Gold Price Today, 30 June 2021: सोना हुआ और सस्ता, दाम 9700 रुपये तक घटे, चांदी में भी आई गिरावट
Advertisement

Gold Price Today, 30 June 2021: सोना हुआ और सस्ता, दाम 9700 रुपये तक घटे, चांदी में भी आई गिरावट

Gold, Silver Rate Update, 30 June 2021: सोना आज फिर सस्ता हुआ है, हालांकि चांदी में आज हल्की सी बढ़त दिख रही है. मंगलवार सोना और चांदी दोनों ही गिरकर बंद हुए थे. 

Gold Price Today, 30 June 2021: सोना हुआ और सस्ता, दाम 9700 रुपये तक घटे, चांदी में भी आई गिरावट

Gold, Silver Rate Update, 30 June 2021: सोना खरीदने का ये सबसे अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि सोना वायदा अब 47,000 रुपये के नीचे फिसल चुका है. चांदी भी मंगलवार को 900 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूटी है. सोना अब अपने उच्चतम स्तर से 9700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है. 

MCX Gold: मंगलवार को सोना वायदा में जोरदार गिरावट देखने को मिली सोना वायदा पूरे दिन गिरावट के साथ कारोबार करता रहा. सेशन के साथ साथ सोने में गिरावट भी बढ़ती रही, अंत में सोना 400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरकर 46555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. आज भी सोने में सुस्ती है, रेट 46500 रुपये पर है. 

इस हफ्ते सोने की चाल (28 जून-2 जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                 47008/10 ग्राम
मंगलवार                46555/10 ग्राम 
बुधवार                   46500/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

पिछले हफ्ते सोने की चाल (21-25 जून)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      

सोमवार                 47074/10 ग्राम
मंगलवार                47011/10 ग्राम 
बुधवार                   47072/10 ग्राम 
गुरुवार                   46870/10 ग्राम 
शुक्रवार                  46925/10 ग्राम 
 
सोना उच्चतम स्तर से करीब 9700 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 46500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 9700 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी वायदा मंगलवार को 900 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. चांदी वायदा हालांकि आज 260 रुपये की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. भाव 67500 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे हैं. 

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               68141/किलो  
मंगलवार              67232/किलो
बुधवार                 67500/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल
दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               67762/किलो  
मंगलवार              67515/किलो
बुधवार                 67932/किलो 
गुरुवार                67733 /किलो    
शुक्रवार               67873 /किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से  12500 रुपये सस्ती
चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12500 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 67500 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना 
सर्राफा बाजार में सोना जून में अबतक 2400 रुपये सस्ता हो चुका है. 1 जून को सोने का रेट 49422 रुपये प्रति 10 ग्राम था, कल इसका रेट 47008 रुपये था. इसी तरह चांदी भी 1 जून से लेकर अतक 5000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. 

LIVE TV

Trending news