8 साल के भारतीय मूल के CEO ने सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
Advertisement

8 साल के भारतीय मूल के CEO ने सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

आठ साल के भारतीय मूल के रियुबेन पॉल ने शुक्रवार को यह करके दिखाया कि कैसे बच्चों को धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने की सलाह देने के लिए साइबर अपराधियों द्वारा एक वेबसाइट की फर्जी लिंक का इस्तेमाल किया जाता है।

8 साल के भारतीय मूल के CEO ने सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर

नई दिल्ली : आठ साल के भारतीय मूल के रियुबेन पॉल ने शुक्रवार को यह करके दिखाया कि कैसे बच्चों को धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने की सलाह देने के लिए साइबर अपराधियों द्वारा एक वेबसाइट की फर्जी लिंक का इस्तेमाल किया जाता है।

पॉल ने साइबर सुरक्षा सम्मेलन ग्राउंड जीरो समिट में कहा, साइबर अपराधी कैसे लोगों को भ्रमित कर उनके सिस्टम पर नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं, लोगों को यह बताने के लिए मैंने एक पेज का क्लोन तैयार किया। रियुबेन ने हाल ही में अपनी खुद की गेमिंग फर्म- प्रूडेंट गेम्ज शुरू की और वह कंपनी के सीईओ बन गए। अमेरिका स्थित रियुबेन को उनके पिता मानो पॉले ने प्रशिक्षण दिया जो कंपनी में साझीदार भी हैं।

रियुबेन ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट पर अजनबियों से उसी तरह निपटना चाहिए जिस तरह वे गली-मुहल्लों में निपटते हैं। उन्होंने कहा, अजनबी लोगों की किसी भी चीज पर क्लिक मत करो, उनके किसी भी ई-मेल या किसी वेब लिंक को साझा मत करो। अजनबी से कुछ भी मत लो और इंटरनेट पर अजनबियों पर भरोसा मत करो।

 

Trending news