Advertisement
trendingNow1566066

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी

जेट एयरवेज के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के मुंबई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. जांच एजेंसी की तरफ से गोयल के मुंबई और दिल्ली स्थित अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के ठिकानों पर ED की छापेमारी

नई दिल्ली : जेट एयरवेज के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के मुंबई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. जांच एजेंसी की तरफ से गोयल के मुंबई और दिल्ली स्थित अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई. ईडी की इस कार्रवाई से गोयल भी मनी लॉन्ड्रिंग में फंसते नजर आ रहे हैं. ईडी के अधिकारियों का कहना है कि गोयल के ठिकानों की तलाशी फेमा के प्रावधानों के तहत की गई है.

17 अप्रैल से बंद पड़ा है परिचालन
आपको बता दें वित्तीय संकट से लंबे समय तक जूझने के बाद जेट एयरवेज का परिचालन 17 अप्रैल से बंद पड़ा है. सूत्रों का कहना है जुलाई में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जांच में कंपनी के मुद्रा को इधर-उधर करने का मामला पता चला था. इससे पहले मई के आखिरी सप्ताह में गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल को आव्रजन अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने से रोक दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

गोयल और उनकी पत्नी को अधिकारियों ने उस समय रोक लिया था जब वे दोनों लंदन के लिए उड़ान भरने वाले थे. आपको बता दें विमानन कंपनी जेट पर बैंकों का 11 हजार करोड़ रुपये बकाया है. जेट एयरवेज के खिलाफ 650 करोड़ रूपये के टैक्स चोरी और लॉयल्टी मामले में भी जांच चल रही है.

(इनपुट : प्रज्ञा झा)

About the Author
author img
Kriyanshu Saraswat

ज़ी हिंदी डिजिटल में बिजनेस एडिटर के रूप में कार्यरत. ब‍िजनेस, पर्सनल फाइनेंस और टैक्‍सेशन से जुड़े टॉप‍िक पर खास पकड़. पाठकों की रुच‍ि को ध्‍यान में रखकर ल‍िखने में महारथ हास‍िल. 2009 में अमर उजाल...और पढ़ें

TAGS

Trending news