Advertisement
trendingNow1493530

टैक्स हैवन देश भर रहे हैं भारत का खजाना, इस छोटे से देश से आया सबसे ज्यादा निवेश

वित्त वर्ष 2017-18 में भारत का कुल FDI करीब 28.25 लाख करोड़ रुपये का रहा.

कुल FDI का करीब 20 फीसदी मॉरीशस से आया है. (फाइल)
कुल FDI का करीब 20 फीसदी मॉरीशस से आया है. (फाइल)

मुंबई: वित्त वर्ष 2017-18 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 18 प्रतिशत बढ़कर 28.25 लाख करोड़ रुपये हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किये. इनके मुताबिक वर्ष के दौरान देश में सबसे ज्यादा निवेश मॉरीशस से आया है. भारतीय प्रत्यक्ष निवेश कंपनियों की परिसंपत्तियों और विदेशी देनदारियों की गणना संबंधी 2017-18 के आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष के दौरान प्रत्यक्ष विदेश निवेश 4,33,300 करोड़ रुपये बढ़कर 28,24,600 रुपये पर पहुंच गया. इसमें पिछले निवेशों का नया मूल्यांकन भी शामिल है. बता दें मॉरीशस टैक्स हैवन देशों में से एक है.

रिजर्व बैंक ने कहा कि गणना के हाल के दौर में 23,065 कंपनियों ने पूछे गये सवालों का जवाब दिया, जिसमें से 20,732 कंपनियों ने मार्च 2018 में अपनी बैलेंसशीट में एफडीआई या ओडीआई निवेश को दर्शाया है. इस दौरान भारतीय कंपनियों का विदेशों में निवेश (ओडीआई) 5 प्रतिशत बढ़कर 5.28 लाख करोड़ रुपये हो गया. आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मॉरीशस से (19.7 प्रतिशत करीब 5.60 लाख करोड़) हुआ है. इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर और जापान का स्थान है. 

FDI : ऑस्ट्रेलियन कंपनी भारत में करेगी 600 करोड़ का निवेश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Add Zee News as a Preferred Source

दूसरी तरफ भारतीय कंपनियों के विदेश में निवेश के मामले में 17.5 प्रतिशत के साथ सिंगापुर सबसे प्रमुख स्थान रहा. इसके बाद नीदरलैंड, मॉरीशस और अमेरिका का स्थान रहा है. कुल एफडीआई में विनिर्माण क्षेत्र का बड़ा हिस्सा रहा है. इसके अलावा सूचना एवं दूरसंचार सेवाओं, वित्तीय एवं बीमा गतिविधियां एफडीआई पाने वाले अन्य प्रमुख क्षेत्र रहे हैं.

(इनपुट-भाषा) 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news