विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, 2.889 अरब डालर और घटा
Advertisement

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, 2.889 अरब डालर और घटा

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी है जो 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.889 अरब डालर और घटकर 349.037 अरब डालर रह गया।

मुंबई : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी है जो 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.889 अरब डालर और घटकर 349.037 अरब डालर रह गया।

विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट दर्ज की गई। पूर्व सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.433 अरब डालर घटकर 351.920 अरब डालर रहा था। बीते दो सप्ताह में मुद्रा भंडार में 6.322 अरब डालर की गिरावट आई है। यह 19 जून को समाप्त सप्ताह में अपने उच्चतम स्तर 355.46 अरब डालर पर था।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.650 अरब डालर घटकर 325.656 अरब डालर रहीं। वहीं स्वर्ण भंडार 21.48 करोड़ डालर घटकर 18.035 अरब डालर रहा।

Trending news