होंडा ने भारत में लॉन्च की अकॉर्ड हाइब्रिड, कीमत 37 लाख रुपये
Advertisement

होंडा ने भारत में लॉन्च की अकॉर्ड हाइब्रिड, कीमत 37 लाख रुपये

जापान की वाहन कंपनी होंडा ने अपने प्रमुख मॉडल होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड को भारतीय बाजार में उतारा है। इस मॉडल का दिल्ली शोरूम में दाम 37 लाख रुपये है। भारत मात्र छठा देश है जहां होंडा ने अकॉर्ड हाइब्रिड मॉडल को उतारा है।

होंडा ने भारत में लॉन्च की अकॉर्ड हाइब्रिड, कीमत 37 लाख रुपये

नयी दिल्ली: जापान की वाहन कंपनी होंडा ने अपने प्रमुख मॉडल होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड को भारतीय बाजार में उतारा है। इस मॉडल का दिल्ली शोरूम में दाम 37 लाख रुपये है। भारत मात्र छठा देश है जहां होंडा ने अकॉर्ड हाइब्रिड मॉडल को उतारा है।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी योइचिरो यूइनो ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमारा हमेशा से होंडा की नई प्रौद्योगिकी और उत्पाद भारतीय ग्राहकों के समक्ष पेश करने का प्रयास रहा है। अकॉर्ड हाइब्रिड को पेश किया जाना हमारी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी पर्यावरणनुकूल तथा स्थिर मोबिलिटी में हमेशा अपनी भूमिका निभाने को तत्पर है। उन्होंने सरकार से इस तरह की पहल में समर्थन मांगा।

अकॉर्ड हाइब्रिड में दो लीटर का पेट्रोल इंजन तथा दो इलेक्ट्रिक मोटरों हैं। कंपनी का दावा है कि यह वाहन एक लीटर में 23.1 किलोमीटर दौड़ सकता है। होंडा का नया मॉडल टोयोटा की कैमरी हाइब्रिड को चुनौती देगा। इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 30.9 लाख रुपये है।

Trending news