Advertisement
trendingNow1491508

सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी, आज ये रहा 10 ग्राम का भाव

विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट के रूख के बावजूद स्थानीय बजार में शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय निर्माताओं की लिवाली के समर्थन से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपये की तेजी के साथ 33,325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी, आज ये रहा 10 ग्राम का भाव

नई दिल्ली : विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट के रूख के बावजूद स्थानीय बजार में शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय निर्माताओं की लिवाली के समर्थन से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपये की तेजी के साथ 33,325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. विदेशी बाजार में सोना तीन हफ्ते के निम्न स्तर पर आ गया था. वहीं सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव कम रहने के कारण चांदी 250 रुपये की गिरावट के साथ 39,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

सोने की गिन्नी के भाव में बदलाव नहीं
बाजार सूत्रों का कहना है कि चालू शादी विवाह के मौसम की वजह से स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लगातार लिवाली से यहां सोने में सुधार दर्ज हुआ. राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 125-125 रुपये के सुधार के साथ क्रमश: 33,325 रुपये और 32,175 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. सोमवार को सोने में 40 रुपये की तेजी आई थी. हालांकि, 8 ग्राम वाली गिन्नी का भाव 25,500 रुपये पर स्थिर रहा.

चांदी हाजिर भाव 250 रुपये की हानि के साथ 39,850 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 264 रुपये घटकर 38,876 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. चांदी सिक्का स्थिर रहा. सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 77 हजार रुपये और 78 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बोले गये. वैश्विक स्तर पर डॉलर मजबूत होने से अन्य मुद्राओं का उपयोग करने वाले लिवालों के लिए सर्राफा कीमतें और महंगी हो गई, इससे न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत की हानि के साथ 1,278.90 डॉलर प्रति औंस रह गया. चांदी भी 0.46 प्रतिशत के नुकसान के साथ 15.26 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news