Gold Price Today, 14 July 2021: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! 8300 रुपये तक गिर गए दाम, चांदी भी सस्ती
Advertisement

Gold Price Today, 14 July 2021: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! 8300 रुपये तक गिर गए दाम, चांदी भी सस्ती

Gold, Silver Rate Update, 14 July 2021: सोना और चांदी की कीमतें इस हफ्ते एक जगह आकर रुक गई हैं. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका हो सकता है. सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 8500 रुपये सस्ता मिल रहा है.  

 

Gold Price Today, 14 July 2021: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! 8300 रुपये तक गिर गए दाम, चांदी भी सस्ती

Gold, Silver Rate Update, 14 July 2021: मंगलवार को MCX पर सोने का अगस्त वायदा इंट्रा डे में 48,000 रुपये के ऊपर भी गया. लेकिन ज्यादा देर तक टिका नहीं रह सका. हालांकि मंगलवार को ट्रेडिंग एक बेहद छोटे से दायरे में होती रही. अंत में सोना 100 रुपये की मामूली बढ़त पर बंद हुआ. आज भी सोना 60-70 रुपये की हल्की मजबूती के साथ खुला है, रेट 47950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर कर

  1. सोने-चांदी की कीमतों में आज सुस्ती 
  2. सोना उच्चतम स्तर से 8300 रुपये सस्ता
  3. चांदी 69,000 रुपये के पार निकली

इस हफ्ते सोने की चाल (12-16  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                  47774/10 ग्राम
मंगलवार                47889/10 ग्राम 
बुधवार                   47950/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर बड़ा अपडेट, सितंबर में आएगी इतनी सैलरी, देखिए कैलकुलेशन

बीते हफ्ते सोने की चाल (5-9 जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                 47299/10 ग्राम
मंगलवार               47684/10 ग्राम 
बुधवार                  47910/10 ग्राम 
गुरुवार                  47721/10 ग्राम 
शुक्रवार                47923/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8300 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 47900 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8300 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा मंगलवार को 300 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि वायदा रेट अब भी 69,000 रुपये के ऊपर ही हैं. आज चांदी वायदा में फ्लैट शुरुआत हुई है. चांदी वायदा इस समय 69140 रुपये प्रति किलो के लेवल पर कारोबार कर रहा है. चांदी वायदा इस पूरे हफ्ते तक 69,000 रुपये के ऊपर ही बंद हुआ है. 

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)    
सोमवार                69375/किलो  
मंगलवार               69081/किलो
बुधवार                  69365/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)    
सोमवार                70039/किलो  
मंगलवार               69512/किलो
बुधवार                  69365/किलो 
गुरुवार                  68962/किलो 
शुक्रवार                 69297/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से  10840 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10580 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 69000 रुपये प्रति किलो पर है. 

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव

सर्राफा बाजार में भी सोना कल महंगा हुआ है. सोमवार को सोना 47846 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था, कल रेट 47951 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 1 जुलाई से अबतक सोना 680 रुपये तक महंगा हो चुका है. जबकि चांदी 255 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक कारों पर मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक डिस्काउंट, जारी हुई नई EV पॉलिसी

LIVE TV

 

Trending news