Gold Price Today, 15 June 2021: सोने में खरीदारी का सुनहरा मौका! 7600 रुपये तक गिर गए भाव, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट
Advertisement

Gold Price Today, 15 June 2021: सोने में खरीदारी का सुनहरा मौका! 7600 रुपये तक गिर गए भाव, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

Gold, Silver Rate Update, 15 June 2021: सोने और चांदी की कीमतें बीते तीन ट्रेडिंग सेशन से गिर रही हैं. बीते हफ्ते सोना 49200 रुपये की ऊंचाई पर था, आज 48500 के लेवल तक फिसल सकता है. जो लोग सोने में निवेश करना चाहते हैं, ये उनके लिए सुनहरा मौका हो सकता है.  

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7600 रुपये सस्ता

Gold, Silver Rate Update, 15 June 2021: सोने की कीमतों में लगातार नरमी दिख रही है. बीते हफ्ते शुक्रवार को आई भारी गिरावट सोमवार को भी जारी रही, मंगलवार को भी सोना वायदा सुस्ती के साथ खुले हैं. 
सोना खरीदना चाहते हैं, सोना वायदा अब भी 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे ही कारोबार कर रहा है. 

MCX Gold: आज MCX पर अगस्त वायदा की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई, लेकिन धीरे धीरे इसमें रिकवरी दिख  रही है, फिलहा ये 100 रुपये की बढ़त के साथ 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. बीते हफ्ते सोना शुरुआत के चार ट्रेडिंग सेशन में 49,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार करता रहा, लेकिन शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट आई. बीते 3 ट्रेडिंग सेशन में सोना 600 रुपये से ज्यादा टूट चुका है. 

ये भी पढ़ें- इंतजार खत्म! आज से Yamuna Expressway पर FASTag सिस्टम शुरू, जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

इस हफ्ते सोने का भाव

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                 48523/10 ग्राम
मंगलवार                48614/10 ग्राम (ट्ऱेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                  49143/10 ग्राम
मंगलवार                49127/10 ग्राम
बुधवार                   49124/10 ग्राम 
गुरुवार                   49198/10 ग्राम 
शुक्रवार                  48903/10 ग्राम 

दो हफ्ते पहले सोने के भाव 

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  48821/10 ग्राम
मंगलवार                48995/10 ग्राम
बुधवार                   49601/10 ग्राम (अगस्त वायदा)
गुरुवार                   48677/10 ग्राम (अगस्त वायदा) 
शुक्रवार                  48994/10 ग्राम (अगस्त वायदा)

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7600 रुपये सस्ता
पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 7600 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी की कीमतें भी आज टूटी है, चांदी का जुलाई वायदा करीब आधा परसेंट की गिरावट यानी 400 रुपये की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. भाव अभी 71500 के करीब बने हुए हैं. सोमवार को चांदी का जुलाई वायदा 350 रुपये की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. आज इसमें फिर से 400 रुपये की गिरावट दिख रही है. यानी दो ट्रेडिंग सेशन में ही चांदी 700 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.  

बीते हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               71817/किलो  
मंगलवार              71231/किलो
बुधवार                 71884/किलो
गुरुवार                71999/किलो
शुक्रवार               72227/किलो 

दो हफ्ते पहले चांदी का भाव

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               71898/किलो  
मंगलवार              72248/किलो
बुधवार                 72678/किलो 
गुरुवार                 70810/किलो 
शुक्रवार               71539/किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 8500 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8500 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 71500 रुपये प्रति किलो पर है.

ये भी पढ़ें- Maruti की ये कारें पाकिस्तान में भी है जबर्दस्त पॉपुलर, लेकिन कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

LIVE TV

Trending news