Gold Price Today, 06 August 2021: इस हफ्ते खूब सस्ता हुआ सोना! 3 दिन में 600 रु गिरे रेट, चांदी 1000 रु टूटी
Advertisement

Gold Price Today, 06 August 2021: इस हफ्ते खूब सस्ता हुआ सोना! 3 दिन में 600 रु गिरे रेट, चांदी 1000 रु टूटी

Gold, Silver Rate Update, 06 August 2021: सोने की कीमतों में सुस्ती जारी है. सोना 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे ही बना हुआ है. चांदी की कीमतों में भी नरमी का आलम है. चांदी अब 67,000 रुपये प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर रही है. इस पूरे हफ्ते सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं. 

Gold Price Today, 06 August 2021: इस हफ्ते खूब सस्ता हुआ सोना! 3 दिन में 600 रु गिरे रेट, चांदी 1000 रु टूटी

Gold, Silver Rate Update, 06 August 2021: MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा गुरुवार को 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि सोना वायदा गुरुवार को पूरे दिन एक दायरे में कारोबार करता रहा, लेकिन आखिरी घंटों में अचानक से इसमें बिकवाली आ गई. सोना वायदा ने इंट्रा के दौरान 47503 रुपये तक का गोता लगाया. आज भी सोना वायदा शुरुआत से ही सुस्ती दिखा रहा है और एक दायरे में ही कारोबार कर रहा है. रेट 47500 के इर्द गिर्द आकर टिक गए हैं. इस पूरे हफ्ते की बात करें सोना करीब 600 रुपये तक सस्ता हुआ है. 

  1. सोने की कीमतों में आज भी गिरावट के साथ शुरुआत
  2. सोना वायदा 47,000 रुपये के नीचे ट्रेड कर रहा है
  3. चांदी की कीमतों में भी गिरावट के साथ कारोबार
  4.  
  5.  

इस हफ्ते सोने की चाल (02-06  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार                 48086/10 ग्राम
मंगलवार                47864/10 ग्राम
बुधवार                   47892/10 ग्राम
गुरुवार                  47603/10 ग्राम 
शुक्रवार                 47570/10 ग्राम  (ट्रेडिंग जारी)

ये भी पढ़ें- सरकार खत्म करेगी विवादित Retrospective Tax कानून, Cairn Energy, Vodafone जैसी कंपनियों को होगा फायदा

बीते हफ्ते सोने की चाल (26-30  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार                 47461/10 ग्राम
मंगलवार               47573/10 ग्राम
बुधवार                  47577/10 ग्राम
गुरुवार                  48281/10 ग्राम
शुक्रवार                48001/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8700 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अक्टूबर वायदा MCX पर 47500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8700 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा भी गुरुवार को करीब 600 रुपये टूट गया, जिसकी वजह से चांदी 67,000 रुपये के नीचे फिसलकर बंद हुई. आज भी चांदी हालांकि मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है और भाव अब भी 67,000 रुपये के नीचे ही हैं. इस पूरे हफ्ते की बात करें तो चांदी करीब 1000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है.

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)
सोमवार                 67889/किलो
मंगलवार                67914/किलो
बुधवार                   67500/किलो
गुरुवार                   66998/किलो 
शुक्रवार                 66900/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)
सोमवार                67121/किलो
मंगलवार               66056/किलो
बुधवार                  66390/किलो
गुरुवार                  68200/किलो
शुक्रवार                 67847/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 13000 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12500 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 66900 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव

सर्राफा बाजार में सोना आज सस्ता हुआ, सोना कल 48006 रुपये के मुकाबले आज 47731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है. चांदी भी आज सर्राफा बाजार में सस्ती हुई है. चांदी आज 67572 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है. जबकि गुरुवार को रेट 67596 रुपये थे.

ये भी पढ़ें- RBI Credit Policy: रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में लगातार 7वीं बार नहीं किया कोई बदलाव, ग्रोथ अनुमान भी नहीं बदले 

LIVE TV

Trending news