Advertisement
trendingNow1487610

हरियाणा में किसानों को पेंशन देने की तैयारी, हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये

सुभाष बराला ने कहा कि 10 दिनों के भीतर जिलेवार किसानों के आंकड़े तैयार कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर. (फाइल फोटो)
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर. (फाइल फोटो)

चंडीगढ़: किसानों को लेकर सियासत हमेशा से होती आई है. पहले राजनीतिक पार्टियां घोषणा करती थीं कि सत्ता में आएंगे तो कर्ज माफ कर देंगे. अब कर्ज माफी की जगह किसानों को पेंशन देने की सियासत शुरू हो गई है. हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को पेंशन देने पर विचार कर रही है. इसको लेकर किसान पेंशन ड्रॉफ्ट कमेटी का गठन किया गया है. यह कमेटी बहुत जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपना रिपोर्ट पेश करेगी.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और तोहाना से विधायक सुभाष बराला ने बुधवार को यह जानकारी दी. बराला ने बुधवार को राज्य सरकार द्वारा गठित समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की. समिति की पहली बैठक पिछले महीने हुई थी. बराला ने संवाददाताओं को बताया कि सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया जाएगा कि वे अपने जिलों के किसानों के आंकड़े 10 दिनों के भीतर भेजें, ताकि समिति एकत्रित आंकड़ों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सके और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द जमा कर सके.

हरियाणा में अब हर परिवार के लिए बनेगा 'परिवार पहचान पत्र': सीएम खट्टर

Add Zee News as a Preferred Source

खट्टर सरकार न सिर्फ किसानों बल्कि खेतिहर मजदूरों को भी योजना का लाभ देने पर विचार कर रही है. बता दें, प्रदेश में 26 लाख खेतिहर मजदूर हैं और 16.5 लाख किसान हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान पेंशन ड्रॉफ्ट कमेटी के तहत 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग पेंशन के हकदार होंगे. कितने पैसे मिलेंगे यह अभी तय नहीं हो पाया है, लेकिन 5000 रुपये मिलने की संभावना है.

ये भी देखे

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news