Gold Price Today, 28 December 2020, आज सोने का भाव: सोने की चमक बढ़ी, चांदी में भी जोरदार तेजी
Advertisement

Gold Price Today, 28 December 2020, आज सोने का भाव: सोने की चमक बढ़ी, चांदी में भी जोरदार तेजी

Gold, Silver Rate Update, 28 December 2020: लंबी छुट्टी के बाद आज सोने और चांदी में कारोबार शुरू हुआ, MCX पर खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी है. शुरुआती कारोबार में चांदी करीब 2000 रुपये प्रति किलो ऊपर ट्रेड कर रही है. 

Gold Price Today: सोने, चांदी की कीमतों में आज जोरदार तेजी

नई दिल्ली: Gold Price Today 28 December 2020: 2021 में सोना नई ऊंचाइयों को छुएगा, एक्सपर्ट्स सोने को लेकर काफी पॉजिटिव और बुलिश हैं, यही वजह है कि क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज सोने के भाव बढ़े हुए हैं. MCX पर सोने का फरवरी वायदा 400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा मजबूत होकर 50,500 रुपये के करीब कारोबार करता दिख रहा है. 

इसके पहले ट्रेडिंग सेशन में MCX पर सोना 85 रुपये कमजोर होकर 50064 पर बंद हुआ था. पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोना 50 हजार के नीचे भी फिसला था और 49878 रुपये प्रति 10 ग्राम का दिन का निचला स्तर भी छुआ था. 

आज चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी है, MCX पर चांदी के मार्च वायदा में करीब 1980 रुपये की तेजी दिखाई दे रही है, ये 69,500 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा है. इसके पिछले ट्रेडिंग सेशन में चांदी हल्की  गिरावट के साथ 67509 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ था. पिछले ट्रेडिंग सेशन में रेट 67,000 के नीचे 66682 तक भी फिसले थे. 

ये भी पढ़ें- बाजार से कम रेट पर Gold खरीदने का मौका, आज से शुरू हुई ये सरकारी स्कीम  

आपके शहर में सोना-चांदी के भाव 

आइए एक नजर डालते हैं चार मेट्रो शहरों में 10 ग्राम 24  कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है, Goodreturns.in के मुताबिक 

10 ग्राम सोने का भाव 

शहर            गोल्ड का भाव 
दिल्ली           53230
मुंबई            49,740
कोलकाता     52,140
चेन्नई            51,620

अब देखते हैं इन चार मेट्रो शहरों में 1 किलो चांदी का भाव क्या है. Goodreturns.in के मुताबिक 

1 किलो चांदी का भाव 

शहर            चांदी का भाव 
दिल्ली          67600
मुंबई            67600
कोलकाता     67600
चेन्नई            71200

ये भी पढ़ें- ITR भरने में नहीं होगी मुश्किल! अब SBI के YONO App पर चुटकियों में भरें रिटर्न

VIDEO

Trending news