Gold Price Today, 04 January 2021, आज सोने का भाव: सोने, चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी
Advertisement

Gold Price Today, 04 January 2021, आज सोने का भाव: सोने, चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी

Gold, Silver Rate Update, 04 January 2021: पिछले हफ्ते एक दायरे में कारोबार करने के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारी हफ्ते के पहले दिन ही MCX पर सोना और चांदी चढ़े हुए हैं. 

Gold Price Today: आज क्या हैं सोने और चांदी के रेट, जानिए अपने शहर में भाव

नई दिल्ली: Gold, Silver Rate Update, 04 January 2021: MCX पर सोने और चांदी के रेट पिछले हफ्ते एक दायरे में ही घूमते नजर आए. लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है. चांदी के भाव 2 पसेंट से ज्यादा चढ़े हुए हैं. 

शुक्रवार को सोने में सुस्ती रही

MCX Gold: शुक्रवार को MCX पर सोने का फरवरी वायदा 50244 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ. इंट्रा ड्रे में सोना शुक्रवार को 120 रुपये के दायरे में ही घूमता रहा. अंत में सोना 84 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 50235 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! मिलता रहेगा ये फायदा, खाते में आएगा मोटा महंगाई भत्ता?  

VIDEO

आज सोना चमका 

आज सोने की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर सोने का फरवरी वायदा 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ खुला, अब भी ये तेजी बरकरार है. सोना फिलहाल 50,800 रुपये के इर्द गिर्द ही कारोबार कर रहा है. सोने ने इंट्रा डे में 50892 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर भी छुआ. 

MCX Silver: बात चांदी की करें तो, शुक्रवार को चांदी पूरे दिन बिना ज्यादा हलचल के ही कारोबार करती नजर आई और उसी शांति के साथ 15 रुपये की मामूली बढ़त पर बंद हो गई. MCX पर चांदी का मार्च वायदा शुक्रवार को 68,00 के नीचे भी फिसला लेकिन हल्की रिकवरी के बाद भाव ऊपर आ गए. 

आज चांदी में जोरदार तेजी 

आज MCX पर चांदी का मार्च वायदा जोरदार तेजी दिखा रहा है, चांदी के भाव 69,000 की ओर बढ़ चुके हैं, फिलहाल चांदी की कीमतों में करीब 14,00 रुपये प्रति किलो की तेजी दिख रही है. हालांकि चांदी ने इंट्रा डे में 70,000 रुपये का स्तर भी पार किया, लेकिन ज्यादा देर तक ये तेजी जारी नहीं रह सकी. भाव अब भी 2 परसेंट से से ज्यादा चढ़े हुए हैं. 

आपके शहर में सोना-चांदी के भाव 

आइए एक नजर डालते हैं चार मेट्रो शहरों में 10 ग्राम 24  कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है, Goodreturns.in के मुताबिक 

10 ग्राम सोने का भाव 

शहर            गोल्ड का भाव 
दिल्ली           53,520
मुंबई            50,070
कोलकाता     52,200
चेन्नई            51,800

अब देखते हैं इन चार मेट्रो शहरों में 1 किलो चांदी का भाव क्या है. Goodreturns.in के मुताबिक 

1 किलो चांदी का भाव 

शहर            चांदी का भाव 
दिल्ली           69,600
मुंबई            69.600
कोलकाता     69,600
चेन्नई            72,000

ये भी पढ़ें- Delhi Airport: फ्लाइट पकड़ने के लिए लगेगा Extra Charge! जानिए कितना पड़ेगा बोझ

LIVE TV

Trending news