By: Ajay Bhambi, Edited By: Padma Shubham | Updated at : 16 August 2026, 05:44 AM IST
Horoscope Today 16 August 2026 : वीकेंड पर कन्या राशि वाले अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. वहीं वृष राशि वालों को कुछ अनहोनी होने का वहम मन में रह सकता है. कर्क राशि वाले लोग काम में लापरवाही न करें और कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचें. देखें आज का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. पढ़ें 16 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल. मेष राशि 16 अगस्त 2026 परिवार पर आपका नेतृत्व रहेगा. किसी विशेष समस्या का भी हल मिलने वाला हैं. किराएदारी संबंधी मामले सुलझाने में किसी की मध्यस्थता रखना समस्या का हल रहेगा. व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनी रहेगी. सिर्फ इस समय जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें. दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी. खांसी-जुकाम और कमजोरी जैसी परेशानी बढ़ सकती हैं. उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 2 वृष राशि 16 अगस्त 2026 आज आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून रहेगा. ध्यान रखें कि वहम का कोई इलाज नहीं है. बेवजह मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका रहेगी. कारोबार में आय की स्थिति में सुधार आएगा. नौकरी में कुछ समस्याएं रह सकती हैं. प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है. योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें और पुजारी जी से आशीर्वाद लें. भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक- 3 मिथुन राशि 16 अगस्त 2026 अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद रहेगी. फिजूलखर्ची में कटौती करें. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें. कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोलेगी. प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है. उपाय- जरूरतमंद बच्चों को फल-मिठाई आदि बांटे. भाग्यशाली रंग- पीला भाग्यशाली अंक- 3 कर्क राशि 16 अगस्त 2026 आज किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा. छोटी सी बात पर ही किसी से कहा-सुनी हो सकती है. इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखना आवश्यक है. व्यवसाय से संबंधित किसी भी योजना पर निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बहुत अधिक प्रयास करने पड़ेंगे. ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है. लापरवाही बिल्कुल ना बरतें. उपाय- मां दुर्गा का स्मरण करें और बहन-बेटियों को कुछ ना कुछ उपहार अवश्य दें. भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 1 सिंह राशि 16 अगस्त 2026 पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आएगा. कभी-कभी आपका गुस्सा आपके बनते कामों को बिगाड़ देता है. अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रयोग में लाएं. कारोबार में आपके प्रयासों द्वारा कार्य विस्तार की योजना कार्य रूप में परिणत होगी. जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे. वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें. उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें. भाग्यशाली रंग- ऑरेंज भाग्यशाली अंक- 6 कन्या राशि 16 अगस्त 2026 बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी. दोपहर बाद कुछ असमंजस और चुनौती भरा समय रहेगा. अपने कार्यों को पूरा ध्यान से करें. व्यवसाय में रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा चीजें व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी. लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको खुशी देगा. नजला-जुकाम रह सकता है. आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें. उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं. भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5 तुला राशि 16 अगस्त 2026 पूर्व में जिस परेशानी से गुजर रहे थे, आज उसका समाधान मिलने की भरपूर उम्मीद है. दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. कारोबार में अपने कार्यों के बारे में किसी से भी शेयर ना करें, वरना कुछ लोग बाधाएं भी डाल सकते हैं. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. उपाय- अपने इष्ट का स्मरण करें और मंदिर में कुछ भी दान अवश्य दें. भाग्यशाली रंग- मूंगिया रंग भाग्यशाली अंक- 7 वृश्चिक राशि 16 अगस्त 2026 अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने से आपको सामाजिक व पारिवारिक सराहना प्राप्त होगी. इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना उचित नहीं है. व्यावसायिक कार्यों में चल रहे अवरोध दूर होंगे. सहयोगियों की मदद भी मिलेगी. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है. मौसम की वजह से कुछ आलस और थकान जैसी स्थिति बनी रहेगी. उपाय- घर की बहन-बेटियों का सत्कार करें और कुछ उपहार दें. भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 4 धनु राशि 16 अगस्त 2026 निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात होने से खुशनुमा माहौल बनेगा. क्रिएटिव बने रहे. तथा आलोचना या निंदा जैसी बातों से दूर रहे. व्यवसाय में अति उत्साहित होकर कोई निर्णय लेने से बचें. पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगात्मक पूर्ण संबंध रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी. उपाय- घर के मंदिर को सुगंधित करें और पूजा अर्चना करें. भाग्यशाली रंग- ऑरेंज भाग्यशाली अंक- 8 मकर राशि 16 अगस्त 2026 अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली संभव है. प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है. कारोबारी महिलाएं अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगी. सफलता भी मिलेगी. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे. उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुने. भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 6 कुंभ राशि 16 अगस्त 2026 आज किसी खास व्यक्ति के साथ सकारात्मक चर्चा होगी तथा कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी. जोश में आकर अत्यधिक खर्च कर देना आपको आर्थिक समस्या में भी डाल सकता है. कारोबार में पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी जानकारी और अधिक मजबूत करें. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है. उपाय- कोई भी शुभ कार्य करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद जरूर लें. भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक- 2 मीन राशि 16 अगस्त 2026 बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी. मन प्रफुल्लित और ऊर्जावान बना रहेगा. किसी भी तरह के विवादों से खुद को दूर रखें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं. कारोबार में उचित सफलता हासिल होगी. तथा आपके हुनर की सराहना भी होगी. प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें. अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है. उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें. भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 3 (Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)
17 अगस्त 2026 को नागपंचमी है. इसी दिन सावन महीने का तीसरा सोमवार भी पड़ रहा है. इससे इस पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है. सावन सोमवार पर नागपंचमी पर्व का पड़ना भगवान शिव और उनके प्रमुख गण नागदेवता दोनों की विशेष पूजा की जाएगी. साथ ही इसी दिन ग्रहों के राजा सूर्य अपनी ही राशि सूर्य में प्रवेश कर रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह 08:03 बजे सूर्य गोचर होगा और पूरे एक महीने 17 सितंबर तक वो सिंह में रहेंगे. यह सारे शुभ योग सभी राशियों पर असर डालेंगे और कुछ राशियों के लिए तो विशेष साबित होंगे. जानिए ये लकी राशियां कौन-सी हैं. जिनके लिए धन-संपत्ति, तरक्की और खुशियां मिलने के योग बन रहे हैं. 1. मेष: मिलेगी पहचान सूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों की कार्यक्षमता और क्रिएटिविटी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आप लीडर की भूमिका में रहेंगे. आपके काम को पहचान मिलेगी. लव लाइफ भी अच्छी रहेगी. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. सलाह: पैसे के मामले में लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है. 2. कर्क: निवेश से लाभ कर्क राशि में गुरु संचरण कर रहे हैं और सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में जाएंगे. यह गोचर कर्क राशि के लोगों को धन लाभ करवा सकता है. आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. साथ ही निवेश के लिए यह समय अच्छा है. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, आप कठिन काम भी आसानी से कर पाएंगे. सलाह: बेवजह गुस्सा करने या इमोशनल होने से बचें. (यह भी पढ़ें: वृष-मीन राशि वालों को पद-प्रतिष्ठा के योग, हाथ आएंगे बड़े मौके, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल) 3. सिंह: प्रमोशन और नए अवसर सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर खास है क्योंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और उनका अपनी ही राशि में आना बड़ी ज्योतिषीय घटना है. सूर्य एक साल बाद सिंह राशि में आ रहे हैं. आपको इस दौरान करियर में नए मौके मिलेंगे. आपकी सेहत बेहतर होगी. सलाह: झूठ बोलने और अहंकार करने से बचें. 4. तुला: उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क बनेंगे सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों का नेटवर्क मजबूत करेगा. आपको बड़ी सफलता या उपलब्धि हासिल हो सकती है. उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क बनेंगे. टीम वर्क से लाभ होगा. यह समय आपके करियर में टर्निंक पॉइंट साबित हो सकता है. साथ ही जिन लक्ष्यों पर आप लंबे समय से काम करना चाह रहे थे, अब आप ठीक उसी रास्ते पर हैं. सलाह: विनम्रता का दामन न छोड़ें. 5.धनु: नई नौकरी के योग सूर्य का राशि गोचर धनु राशि वालों के लिए करियर में अहम बदलाव ला सकता है. आपकी कोशिशों को अब सफलता मिलेगी. यह दारोमदार आप पर है कि आप किस हद तक कोशिश करते हैं. सकारात्मक सोचें और आगे बढ़ें. चुनौतियां आएंगी लेकिन आपके सामने टिक नहीं पाएंगी. स्टुडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए मनपसंद संस्थान में एडमिशन मिल सकता है. सलाह: नकारात्मक सोच से बचें. (Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
Weekly Horoscope Hindi: यह सप्ताह वृष, मीन समेत कुछ राशियों के करियर के लिए अच्छा रहने वाला है. 17 अगस्त 2026 को सूर्य गोचर करके अपनी ही राशि सिंह में आ रहे हैं. यह सूर्य का महागोचर कहा जा सकता है क्योंकि अपनी ही राशि में सूर्य की ताकत बढ़ जाती है. वहीं 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच चंद्रमा तुला, वृश्चिक और धनु राशि में रहेंगे. जानिए ये समय सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा. पढ़ें साप्ताहिक राशिफल. मेष साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 इस सप्ताह आप कई लोगों की उम्मीदों का केंद्र बने रहेंगे. परिवार हो या कार्यक्षेत्र, हर कोई आपसे सलाह या सहयोग की अपेक्षा कर सकता है. दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन अपनी मानसिक शांति का भी ध्यान रखें. सप्ताह के मध्य में किसी पुराने काम में अच्छी प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और सेहत भी सामान्य रहेगी. वृष साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 नए लोगों से मिलने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल है. किसी साधारण-सी मुलाकात का भविष्य में बड़ा महत्व हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी व्यवहार-कुशलता लोगों को प्रभावित करेगी. यदि किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना है, तो समय आपके पक्ष में रहेगा. परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा. मिथुन साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 पिछले कुछ समय से लगातार भागदौड़ के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है. इस सप्ताह अपने लिए थोड़ा समय निकालना ज़रूरी रहेगा. मोबाइल और सोशल मीडिया से कुछ दूरी बनाकर परिवार या अपनी पसंद के कामों में समय बिताएँ. इससे मन शांत रहेगा और काम में भी एकाग्रता बढ़ेगी. कर्क साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर मन में चल रही उलझन धीरे-धीरे समाप्त होगी. इस सप्ताह भावनाओं के बजाय व्यवहारिक सोच के साथ निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी. घर के किसी सदस्य से अच्छी सलाह भी मिल सकती है. सिंह साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 नई जानकारी और नए अनुभव इस सप्ताह आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोल सकते हैं. यदि किसी प्रशिक्षण, सेमिनार या नई पढ़ाई का अवसर मिले, तो उसे गंभीरता से लें. करियर में आगे बढ़ने के लिए यह समय सीखने और खुद को बेहतर बनाने का है. सप्ताह के अंत तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कन्या साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 आपकी बारीक नज़र और योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आदत इस सप्ताह आपके लिए बड़ी ताकत साबित होगी. जिस काम को दूसरे लोग मुश्किल मान रहे हैं, उसे आप अपनी समझदारी से आसानी से पूरा कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा. तुला साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 लंबे समय से जिस निर्णय को टाल रहे थे, अब उसे लेने का समय आ गया है. अपनी क्षमता और अनुभव पर भरोसा रखें. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिसका सही उपयोग भविष्य को मजबूत करेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 इस सप्ताह किसी अपने की मदद करने का अवसर मिलेगा. आपका सहयोग न केवल सामने वाले का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि रिश्तों में भी विश्वास मजबूत करेगा. कार्यक्षेत्र में टीम के साथ बेहतर तालमेल रहेगा. सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी. धनु साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 घर और परिवार से जुड़े मामलों को इस सप्ताह प्राथमिकता दें. अपनों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा. यदि घर में किसी बदलाव या नई योजना पर विचार कर रहे हैं, तो परिवार के सभी सदस्यों की राय अवश्य लें. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. मकर साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 लगातार काम करने के बाद अब शरीर और मन दोनों को आराम की ज़रूरत है. इस सप्ताह अपनी पसंद के किसी शौक के लिए समय निकालें. इससे नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले दिनों में कार्यक्षमता भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य को लेकर छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ न करें. कुंभ साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 रिश्तों में स्पष्टता और ईमानदारी इस सप्ताह आपके लिए सबसे बड़ी ताकत रहेगी. यदि किसी से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो सही समय का इंतज़ार करने के बजाय पहल करें. आपकी सच्चाई रिश्तों को और मजबूत बनाएगी. कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. मीन साप्ताहिक राशिफल 17 - 23 अगस्त 2026 इस सप्ताह किसी सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम में आपकी सक्रिय भूमिका रह सकती है. आपकी संगठन क्षमता और व्यवहार-कुशलता लोगों को प्रभावित करेगी. करियर में भी आपके प्रयासों की सराहना होगी. सप्ताह के अंत तक मन में संतोष और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे. (Disclaimer-यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)
Hariyali Teej 2026 Lucky Rashi : 15 अगस्त को आजादी के दिन हरियाली तीज पर्व भी मनाया जा रहा है. सावन शुक्ल तृतीया को मनाया जाने वाला तीज पर्व सुहागिनों और अविवाहित लड़कियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. वे शिव-पार्वती की पूजा करती हैं, व्रत रखती हैं. इस बार 15 अगस्त, हरियाली तीज के दिन शिव योग का शुभ संयोग भी बन रहा है. साथ ही सुबह 09:34 बजे चंद्रमा गोचर करके कन्या राशि में आ गए हैं. वहीं गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहकर हंस योग बना रहे हैं. जानिए आज के ये शुभ योग किन 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं. मेष राशि : विवाह के लिए रिश्ता मिल सकता है मेष राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर बन रहे शुभ योग रिश्तों के मामले में लकी साबित हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा. वहीं सिंगल लोगों की शादी के लिए रिश्ता आ सकता है. साथ ही रुके हुए काम भी बन सकते हैं. (यह भी पढ़ें: 15 अगस्त की आधी रात को ही क्यों मिली आजादी? माउंटबेटन की तारीख से ज्योतिषियों को थी आपत्ति, फिर ऐसे निकला रास्ता) मिथुन राशि : पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे मिथुन राशि वालों के लिए हरियाली तीज का पर्व खुशियां लेकर आ रहा है. ये लोग करियर में तो आगे बढ़ेंगे. साथ ही परिवार में सभी से रिश्ता मजबूत होगा. लाइफ पार्टनर से प्रेम बढ़ेगा. जो लव कपल्स एक-दूसरे से अपनी भावनाओं का इजहार करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अच्छा है. आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. कर्क राशि: रिश्तों में आएगी मजबूती कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा चल रहा है. आपके करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. इनकम बढ़ेगी या किसी नए स्त्रोत से लाभ होगा. आप निवेश की योजना भी बना सकते हैं. पार्टनर से प्रेम बढ़ेगा. लंबे समय बाद शांति अनुभव होगी. तुला राशि : जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव तुला राशि वालों के लिए यह समय जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. आप करियर-धन के मामले में तो तरक्की पाएंगे. साथ ही मान-सम्मान बढ़ेगा. घर में किसी से मनमुटाव था तो दूर हो सकता है. लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है. जिनके परिजन अब तक राजी नहीं थे, वे रिश्ते को मंजूरी दे सकते हैं. मीन राशि : जीवनसाथी से मिलेगी मदद मीन राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज का दिन भाग्य बदल सकता है. आपकी कोई बड़ी समस्या आसानी से हल हो सकती है. इसमें आपके पार्टनर से मदद मिल सकती है. वहीं जिन लोगों की लाइफ पार्टनर से अनबन हो गई थी, वो अब दूर हो सकती है. घर में सुख-शांति रहेगी. समृद्धि बढ़ेगी. (Disclaimer-यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
Sawan third Somvar 2026 Upay: इस साल सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त 2026 है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर अगर कुछ विशेष उपाय करें तो कुंडली से चंद्र दोष दूर होने लगेगा और शुभ प्रभाव जीवन पर पड़ने लगेंगे. इसके लिए सावन सोमवार को व्रत का संकल्प करें और कुछ आसान उपायों को करें. आइए जानें ये उपाय कौन से हैं. चंद्र दोष की पहचान क्या है? कुंडली में राहु-केतु या शनि जैसे पापी ग्रहों से जब चंद्रमा पीड़ित हो या चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में हो तो चंद्र दोष लगता है. ऐसे लोग जिनके बार-बार मूड बदलते हैं, मानसिक तनाव लगातार बना रहता है, निर्णय लेने में भ्रम होता है, अनिद्रा के शिकार होते हैं और माता से अनबन या माता की तबियत खराब रहती है. बिना कारण धन खर्च होता है, उनकी कुंडली में चंद्र दोष हो सकता है. चंद्र दोष दूर करने के उपाय गाय के दूध से शिवलिंग पर अभिषेक चंद्र दोष को कुंडली से दूर करने के लिए सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से शिवलिंग पर अभिषेक करें. इसके अलावा शिव जी को सफेद भोग सामग्री चढ़ाएं. इससे एक साथ शिव जी और चंद्र देव दोनों ही प्रसन्न होकर कृपा करेंगे. धन हानि रुकेगी. सफेद सामग्री का दान कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने और शुभ कामों में सफलता पाने के लिए सावन के तीसरे सोमवार को एक आसान उपाय करें. इस दिन शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और फिर मंदिर में सफेद चीजों का दान करें. जैसे- चावल, दही, आटा, दूध, चीनी. इसके अलावा जरूरतमंदों में सफेद वस्त्रों का दान करें. चांदी धारण करना कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करना है तो चांदी का छट्टा सावन सोमवार को धारण करें. चांदी चंद्रमा का धातु है. हालांकि किसी तरह के रत्न या धातु को धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह जरूर लें. माता की सेवा करना चंद्रमा की ओर से शुभ और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो सके, इसके लिए सावन सोमवार से शुरू करते हुए मां का हर दिन पांव छुएं और हर दिन उनकी सेव सच्चे मन से करें. कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी. मन शांत रहेगा नकारात्मक सोच से छुटकारा मिलेगी. चंद्र देव मंत्र इस मंत्र का करें जाप प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम । सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम ।। यह मंत्र भी है प्रभावशाली ऊँ चन्द्रपुत्राय विदमहे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात । चंद्र देव के इस मंत्र का सच्चे मन से करें जाप ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम । नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम ।। (डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक धर्म एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.) और पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: दिशा और उचित आसन का चयन... इस रक्षाबंधन वास्तु नियमों के अनुसार भाई को बांधें राखी, सब होगा मंगल ही मंगल! और पढ़ें- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर क्यों बनाए जाते हैं मिट्टी के शिवलिंग, गौरी और गणेश जी, जान लें इसके पीछे का कारण
Raksha Bandhan 2025 Vastu Tips: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेह को समर्पित है. राखी बांधते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जैसे- शुभ मुहूर्त, दिशा, बैठने का आसन, राशि आदि. वास्तु नियमों के अनुसार राखी बांधने से भाई-बहन दोनों के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि रक्षाबंधन के दिन किन वास्तु और ज्योतिष नियमों का ध्यान रखें ताकि पूरे साल मंगल ही मंगल हो और जीवन की परेशानियों का अंत हो सके. भाई को राखी बांधने से पहले किन बातों का रखें ध्यान? वास्तु अनुसार करें राखी का चयन अगर अपने भाई को वैदिक राखी बांधे तो यह अति शुभ होगा. वैदिक राखी बनाने के लिए 5 सामग्रियों की जरूरत पड़ती है. दूर्वा (घास), अक्षत, केसर, चंदन और सरसों के दाने. इन सभी सामग्री को एक रेशम के कपड़े में बांधें और उसकी छोटी सी पोटली बना लें या फिर उसकी सिलाई कर दें. अब इसे कलावे में पिरो दें. इस वैदिक राखी को वास्तु अनुसार सुख समृद्धि लाने वाला माना जाता है. ध्यान रहे कि भूलकर भी पुरानी राखी भाई की कलाई पर न बांधें. राखी बांधने के लिए सही दिशा को चुनें राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार राखी बांधने के लिए ईशान, पूर्व या उत्तर दिशा उचित होती है. इसे शुद्ध और पवित्र दिशा माना गया है. बहन अपने भाई को राखी बांधते समय अपना मुख पश्चिम दिशा में रखें और भाई का मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए. उचित आसन का रखें ध्यान राखी बांधते समय भाई लकड़ी के पाट बैठें तो इसे सही माना जाता है. वहीं, बहन कुश के आसन पर बैठें. अगर कुश का आसन न हो तो सूत की दरी पर भी बहनें बैठ सकती हैं. प्लास्टिक की चटाई या कपड़े पर बैठने से बचें. सफाई, हवा और प्रकाश का घर में प्रवेश राखी बांधने से पहले घर को साफ कर लें और सुगंधित वातावरण रखें. इसके लिए फूल से घर को सजा सकते हैं और चंदन या गुग्गल की धूप जला सकते हैं. राखी बांधते समय घर की खिड़कियां खोलें ताकि प्रकाश और स्वच्छ हवा घर में आ सके और माहौल सकारात्मक बना रहे. राखी बांधते समय इन वास्तु नियमों का जरूर पालन करें. तिलक लगाने का नियम राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली से रोली-अक्षत का तिलक करें. अनामिका उंगली का उपयोग मांगलिक कार्यों को करने के लिए किया जाता है. तिलक लगाते और राखी बांधते समय इस बात का ध्यान रखें कि भाई और बहन दोनों के सिर ढंके हों. राखियों का रंग कैसा हो? ध्यान दें राखी के लिए सामान्यतः कुछ रंगों को अति शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार लाल, पीले और नारंगी रंग की राखियां उचित रहेंगी. वहीं गहरे नीले, जामुनी, काले या कत्थई रंग की राखियां लेने से बचें. राशि अनुसार चुनें राखी का रंग मेष राशि- लाल या नारंगी रंग की राखी. वृषभ राशि- सफेद, गुलाबी या हल्के नीले रंग की राखी. मिथुन राशि- हरे रंग की राखी. कर्क राशि- सफेद रंग की राखी. सिंह राशि- सुनहरे, पीले या केसरिया रंग की राखी. कन्या राशि- गहरे हरे या भूरे रंग की राखी. तुला राशि- गुलाबी, हल्के नीले या सफेद रंग की राखी. वृश्चिक राशि- लाल, नारंगी या मैरून रंग की राखी. धनु राशि- पीले या सुनहरे रंग की राखी. मकर राशि- गहरे नीले, भूरे या काले रंग की राखी. कुंभ राशि- नीले या बैंगनी रंग की राखी. मीन राशि- पीले या नारंगी रंग की राखी. (डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक धर्म एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.) और पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: इस रक्षाबंधन बहन को दें राशि अनुसार गिफ्ट, बना रहेगा स्नेह और सकारात्मकता! और पढ़ें- Kajari Teej 2026: इस साल कब रखा जाएगा कजरी तीज व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Surya Budh Yuti Drishti Yog August 2026: आने वाले 27 अगस्त 2026 को सूर्य और बुध एक-दूसरे से 0° पर आकर युति दृष्टि योग का निर्माण करने वाले हैं. इस योग के बनने से 4 लकी राशि के लोगों को विशेष फायदा हो सकता है.
आजकल की भागदौड़ में हर किसी को अपनी जॉब की चिंता लगी ही रहती है. कई बार इंसान दिन-रात एक करके मेहनत करता है, फिर भी कामयाबी नहीं मिलती है. ऑफिस में बेवजह तनाव बना रहता है या मन में डर बैठा रहता है कि कहीं अगले दिन सुबह ऑफिस पहुंचे और बॉस नौकरी से निकाल ना दें. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो हो सकता है कि आपके आसपास का वास्तु सही न हो. वास्तु शास्त्र में कुछ छोटी-छोटी बातें बताई गई हैं, जिन्हें सही करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं. 1. उत्तर दिशा को रखें साफ, नहीं तो रुक जाएगी तरक्की घर या ऑफिस की उत्तर दिशा बहुत खास होती है. वास्तु में इसे धन और नए मौकों की दिशा माना गया है. इस जगह पर कभी भी घर का पुराना कबाड़, भारी सामान या गंदगी न जमा होने दें. इस कोने को हमेशा साफ-सुथरा और हल्का यानी वहां कम सामान रखें. जब ये दिशा साफ रहेगी, तो आपको काम में तरक्की और नए मौके मिलने आसान हो जाएंगे. 2. बैठते समय मुंह सही दिशा में रखें आप चाहे ऑफिस में बैठकर काम कर रहे हों या घर से काम कर रहे हों, आपके बैठने का तरीका बहुत मायने रखता है. काम करते समय हमेशा अपना चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रखें. इसके अलावा कोशिश करें कि आपकी पीठ के पीछे एक पक्की दीवार हो. इससे आपको अपने काम में मजबूती मिलती है और बड़े अफसरों का सपोर्ट भी बना रहता है. 3. शाम को घर के मेन गेट पर दीया जलाएं घर का मुख्य दरवाजा ही वह जगह है जहां से अच्छी और सकारात्मक ऊर्जा अंदर आती है. रोज शाम के समय घर के मेन गेट पर सरसों के तेल का एक दीया जरूर जलाएं. ये छोटा सा काम घर के माहौल से नकारात्मकता को बाहर निकालता है. जब घर में शांति रहेगी, तो आपका दिमाग भी शांत रहेगा और आप अपने काम पर सही से ध्यान दे पाएंगे. 4. अपनी काम करने की टेबल को फैलाकर न रखें आप जिस टेबल पर बैठकर रोज काम करते हैं, उसे हमेशा साफ रखें. वहां फालतू के पुराने कागज, बंद पड़े पेन या फालतू सामान इकट्ठा न होने दें. जब आपकी टेबल साफ-सुथरी रहती है, तो काम में मन लगाना आसान हो जाता है और दिमाग भटकता नहीं है. अपनी टेबल की उत्तर दिशा में पीने के पानी की एक बोतल रखना भी काफी अच्छा माना जाता है. (Disclaimer): यह लेख वास्तु शास्त्र की प्रचलित मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे पाठकों के व्यावहारिक मार्गदर्शन और सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है. किसी भी बड़े वास्तु परिवर्तन से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. ये भी पढ़ें: घर में बहता पानी लाएगा अपार धन! जानिए एक्वेरियम और वॉटर फॉल रखने की सही दिशा और वास्तु नियम
Shukra Gochar 2026: शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश 25 अगस्त 2026 को होगा जोकि एक शुभ ज्योतिषीय घटना हो सकती है. इस नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि के लोगों को विशेष लाभ होने वाला है.
भारत को आजादी लंबे संघर्ष के बाद मिली लेकिन आजादी मिलने का वक्त सही हो, इसके लिए भी खासी मशक्कत करनी पड़ी. यही वजह है कि आजादी की कहानी में 15 अगस्त 1947 की तारीख जितनी खास है, उतना ही दिलचस्प है वह आधी रात का वक्त जब सत्ता का हस्तांतरण हुआ. जानिए कि आखिर अंग्रेजों से सत्ता आधी रात को ही क्यों ली गई? इसके पीछे माउंटबेटन का अचानक लिया गया फैसला, ज्योतिषियों की आपत्ति और शुभ मुहूर्त की तलाश की पूरी सिलसिलेवार कहानी. माउंटबेटन ने चुनी तारीख 4 जून, 1947 को ऑल इंडिया रेडियो (AIR) पर ब्रिटिश भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें माउंटबेटन ने घोषणा की थी कि अंग्रेज 15 अगस्त, 1947 को भारतीयों को सत्ता सौंप देंगे. आजादी के लिए लंबे संघर्ष के बाद जब आखिरकार अंग्रेज जा रहे थे और इसकी एक पक्की भी तारीख तय हो गई थी, जिसका इंतजार हर भारतवासी को लंबे समय से था. लेकिन फिर मामला फंस गया, तारीख के 'अशुभ' होने पर. दरअसल, आसमान के सितारे इस तारीख के पक्ष में नहीं लग रहे थे. ज्योतिषियों ने जताई आपत्ति माउंटबेटन और भारतीय नेताओं ने आजादी की तारीख, बंटवारे और सत्ता के हस्तांतरण को लेकर जो तारीख तय की थी, उस पर ज्योतिषियों को आपत्ति थी. आजादी और पॉवर ट्रांसफर का जो दिन व समय था, जिसे ज्योतिषी 'भारत के जन्म का समय' मानकर उसकी कुंडली निकाल रहे थे, उस लिहाज से यह समय अशुभ था. जबकि देश के विद्वान ज्योतिषी भारत के जन्म के लिए 'शुभ' समय चाह रहे थे. मसला ये भी था कि आजादी की तारीख तो नहीं बदली जा सकती थी लेकिन समय बदला जा सकता था. वो सही समय क्या हो और उसी समय पर सत्ता का हस्तांतरण हो, इसके लिए माउंटबेटन को कैसे राजी किया जाए? ये बड़ा सवाल था. देश भर के ज्योतिषी खंगालने लगे पंचांग जैसे ही भारत के आजादी के दिन की खबर फैली, कलकत्ता, बनारस (अब वाराणसी) से लेकर दक्षिण भारत तक ज्योतिषियों ने 15 अगस्त 1947 के ग्रह-नक्षत्र की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. उस साल 15 अगस्त को शुक्रवार था, जिसे आजादी मिलने जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए अशुभ माना जा रहा था. इसके अलावा अमावस्या तिथि पड़ रही थी. दरअसल, शुक्रवार को लेकर कुछ जगहों पर मान्यता है कि इस दिन किए गए काम खाली चले जाते हैं या सफल नहीं होते हैं. इसके अलावा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रस्तावित दिन में कोई शुभ मुहूर्त भी नहीं मिल रहा था. किताब में है जिक्र 'फ्रीडम एट मिडनाइट' किताब में लैपियर और कॉलिन्स ने इस पूरे घटनाक्रम का विस्तार से वर्णन किया है. उन्होंने यह भी लिखा है कि "उन्होंने (माउंटबेटन) भारत के सबसे शक्तिशाली रहस्यवादी समूह—यानी ज्योतिषियों—के प्रतिनिधियों से सलाह लिए बिना ही अपनी पसंद की तारीख़ का ऐलान करके एक अक्षम्य गलती की थी." चूंकि अब तारीख तो नहीं बदली जा सकती थी, लिहाजा ज्योतिषी यह खंगालने में लग गए कि उन्हीं 24 घंटे में सबसे शुभ मुहूर्त कौनसा हो सकता है. पीएम नेहरू और राष्ट्रपति के जरिए निकला रास्ता इस मसले को लेकर ज्योतिषियों ने आपत्ति जताई और बात तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू व तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ.राजेंन्द्र प्रसाद तक पहुंची. राष्ट्रपति डॉ.राजेंन्द्र प्रसाद ने उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सूर्यनारायण व्यास और सोलन (हिमाचल प्रदेश) के प्रख्यात ज्योतिषी पंडित हरदेव शर्मा त्रिवेदी से बातचीत की और इन दोनों ही विद्वानों ने भारत के आजाद होने के समय का शुभ मुहूर्त निकाला. चुना आधी रात का समय इस विषय पर देश के मशहूर ज्योतिषाचार्य डॉ.अजय भाम्बी ने विस्तार से पूरा घटनाक्रम बताया, जिनकी ''अतिचारी बृहस्पति और दुनिया में आमूलचूल परिवर्तन 2050 तक'' विषय पर जल्द ही किताब आ रही है. इस किताब में उन्होंने पूरा एक चैप्टर देश को आधी रात में मिली आजादी पर ही लिखा है. जिसे लिखने के लिए उन्होंने गहराई से उस समय की सारी स्थितियों का अध्ययन और शोध किया. डॉ. अजय भाम्बी बताते हैं, जब देश की आजादी की तारीख तय हुई तो राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद और उज्जैन के पद्मश्री सूर्यनारायण व्यास और हरदेव शर्मा त्रिवेदी के बीच चर्चा हुई. दोनों ज्योतिषाचार्यों ने इस दिन को अशुभ बताया. साथ ही उन्होंने शुभ मुहूर्त निकालने के लिए कई पुराण पढ़े. हरिवंश पुराण से 18 पुराणों का निचोड़कर निकाला गया कि भगवान राम का जन्म दिन में 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में हुआ था और जब वे रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे, तब उनका राजतिलक भी दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में ही हुआ था. इसी तरह भगवान कृष्ण का जन्म भी रात 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में हुआ था. देश को मिली समृद्धि-तरक्की तब दोनों ज्योतिषाचार्यों ने तय किया कि 14 और 15 अगस्त की रात को 12 बजे देश का आजाद होना शुभ रहेगा. इसके पीछे 2 वजह थीं, एक तो रात 12 बजे का अभिजीत मुहूर्त और उस समय का वृष लग्न. अभिजीत मुहूर्त दिन और रात के 12 बजे के 24 मिनट पहले से 24 मिनट बाद का 48 मिनट का होता है. (स्थान के अनुसार इस समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है). वहीं वृष लग्न के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जिन्हें ज्योतिष में धन, समृद्धि, ऐश्वर्य, भौतिक सुख का कारक माना गया है. ऐसे में इस लग्न में देश का जन्म होना तरक्की, समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य, यश, कला,कला, सांस्कृतिक पहचान बढ़ाने वाला था. हुआ भी यही आज भारत दुनिया में तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. इसके अलावा वृष लग्न को ज्योतिष में स्थिर लग्न माना गया है, जिसमें आरंभ किए गए काम को टिकाऊ और लंबे समय तक बने रहने वाला माना जाता है. एक ऐसा देश, जो बंटवारे, हिंसा और विस्थापन के बीच जन्म ले रहा था, उसके लिए स्थिर लग्न से बेहतर विकल्प उस सीमित समय में शायद ही कोई दूसरा था. साथ ही 14 अगस्त की रात को पुष्य नक्षत्र भी था, जिसे नए काम की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. भाम्बी कहते हैं वहीं पाकिस्तान का जन्म आधा घंटे पहले हुआ, उस समय मेष लग्न था. मेष लग्न के स्वामी मंगल हैं जो आक्रामकता के कारक हैं. पाकिस्तान में आज तक डेमोक्रेसी स्टेबलिश नहीं हो पाई है और वहां के प्रधानमंत्री जैसे सर्वोत्तम पदों पर बैठे लोगों के साथ क्रूरता, बर्बरता हुई. वहीं पाकिस्तान के आर्थिक हालात भी बुरे हैं, दुनिया भर में वह भीख मांग रहा है. हालांकि इसके पीछे कई अन्य वजहें भी हैं. ऐसे निकाला रास्ता जब इन दोनों ज्योतिषाचार्यों ने राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जरिए पंडित नेहरू तक यह बात पहुंचाई तो इसका रास्ता निकाला गया कि रात में ही यह काम किया जाए. ज्योतिषाचार्य श्याम ठाकुर बताते हैं कि नेहरू जी की स्पीच इस तरह तैयार की गई थी कि वह ठीक 12 बजे खत्म हो और देश को आजादी रात 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में ही मिले. पंडित नेहरू का ऐतिहासिक भाषण भारत को आधी रात को मिली आजादी के उस पल को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने भाषण में कहा, "आधी रात के समय, जब दुनिया सो रही होगी, भारत जीवन और आजादी के लिए जागेगा." जो कि इस पल को गौरवपूर्ण तरीके से बताता है. कुल मिलाकर आधी रात को आजादी मिलने का यह पूरा घटनाक्रम न केवल नाटकीयता थी, बल्कि इसमें ज्योतिष पहलू भी अहम रहा. इस तरह आजादी की लंबी लड़ाई को एक असाधारण अंतिम मोड़ मिला. 14 अगस्त की रात, जब पुराना दिन बीत रहा था, संविधान सभा जागती रही. आधी रात को 15 अगस्त का आगमन हुआ और उसके साथ ही एक आजाद भारत का जन्म हुआ. (Disclaimer-इस लेख में ज्योतिष से जुड़े दावे और मान्यताएं विभिन्न ज्योतिषाचार्यों के मत व उपलब्ध स्रोतों पर आधारित हैं. इन्हें वैज्ञानिक तथ्य या ऐतिहासिक प्रमाण के रूप में न लें.)
Rashifal Today 15 August 2026: आज यानी 15 अगस्त 2026, शनिवार का दिन किन राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा और किनके लिए दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है? आइए ये जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन राशि तक 15 अगस्त 2026 का पूरा राशिफल.
Aaj ka Rashifal 14 August 2026 : धनु राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित हो सकता है. आपको विवाह की मंजूरी मिल सकती है. वहीं मिथुन राशि के नौकरीपेशा वर्ग को कंपनी से लाभ मिल सकता है. जानें आज के राशिफल.
Raksha Bandhan 2026: इस रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को राशि अनुसार गिफ्ट दे सकते हैं ताकि रिश्ते में स्नेह और सकारात्मकता बनी रहे.
देवगुरु बृहस्पति ग्रह का उदय हो गया है. यह शुभ तारा डूबने से न केवल मांगलिक कार्य रुके थे, बल्कि कई लोगों की जिंदगी में भी समस्याएं चल रही थीं. जानिए गुरु का उदय किन बर्थडेट और राशि वालों के लिए खुशियों, तरक्की और धन के लिए नए दरवाजे खोल रहा है.
Aaj ka Rashifal 13 August 2026: सुबह सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे. चंद्रमा का सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर्क समेत 3 राशि वालों के करियर पर सकारात्मक असर डाल सकता है. पढ़ें 13 अगस्त 2026, गुरुवार का राशिफल.
Vastu Tips For Pregnant Women: जब कोई महिला गर्भवती होती है तो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि उसके आसपास किसी भी तरह की नकारात्मकता न फैले. ऐसे में जरूरी है कि गर्भवती महिलाओं के कमरे से जुड़े वास्तु नियमों को जान लें.
फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ट्री को सही दिशा में रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है.
Sukra Shani Pratiyuti Drishti Yog 2026 Effect: अगस्त में शुक्र और शनि एक-दूसरे से एक विशेष स्थिति पर आकर प्रतियुति दृष्टि योग का निर्माण करने वाले हैं जिससे 4 राशि के लोगों को लाभ ही लाभ हो सकता हैं. आइए जानें ये 4 राशियां कौन सी हैं.
नए घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही दिन, महीने और मुहूर्त में गृह प्रवेश करना बेहद जरूरी है.
नाग पंचमी पर रसोई में लोहे के तवे और कढ़ाई का इस्तेमाल करने से राहु और मंगल का दोष बनता है, जिससे बचने के लिए सही वास्तु नियम जानना जरूरी है.
Chaturgrahi Yog 12 August 2026 : आज साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण कई दुर्लभ योगों में लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लग रहा है और इसी राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है. साथ ही आज गुरु उदय भी है. जानिए इन सारे शुभ योगों का किन राशि वालों को लाभ होगा.
Surya Grahan 2026 Pregnant Women Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर निकलने, चाकू-छुरी का इस्तेमाल करने जैसे कई काम करने की मनाही की गई है. जानें इसके पीछे के धार्मिक कारण और वैज्ञानिक सच.