देखती रह गईं Maruti, Hyundai, Tata, Mahindra और Kia; इस कार कंपनी ने चुपके से कर डाला बड़ा कारनामा!
Advertisement

देखती रह गईं Maruti, Hyundai, Tata, Mahindra और Kia; इस कार कंपनी ने चुपके से कर डाला बड़ा कारनामा!

Toyota Sales: बीते फरवरी 2023 के महीने में मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ को पीछे छोड़ते हुए टोयोटा ने ज्यादा ग्रोथ रेट हासिल किया. 

देखती रह गईं Maruti, Hyundai, Tata, Mahindra और Kia; इस कार कंपनी ने चुपके से कर डाला बड़ा कारनामा!

Toyota Sales Growth In February 2023: हर महीने सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी की बात की जाए तो वह मारुति सुजुकी है. मारुती सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और हर महीने सबसे ज्यादा कारें बेचती हैं. इसके बाद हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और किआ जैसी कार निर्माता कंपनियों का नंबर आता है. लेकिन, बीते फरवरी 2023 के महीने में मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ को पीछे छोड़ते हुए टोयोटा ने ज्यादा ग्रोथ रेट हासिल किया. हालांकि, बिक्री वॉल्यूम के मामले में टोयोटा इन सभी कंपनियों से बहुत पीछे है लेकिन सालाना आधार पर बिक्री में ग्रोथ रेट की बात की जाए तो टोयोटा इन सभी से बहुत आगे निकल गई.

किसका कितना रहा बिक्री ग्रोथ रेट?

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2023 में कुल 1,47,467 यूनिट बेची हैं जबकि फरवरी 2022 में 1,33,948 यूनिट बेची थीं. यानी, इसकी बिक्री साल-दर-साल आधार पर 10 फीसदी बढ़ी है. वहीं, फरवरी 2023 में हुंडई ने 47,001 यूनिट बेचीं जबकि फरवरी 2022 में 44,050 यूनिट्स बेची थीं. यानी, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 6.70% की वृद्धि हुई. टाटा ने फरवरी 2023 में 42,862 यूनिट बेचीं जबकि फरवरी 2022 में 39,981 यूनिट बेची थीं.  सालाना आधार पर इसकी बिक्री में लगभग 7.2% की वृद्धि हुई.

वहीं, महिंद्रा ने फरवरी 2023 में 30,338 यूनिट्स बेचीं जबकि फरवरी 2022 में 27,663 यूनिट्स बेची थीं. इसकी बिक्री 10% प्रतिशत बढ़ी है. इसके अलावा, किआ ने फरवरी 2022 में 18,121 यूनिट बेची थीं जबकि फरवरी 2023 में 36 फीसदी ग्रोथ के साथ 24,600 यूनिट बेची हैं.

यहां इनके बाद खेल में टोयोटा आती है, जिसने फरवरी 2023 में 15,338 यूनिट बेची हैं. इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 75 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है क्योंकि इसने फरवरी 2022 में सिर्फ 8,745 यूनिट ही बेची हैं.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news