Advertisement
trendingNow1532587

Renault ने Fiat के साथ मर्जर को लेकर Nisan को अपनी बात बताई

 रेनो, निसान और मित्शुबिशी के अधिकारियों की यह बैठक योकोहामा में निसान के मुख्यालय में हुई.

 रेनो और फिएट क्राइसलर की 50-50 प्रतिशत भागीदारी के साथ मर्जर होगा. (फाइल)
रेनो और फिएट क्राइसलर की 50-50 प्रतिशत भागीदारी के साथ मर्जर होगा. (फाइल)

तोक्यो: फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो (Renault) के अधिकारियों ने फिएट (Fiat) क्राइसलर के साथ संभावित गठजोड़ की योजना को लेकर अपने गठबंधन की भागीदार जापान की निसान (Nisan) तथा मित्शुबिशी (Mitsubishi Motors) के साथ तोक्यो के बाहरी इलाके में बुधवार को बैठक की और उन्हें योजना के बारे अपनी ओर से आश्वस्त किया. रेनो, निसान और मित्शुबिशी के अधिकारियों की यह बैठक योकोहामा में निसान के मुख्यालय में हुई.

गठबंधन की ये तीनों कंपनियां निशान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन की जापान में कर चोरी और गबन के आरोपों में गिरफ्तारी के झटके से अभी उबर ही रहा है. घोसन पर वित्तीय अनियमितता के चार मामले चल रहे हैं और उन्हें कंपनी के सभी पदों से हटाया जा चुका है. रेनो और फिएट क्राइसलर की 50-50 प्रतिशत भागीदारी के साथ संभावित विलय की खबर से भी तीनों कंपनियों के पुराने गठजोड़ को नया झटका लगा है. बैठक के बाद एक बयान में कहा गया, ‘‘बैठक में रेनो समूह का विलय करने के फिएट क्राइसलर के प्रस्ताव पर खुली एवं पारदर्शी चर्चा हुई. बैठक में मौजूदा परिचालन गठजोड़ के कई मामलों पर भी चर्चा हुई और सकारात्मक निष्कर्ष सामने आया.’’ 

fallback
दिल्ली शोरूम में क्विड की कीमत 2.66 लाख से 4.63 लाख रुपये के बीच है. (फाइल)

Add Zee News as a Preferred Source

रेनो के चेयरमैन ज्यां दोमिनिक सेनार्द भी इस बैठक में हिस्सा लेने यहां आये थे. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हालिया घटनाएं गठजोड़ के लिये काफी अच्छी हैं और मुझे लगता है कि निसान तथा मित्सुबिशी इस खबर से बढ़िया फायदा उठाएंगे.’’ मौजूदा गठजोड़ के तहत निसान में रेनो की 43 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके एवज में रेनो में निसान की महज 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस कारण फिएट क्राइसलर के साथ रेनो की प्रस्तावित हिस्सेदारी की राह में निसान कोई रुकावट नहीं डाल सकेगी.

TAGS

Trending news