
मनीष कुशवाह, को मीडिया इंडस्ट्री में 5 साल का अनुभव है. वर्तमान में वे ZEE NEWS की Madhya Pradesh-Chhattisgarh टीम में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. इस टीम में रहते हुए वे ब्रेकिंग न्यूज, क्राइम, यूनिक खबरें, यूटिलिटी स्टोरी, हाइपर लोकल, गांव-देहात की जिंदगी, लाइफस्टाइल और खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर लगातार लिखते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों में भी दिलचस्पी है. Zee News से पहले मनीष कुशवाह News18 Hindi के नए प्रोजेक्ट Local18 से जुड़े रहे, जहां उन्होंने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में न्यूज प्लानिंग, आइडिएशन और फोटो गैलरी टीम की जिम्मेदारी संभाली. इसके पहले मनीष कुशवाह इंडिया न्यूज और जनता टीवी जैसे बड़े-बड़े संस्थानों में बतौर तेज तर्रार न्यूज प्रोड्यूसर का भी दर्जा मिला है. इंडिया न्यूज हरियाणा और जनता टीवी को प्रदेश स्तर पर TRP में नंबर-वन बनाने में भी काफी बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने अपने अनुभव से चैनलों की कंटेंट स्ट्रैटजी को मजबूती दी. मनीष कुशवाह ने National Institute of Mass Communication (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. मनीष कुशवाह, उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले हैं, जो इटावा से 45 किमी दूर है. खबरें लिखने और यूनिक आर्टिकल पढ़ने के साथ-साथ उन्हें खाना बनाने का भी काफी शौक है. अच्छी-अच्छी जगहों पर घूमना-फिरना और खेलना उन्हें बेहद पसंद है, वहीं काम के प्रति उनका डेडिकेशन और जिम्मेदारी उन्हें अलग पहचान देती है. मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Thank you

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.