देश के निर्यात में लगातार 17वें महीने गिरावट
Advertisement

देश के निर्यात में लगातार 17वें महीने गिरावट

कमजोर वैश्विक मांग के बीच देश के निर्यात में लगातार 17वें महीने गिरावट आई है और अप्रैल में यह 6.74 प्रतिशत घटकर 20.5 अरब डॉलर पर आ गया। पेट्रोलियम तथा इंजीनियरिंग निर्यात में गिरावट का कुल निर्यात पर बड़ा असर पड़ा है।

देश के निर्यात में लगातार 17वें महीने गिरावट

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक मांग के बीच देश के निर्यात में लगातार 17वें महीने गिरावट आई है और अप्रैल में यह 6.74 प्रतिशत घटकर 20.5 अरब डॉलर पर आ गया। पेट्रोलियम तथा इंजीनियरिंग निर्यात में गिरावट का कुल निर्यात पर बड़ा असर पड़ा है।

अप्रैल में आयात भी 23.1 प्रतिशत घटकर 25.41 अरब डॉलर पर आ गया, जो अप्रैल, 2015 में 33 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल में व्यापार घाटा आधे से अधिक घटकर 4.84 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 11 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य मंत्रालय ने व्यापार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि निर्यात में गिरावट अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूख के अनुरूप है। विश्व व्यापार संगठन के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में अमेरिका के निर्यात की वृद्धि दर में 3.87 प्रतिशत, चीन में 25.34 प्रतिशत और जापान में 1.10 प्रतिशत की गिरावट आई है।

निर्यातकों का संगठन फियो ने कहा कि मार्च और अप्रैल महीने में निर्यात में गिरावट की दर में कुछ कमी आयी है और उम्मीद है कि यह जून से सकारात्मक दायरे में हो जाएगा। दूसरी ओर इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद ने कहा, ‘रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग निर्यात में काफी गिरावट हो रही है।’ कमजोर वैश्विक मांग तथा तेल कीमतों में गिरावट से दिसंबर, 2014 से निर्यात लगातार नीचे आ रहा है।

कच्चा तेल आयात अप्रैल में 24.01 प्रतिशत घटकर 5.6 अरब डालर रह गया। गैर तेल आयात 22.83 प्रतिशत घटकर 19.75 अरब डालर रह गया। अप्रैल में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 28.15 प्रतिशत घटकर 1.97 अरब डॉलर रहा, वहीं इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4.76 अरब डॉलर रह गया। देश के निर्यात में इन दो क्षेत्रों का प्रमुख योगदान है। चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में जिन अन्य क्षेत्रों का निर्यात घटा उनमें कालीन, चमड़ा, चावल तथा काजू शामिल हैं।

वहीं इस दौरान चाय, कॉफी, रत्न एवं आभूषण तथा फार्मास्युटिल्स का निर्यात बढ़ा। 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में निर्यात 15.8 प्रतिशत घटकर पांच साल के निचले स्तर 261.13 अरब डालर पर आ गया। वैश्विक मांग में नरमी तथा जिंसों के दाम में कमी से पूरे वित्त वर्ष 2015-16 में निर्यात 15.8 प्रतिशत घटकर पांच के निम्न स्तर 261.13 अरब डॉलर पर आ गया।

Trending news