Gold Price Today, 19 May 2021: सोने पर अब भी 8100 रुपये का फायदा! दो दिनों से कीमतों में नरमी, चांदी भी हुई सस्ती
Advertisement

Gold Price Today, 19 May 2021: सोने पर अब भी 8100 रुपये का फायदा! दो दिनों से कीमतों में नरमी, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Price Today, 19 May 2021: सोने की कीमतें बीते दो दिनों से एक दायरे में घूम रही हैं. जबकि चांदी में काफी उतार चढ़ाव दिख रहा है. सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों पर ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन चांदी जरूर सस्ती हुई है. 

Gold Price Today, 19 May 2021: सोने पर अब भी 8100 रुपये का फायदा! दो दिनों से कीमतों में नरमी, चांदी भी हुई सस्ती

Gold, Silver Rate Update, 19 May 2021: सोने चांदी की कीमतों पर आज दबाव दिख रहा है. सोना वायदा मंगलवार को 160 रुपये की कमजोरी के साथ बंद हुआ था, आज सोना एक दायरे में कारोबार करता दिख रहा है. चांदी वायदा मंगलवार को पूरे दिन बढ़त पर कारोबार करता रहा, लेकिन अंत में हल्की मुनाफावसूली दिखी. 

MCX Gold: मंगलवार को MCX पर सोने का जून वायदा हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था, आज सोने में उतार चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिख रहा है. हालांकि सोना वायदा करीब करीब फ्लैट ही है, यानी कल के लेवल पर ही है. सोना वायदा 48300 के इर्द गिर्द कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें- भगोड़े Vijay Mallya को बड़ा झटका, लंदन हाई कोर्ट में याचिका खारिज, कर्ज वसूली के लिए बैंकों का रास्ता साफ!

 

इस हफ्ते सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  48474/10 ग्राम
मंगलवार                 48307/10 ग्राम
बुधवार                    48368/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  47951/10 ग्राम
मंगलवार                 47633/10 ग्राम
बुधवार                    47482/10 ग्राम 
गुरुवार                   47438/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47676/10 ग्राम 

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8100 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 48370 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी 8100 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: जहां तक चांदी की बात है तो चांदी का जुलाई वायदा भी कल पूरे दिन अच्छी तेजी के साथ ट्रेड करने के बाद फ्लैट बंद हुआ. लेकिन आज इसमें जबरदस्त गिरावट है. MCX पर चांदी का जुलाई वायदा 370 अंकों की गिरावट के साथ 72800 के आस-पास कारोबार कर रहा है. 

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               74371/किलो  
मंगलवार              74223/किलो
बुधवार                 72800/किलो  (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               71544./किलो  
मंगलवार             71929/किलो
बुधवार                71121/किलो 
गुरुवार                70473/किलो 
शुक्रवार              71085/किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 7180 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 7180 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 72800 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में हल्का सा फर्क है. सर्राफा बाजार में सोना आज 48472 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. जबकि मंगलवार को रेट 48419 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. इसी तरह आज सर्राफा बाजार में चांदी 72332 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है, जबकि कल रेट 73168 रुपये प्रति किलो थे. यानी चांदी आज सस्ती हुई है. 

ये भी पढ़ें- RBI ने महाराष्ट्र के एक और बैंक पर लगाया जुर्माना, रेगुलेटरी नियमों का किया था उल्लंघन, ग्राहकों पर ये होगा असर

LIVE TV

Trending news