प्रभु की जगह जी-20 वार्ता के नए शेरपा होंगे अरविंद पनगढ़िया
Advertisement

प्रभु की जगह जी-20 वार्ता के नए शेरपा होंगे अरविंद पनगढ़िया

सरकार ने जी-20 वार्ता के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को शेरपा बनाने का फैसला किया गया है। वह रेल मंत्री सुरेश प्रभु की जगह यह भूमिका निभाएंगे।

प्रभु की जगह जी-20 वार्ता के नए शेरपा होंगे अरविंद पनगढ़िया

नई दिल्ली : सरकार ने जी-20 वार्ता के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया को शेरपा बनाने का फैसला किया गया है। वह रेल मंत्री सुरेश प्रभु की जगह यह भूमिका निभाएंगे।

सूत्रों ने कहा, ‘सरकार ने अरविंद पनगढ़िया को जी-20 वार्ताओं के लिए शेरपा बनाने का फैसला किया है। फिलहाल यह भूमिका सुरेश प्रभु के पास है।’ परंपरागत तौर पर नीति आयोग के पूर्ववर्ती योजना आयोग के उपाध्यक्ष जी-20 वार्ता में भारत की ओर से शेरपा की भूमिका में निभाते आ रहे थे। संप्रग के दशक भर लंबे कार्यकाल के दौरान आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया जी-20 वार्ताओं के लिए शेरपा हुआ करते थे।

सूत्रों ने बताया, ‘फिलहाल पनगढ़िया अमेरिका में हैं और वह शनिवार को वापस लौटेंगे। वह वापस लौटने के बाद ही अपनी इस नयी भूमिका में काम शुरू करेंगे।’ जी-20 नेताओं का अगला सम्मेलन नवंबर में तुर्की के अंतालिया में 15-16 नवंबर को होगा।

Trending news