Gold Price Today, 22 February 2021: सोना अब भी 9800 रुपये सस्ता! लेकिन चांदी की चमक बढ़ी
Advertisement

Gold Price Today, 22 February 2021: सोना अब भी 9800 रुपये सस्ता! लेकिन चांदी की चमक बढ़ी

Gold Price Today, 22 February 2021: पिछले हफ्ते शुक्रवार को 46,000 रुपये के नीचे फिसलने के बाद MCX सोना अब फिर से संभल गया है, हालांकि कीमतों में बहुत ज्यादा तेजी नहीं देखने को मिल रही है. चांदी में बीते हफ्ते की तेजी आज भी जारी है.

 

Gold Price Today, 22 February 2021: सोना अब भी 9800 रुपये सस्ता! लेकिन चांदी की चमक बढ़ी

नई दिल्ली: Gold, Silver Rate Update, 22 February 2021: सोने की चमक बीते कई हफ्तों से फीकी है, लेकिन सोना खरीदने वालों के लिए ये गोल्डन चांस हो सकता है. सोना अब 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ चुका है, बीते हफ्ते ये 46,000 के नीचे भी फिसल गया था. पिछले हफ्ते से सोना अबतक 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. 

सोने में आज हल्की बढ़त

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो ये सही वक्त हो सकता है. सोने की कीमतें 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर हैं. MCX पर सोने का भाव मई 2020 के लेवल पर आ गया है. साल की शुरुआत में सोने को लेकर बुलियन एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि 2021 में ये 60,000 रुपये के पार जाएगा. लेकिन अब शॉर्ट टर्म में एक्सपर्ट्स सोने-चांदी को लेकर ज्यादा बुलिश नहीं है. 

MCX Gold: शुक्रवार को बेहद सुस्ती के साथ कारोबार करने के बाद आज MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 150 रुपये की मजबूती दिखा रहा है और भाव 46330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं. बीते हफ्ते चार ट्रेडिंग सेशन सोने में गिरावट देखने को मिली थी, शुक्रवार को मामूली से बढ़त पर सोना बंद हुआ था

ये भी पढ़ें- 'Petrol-Diesel को GST के दायरे में लाने पर सोचना होगा' वित्त मंत्री ने कहा 'तब घट सकती हैं कीमतें'

VIDEO

सोना उच्चतम स्तर से 9800 रुपये सस्ता!

पिछले कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 17 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 46300 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 9800 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                     सोना (MCX अप्रैल वायदा-क्लोजिंग)

सोमवार                     47241
मंगलवार                   46899
बुधवार                     46237 
गुरुवार                     46126 
शुक्रवार                    46197

MCX Silver: शुक्रवार को चांदी की कीमतें 500 रुपये से ज्यादा चढ़कर बंद हुईं थीं, ये तेजी आज भी जारी है. MCX पर चांदी का मार्च वायदा 500 रुपये की मजबूती के साथ 69500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. हालांकि बीते हफ्ते सोमवार को सोना 70,000 रुपये के पार बंद हुआ था. बजट के दिन 1 फरवरी को चांदी का मार्च वायदा 73666 पर बंद हुआ था, उस लेवल से चांदी करीब 4000 रुपये सस्ती है. 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 10,600 रुपये सस्ती

1 फरवरी को बजट के दिन MCX पर चांदी का मार्च वायदा 74400 रुपये के ऊपर चला गया था. लेकिन इसके बाद इसमें लगातार कमजोरी आई और 4 फरवरी गुरुवार को भाव 66800 रुपये प्रति किलो तक गिर भी गया था. चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10,500 रुपये से ज्यादा सस्ती है. 
 
बीते हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                     चांदी (MCXमार्च वायदा)
सोमवार                    70129/किलो
मंगलवार                   69372/किलो
बुधवार                     69231/किलो
गुरुवार                     68494/किलो
शुक्रवार                    69012/किलो 
                               (रुपये)

आइए एक नजर डालते हैं चार मेट्रो शहरों में 10 ग्राम 24  कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है, Goodreturns.in के मुताबिक 

10 ग्राम सोने का भाव (सर्राफा)

शहर           गोल्ड का भाव 
दिल्ली           49450
मुंबई            46130
कोलकाता    48320
चेन्नई            47760

अब देखते हैं इन चार मेट्रो शहरों में 1 किलो चांदी का भाव क्या है. Goodreturns.in के मुताबिक 

1 किलो चांदी का भाव (सर्राफा)

शहर            चांदी का भाव 
दिल्ली           73800
मुंबई             69000
कोलकाता      69000
चेन्नई             69000

ये भी पढ़ें- अपने गांव जाने के लिए सरकार अब देगी किराए पर गाड़ी! जानिए ये स्कीम

LIVE TV

Trending news