भारत का आर्थिक सुधार उम्मीद से कम: बोफा-एमएल
Advertisement

भारत का आर्थिक सुधार उम्मीद से कम: बोफा-एमएल

वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा-एमएल) ने आज कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से बहुत कम रफ्तार से सुधार दर्ज कर रही है लेकिन इतनी तेजी से जरूर आगे बढ़ रही है कि ब्राजील और रूस को पछाड़कर चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्था बन जाए।

नयी दिल्ली : वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा-एमएल) ने आज कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से बहुत कम रफ्तार से सुधार दर्ज कर रही है लेकिन इतनी तेजी से जरूर आगे बढ़ रही है कि ब्राजील और रूस को पछाड़कर चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्था बन जाए।

कंपनी ने सकल घरेलू उत्पाद के आकलन से जुड़ी पुरानी श्रृंखला के आधार पर आज भारत के लिए वृद्धि का अनुमान छह प्रतिशत से घटकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। बोफा-एमएल ने एक रिपोर्ट में कहा क्या सुधार हो रहा है? हां, लेकिन उससे भी कम जितनी हमें उम्मीद थी। हालांकि भारत की अपेक्षाकृत तेज वृद्धि से ब्राजील और रूस के सकल घरेलू उत्पाद को पछाड़कर चीन के बाद दूसरे सबसे बड़े उभरता बाजार बनने का मौका मिल रहा है।

 

 

Trending news