिए न्याय के देवता शनि की चाल में ये बदलाव का पहला ही दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा. पढ़ें 9 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल.
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन धर्म और ज्योतिष दोनों लिहाज से बेहद खास है क्योंकि आज एक-दो नहीं 5 शुभ योग बन रहे हैं. ये शिवभक्तों के लिए तो विशेष हैं, साथ ही 4 राशि वालों को भी जबरदस्त लाभ दे सकते हैं.
Aaj ka Rashifal 8 October 2026 : आज बुध-शुक्र की युति-दृष्टि योग बन रहा है. बुद्धि के दाता बुध और धन के कारक शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए शुभ रह सकती है. वहीं आज भद्रा काल रहेगा. राशिफल से जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा.
Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : आज चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में रहेंगे. इस मौके पर शुभ योग और शुक्ल योग बन रहे हैं. इनका कुछ राशियों पर शुभ और कुछ पर अशुभ प्रभाव होगा. देखें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल.
Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : आज इंदिरा एकादशी है और इस मौके पर कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग बन रहा है. रात तक यह योग सक्रिय रहेगा और 4 राशि वालों के लिए पैसा मिलने, काम में सफलता मिलने के योग बना रहा है.
Rashifal Today 5 October 2026: आज यानी 5 अक्टूबर 2026 का दिन किन राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा और कनके लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है. आइए पढ़ें आज का राशिफल.
Aaj ka Rashifal 4 October 2026 : कर्क राशि वाले जो जातक यात्रा कर रहे हैं, उन्हें अपने सामान पर नजर रखने की जरूरत है. वहीं मेष राशि वाले सोशल सर्कल बढ़ाएं. जानिए सभी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
धन-वैभव, प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 3 अक्टूबर 2026 से उल्टी चाल चलेंगे. अपनी ही राशि तुला में शुक्र उल्टी चाल चलेंगे. इसका नकारात्मक असर 5 राशि वालों पर पड़ सकता है. जानिए इसका फल.
Aaj ka Rashifal 3 October 2026 : आज से धन-वैभव, प्रेम के दाता शुक्र वक्री हो रहे हैं. वे अपनी ही राशि तुला में उल्टी चाल चलेंगे. वहीं केतु भी मघा नक्षत्र में दूसरे चरण से पहले चरण में आएंगे. ऐसे अहम ग्रह-परिवर्तन का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा?
Aaj ka Rashifal 2 October 2026 : आज चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में आएंगे, वहीं बुध और मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री पर रहकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे. जानिए इन योग और ग्रहों के प्रभाव में सभी 12 राशि वालों का आज का दिन कैसा बीतेगा?
घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखने की आदत से वास्तु दोष लग सकता है. इस स्टोरी में इससे होने वाले बड़े नुकसान और खिड़की खोलने के आसान वास्तु नियम के बारे में डिटेल से जानेंगे.
Aaj ka Rashifal 1 October 2026 : अक्टूबर महीने के पहले ही दिन बुध नक्षत्र बदल रहे हैं और सूर्य-शुक्र द्विद्वादश योग बना रहे हैं. वहीं चंद्रमा पूरे दिन वृष राशि में रहेंगे. जानिए इन सभी का 12 राशियों पर कैसा असर होगा. पढ़ें 1 अक्टूबर का राशिफल.
Aaj ka Rashifal 30 September 2026 : आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर करेंगे. साथ ही पितृ पक्ष का चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. दोपहर बाद कर्क समेत कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. पढ़ें आज का राशिफल.
Aaj ka Rashifal 29 September 2026 : आज का दिन वृश्चिक राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करने की खुशी दे सकता है. वहीं तुला समेत 3 राशि वालों को किसी समस्या का हल मिल सकता है. पढ़ें 29 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल.
Rashifal Today 28 September 2026: आज यानी 28 सितंबर 2026 का दिन किन राशि के लोगों के लिए शुभ होगा और किन जातकों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है? इस बारे में विस्तार से जाननें के लिए आइए पढ़ें आज का राशिफल.
Rashifal Today 27 September 2026: आज यानी 27 सितंबर 2026 का दिन किन राशि के लोगों के लिए शुभ होगा और किन जातकों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है? इस बारे में विस्तार से जाननें के लिए आइए पढ़ें आज का राशिफल.
शिवलिंग पर पारिजात यानी हरसिंगार का फूल चढ़ाते समय कभी भी उसे पेड़ से तोड़कर न अर्पित करें. इस स्टोरी में हम आपको शिव पूजा में पारिजात के फूल चढ़ाने का सही तरीका, धार्मिक महत्व और वास्तु नियम के बारे में डिटेल से बताएंगे.
सितंबर का अंत और अक्टूबर की शुरुआत लक्ष्मी नारायण राजयोग से हो रही है. इस दौरान 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री होंगे. बुध नक्षत्र बदलेंगे. इस दौरान पितृ पक्ष भी चलेंगे. जानिए इन सभी का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा.
Aaj ka Rashifal 26 September 2026 : भाद्रपद पूर्णिमा की सुबह 05:32 बजे चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस दिन गण्ड योग बन रहा है, साथ ही पितृ पक्ष के पूर्णिमा का श्राद्ध किया जाएगा. जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 26 सितंबर का राशिफल.
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार ड्रैगन कछुआ घर और दफ्तर में सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति और स्थिरता लाता है. ये कुंडली में राहु और केतु के बुरे प्रभाव से भी राहत दिलाता है. इस स्टोरी में ड्रैगन टर्टल को रखने की सही दिशा, सही स्थान और इससे जुड़े जरूरी नियम के बारे डिटेल से जानेंगे.