इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ी, 27 लाख नए टैक्सपेयर
Advertisement

इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ी, 27 लाख नए टैक्सपेयर

देश में इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ गई है। करीब 27 लाख नए टैक्सपेयर टैक्स के दायरे में आए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ नए लोगों को इनमकम टैक्स के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है।

इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ी, 27 लाख नए टैक्सपेयर

नयी दिल्ली: देश में इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ गई है। करीब 27 लाख नए टैक्सपेयर टैक्स के दायरे में आए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ नए लोगों को इनमकम टैक्स के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है।

वित्त मंत्रालय के टॉप सूत्रों ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा नए टैक्सपेयर पश्चिमी राज्यों मसलन गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में जोड़े गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि 27 लाख से ज्यादा नए लोगों की पहचान की गई है और उन्हें टैक्स दायरे में लाया गया है। इन नए लोगों और इकाइयों को विभाग द्वारा साल के मध्य में शुरू किए गए अभियान के बाद कर दायरे में लाया गया है।

सूत्रों ने स्वीकार किया इस लक्ष्य को हासिल करना काफी कठिन है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के फील्ड कार्यालयों ने वित्त मंत्रालय को सूचित किया है कि तय समय में 60 से 70% लक्ष्य हासिल हो पाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news