दुनिया की फैक्ट्री बनने को तैयार है भारतः चीनी मीडिया
Advertisement

दुनिया की फैक्ट्री बनने को तैयार है भारतः चीनी मीडिया

अब भारत के दुनिया का कारखाना बनने की बारी है। चीन के आधिकारिक मीडिया में प्रकाशित लेख में कहा गया है कि चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से कंपनियां विनिर्माण के लिए भारत का रख कर रही हैं।

बीजिंग: अब भारत के दुनिया का कारखाना बनने की बारी है। चीन के आधिकारिक मीडिया में प्रकाशित लेख में कहा गया है कि चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से कंपनियां विनिर्माण के लिए भारत का रख कर रही हैं।

चीन की फोन कंपनी श्याओमी और ताइवान की फॉक्सकॉन द्वारा भारत में निवेश करना इस बात का संकेत है कि चीनी कंपनियां भारत के बढ़ते बाजार का लाभ उठाना चाहती हैं।

श्याओमी कॉर्प ने एक सप्ताह पहले अपना भारत में बना पहला हैंडसेट पेश किया। उसके रेडमी 2 प्राइम का ताइवान की अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली फॉक्सकॉन द्वारा असेंबल किया जा रहा है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में बताया गया है कि फॉक्सकॉन ने भारत में शोध एवं विकास गतिविधियों के विस्तार के लिए पांच अरब डॉलर मूल्य के करार किए हैं।

Trending news