Advertisement
  • Pritesh Gupta

    Pritesh Gupta

Stories by Pritesh Gupta

मुश्किलों में महानगर, बचाइये वरना...

महानगरों की जिंदगी

मुश्किलों में महानगर, बचाइये वरना...

तेजी से बढ़ रही जनसंख्या और महानगरों की ओर हो रहे पलायन दोनों कई बड़ी समस्याओं की जड़ है। बीते दिनों, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण और ट्रैफिक जाम के समाधान के लिये सम-विषम नंबर का ऐसा फॉर्मूला लागू किया जिसने दिल्ली ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सुर्खियां बटोरीं। 15 दिन के ट्रायल पीरियड में काफी हद तक इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले। लेकिन दिल्ली जैसे महानगरों में बढ़ता प्रदूषण और आनुपातिक रूप से सार्वजनिक परिवहन साधनों की कमी तो समस्या का प्रत्यक्ष रूप है। दरअसल, दिल्ली जैसे शहरों में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग रह रहे हैं। इससे ना तो दिल्ली खुश है ना अपना घर-परिवार छोड़कर यहां आने वाले ल

Feb 19,2016, 18:49 PM IST

अनजाना प्रदूषण जो बुन रहा मुश्किलों की दुनिया...

इंटरनेट पर गलत जानकारी

अनजाना प्रदूषण जो बुन रहा मुश्किलों की दुनिया...

संचार-तकनीकी की क्रांति के इस दौर में महज कुछ क्लिक्स के जरिये हम अपनी बातें दुनिया के सामने रख सकते हैं। फेसबुक, ट्वीटर, ब्लॉगर, व्हाट्सएप्प जैसे प्लेटफॉर्म के रूप में निश्चित रूप से अभिव्यक्ति को पंख लग गये हैं। लेकिन सूचनाओं के इस जाल में फैली गलत जानकारियों ने भयंकर अनिश्चितता पैदा कर दी है। यदि अभी इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं तो जरा इतिहास पर गौर कीजिये। एक ही घटना को लेकर कई तरह की विरोधाभासी जानकारियां सामने आएगी। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ अमेरिका द्वारा कुछ सालों पहले किये गये एक सर्वे के मुताबिक विकीपीडिया पर करीब 20 फीसदी जानकारियां गलत होती हैं

Dec 20,2015, 19:34 PM IST

संसद का शीत सत्रः जाल में मोदी, झमेले में जनता

शीतकालीन सत्र

संसद का शीत सत्रः जाल में मोदी, झमेले में जनता

26 नवंबर से संसद का शीत सत्र शुरू होने जा रहा है। 1949 में इसी दिन संविधान को अपनाया गया था। लोकसभा में शानदार बहुमत के साथ सत्ता संचालन की जिम्मेदारी लिए मोदी सरकार करीब डेढ़ साल बीतने के बावजूद जमीनी तौर पर ऐसा कोई मील का पत्थर स्थापित नहीं कर पाई जिसे बदलाव की नींव माना जा सके। जीएसटी, भूमि बिल अब भी संसद से हरी झंडी के इंतजार में हैं। नेताओं के शर्मनाक रवैये की वजह से कछुआ चाल से चल रही संसद की कार्यवाही को देखकर लगता है इन विधेयकों को कानून की शक्ल अख्तियार करने में अभी लंबा वक्त लगेगा। मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत मिलने की निकट भविष्य में कोई उम्मीद नजर नहीं आती और देशहित पर पार्ट

Nov 22,2015, 0:00 AM IST

Trending news

Read More