Advertisement
trendingNow12955301

दिवाली से पहले HDFC बैंक ने दिया गिफ्ट, लॉन्च हुआ 'माई बिजनेस QR', जानिए इससे आपको क्या होगा फायदा?

इससे SMEs को ऑफलाइन से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाने में मदद होगी और उनके डिजिटल कारोबार को बढ़ाने में भी मदद होगी. ये फीचर ऑर्डर और पेमेंट करने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा और SEO लिस्टिंग के माध्यम से व्यापारियों के सर्च ऑप्शन को आसान बनाएगा.

दिवाली से पहले HDFC बैंक ने दिया गिफ्ट, लॉन्च हुआ 'माई बिजनेस QR', जानिए इससे आपको क्या होगा फायदा?

HDFC Bank : HDFC बैंक ने गुरुवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2025 में छोटे व्यवसायों के लिए 'माई बिजनेस QR' लॉन्च करने की घोषणा की. ‘माई बिजनेस QR’ छोटे व्यवसायों के लिए भारत का पहला कॉमर्स आइडेंटिटी QR है. इसे बैंक के लोकप्रिय स्मार्टहब व्यापार मर्चेंट ऐप के विस्तार के रूप में Vyaparify के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है. इसका इस्तेमाल देश भर में 20 लाख से ज्यादा व्यापारी करते हैं.

SMEs को मिलेगी मदद

इससे SMEs को ऑफलाइन से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाने में मदद होगी और उनके डिजिटल कारोबार को बढ़ाने में भी मदद होगी. ये फीचर ऑर्डर और पेमेंट करने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा और SEO लिस्टिंग के माध्यम से व्यापारियों के सर्च ऑप्शन को आसान बनाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

HDFC बैंक के राजनिश प्रभु ( हेड - पेमेंट्स एवं डायरेक्ट बैंकिंग चैनल) ने कहा कि HDFC बैंक का लक्ष्य हर व्यापारी को ऐसी तकनीक देना है जो उनके बिजनेस को बढ़ाए और ग्राहकों का भरोसा बढ़ाए. SmartHub Vyapar ऐप के साथ हमने डिजिटल पेमेंट को सरल बनाया और अब 'माई बिजनेस QR' के जरिए व्यापारी अपने बिजनेस को डिजिटल इकोनॉमी में तेजी से बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : कभी रतन टाटा के करीबी...अब टाटा कंट्रोवर्सी की जड़! कौन हैं मेहली मिस्त्री?

इसी मौके पर Vyaparify की फाउंडर रुबी जैन ने कहा कि हमारा मिशन हर छोटे बिजनेस को सरल डिजिटल पहचान देना है जिसे ग्राहक सर्च, सेव और एंगेज कर सकें. HDFC बैंक के साथ हम भारत के व्यापारियों के लिए इंडस्ट्री-फर्स्ट कॉमर्स आइडेंटिटी QR ला रहे हैं. ये केवल तकनीक नहीं है, बल्कि लाखों स्थानीय व्यवसायों को उसी डिजिटल इकोसिस्टम में सफल बनाने की कोशिश है जिसमें ग्राहक पहले से मौजूद हैं.

'माई बिजनेस QR' छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल पेमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में मदद करेगा.

About the Author
author img
Gaurav Singh

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बा...और पढ़ें

TAGS

Trending news