मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर, 31 मार्च 2017 तक सभी सर्विस फ्री
Advertisement

मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर, 31 मार्च 2017 तक सभी सर्विस फ्री

रिलायंस जियो के ग्राहक अब 31 मार्च तक कॉल व डेटा का बिना कोई शुल्क दिए इस्तेमाल कर सकेंगे। रिलायंस जियो के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने गुरुवार को यह घोषणा की। कंपनी ने तीन महीने से भी कम समय में 5.2 करोड़ ग्राहकों का रिकार्ड बनाया है। अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो दुनिया की सबसे तेजी से बढती प्रौद्योगिकी कंपनी बन गई है।

मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर, 31 मार्च 2017 तक सभी सर्विस फ्री

नई दिल्ली: रिलायंस जियो के ग्राहक अब 31 मार्च तक कॉल व डेटा का बिना कोई शुल्क दिए इस्तेमाल कर सकेंगे। रिलायंस जियो के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने गुरुवार को यह घोषणा की। कंपनी ने तीन महीने से भी कम समय में 5.2 करोड़ ग्राहकों का रिकार्ड बनाया है। अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो दुनिया की सबसे तेजी से बढती प्रौद्योगिकी कंपनी बन गई है।

कंपनी ने पांच सितंबर को अपनी 4जी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की थी। कंपनी ने कहा था कि 31 दिसंबर तक उसकी वायस यानी फोनकाल व डेटा सेवाएं बिलकुल मुफ्त होंगी। अंबानी ने इस अवधि को आज तीन महीने बढाने की घोषणा की। उनहोंने कहा कि उसके मौजूदा व नये ग्राहक 31 मार्च तक रिलायंस जियो की वायस व डेटा सेवाओं का नि:शुल्क इस्तेमाल कर सकेंगे।  जियो उपयोगकर्ताओं को चार दिसंबर से 31 मार्च तक डाटा, वॉयस, वीडियो मुफ्त मिलेगा। रिलायंस जियो ने अपने मौजूदा 5.20 करोड़ ग्राहकों के लिये निशुल्क वॉयस और डाटा सेवायें 31 मार्च तक बढ़ा दी है।

PM मोदी के नोटबंदी के फैसले को मुकेश अंबानी ने सराहा और बताया साहसिक फैसला

मुकेश अंबानी ने जियो पर भरोसे के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि जियो को कामयाब बनाने के लिए शुक्रिया। उन्होंने कहा कि जियो कस्टमर औसत से 25 फीसदी ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बात पर उन्होंने खुशी जाहिर की कि जियो के पांच करोड़ ग्राहक बन गए हैं । फीडबैक के आधार पर लगातार सुधार कर रहे हैं। हर दिन जियो के छह लाख नए उपभोक्ता जुड़ रहे है। उन्होंने जियो की कामयाबी के लिए लिए भारत सरकार और ट्राई का शुक्रिया अदा किया। आधार कार्ड की मदद से एक्टिवेशन तेज हुआ। जियो में कॉल ब्लॉक कम हुए है। उन्होंने जियो सिम की होम डिलिवरी करने का भी ऐलान किया और कहा कि ईकेवाईसी से जियो सिम सिर्फ पांच मिनट में एक्टिव हो जाएगा। साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो में नंबर पोर्टेबिलिटी पूरी तरह मुमकिन है। जियो का नेटवर्क स्पीड और कैपेसिटी के लिए बना है।

गौर हो कि रिलायंस जियो ने अपने परिचालन के पहले 83 दिन में ही पांच करोड़ ग्राहक बनाकर कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने हर मिनट 1000 व दिन लगभग छह लाख ग्राहक जोड़े हैं। सूत्रों के अनुसार इस उपलब्धि के साथ ही रिलायंस जियो दुनिया अपनी तरह की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बन गई है। एयरटेल को इस मुकाम पर पहुंचने में 12 साल और वोडाफोन को तथा आइडिया को 13 साल लग गए थे। भारती एयरटेल के इस समय 26.29 करोड़ से अधिक तथा वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर के क्रमश 29 करोड़ और 18 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी रिलायंस जियो ने लगभग तीन महीने पहले पांच सितंबर को अपनी सेवाओं की शुरआत की औपचारिक घोषणा की थी। कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है। सूत्रों के अनुसार सितंबर के आखिर तक जियो के 1.6 करोड़ ग्राहक थे लेकिन अक्तूबर व नंबर में यह संख्या तेजी से बढ़ी और फिलहाल पांच करोड़ को लांघ गई है। जियो ने ऐलान किया है कि उसकी वायस व रोमिंग सेवाएं हमेशा नि:शुल्क होंगी।

अंबानी ने जियो मनी मर्चेंट सोल्यूशंस की घोषणा भी की। रिलायंस जियो मनी मर्चेंट सोल्यूशंस एक मोबाइल भुगतान एप है। छोटे कारेाबार अपने विभिन्न सौदों का लेनदेन इसके जरिए कर सकेंगे।

अंबानी ने कहा,‘जियो न केवल भारत बल्कि दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रौद्योगिकी कंपनी बन गई है। पहले तीन महीने में जियो फेसबुक, व्हाट्सएप और स्काइप से भी अधिक तेजी से बढ़ी है।’ जियो ने पहले 83 दिन में पांच करोड़ ग्राहक हासिल किए। अब यह संख्या 5.2 करोड़ से भी अधिक है।

उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो इन्फोकाम के बिलिंग प्लान में 50 रुपये में एक जीबी डेटा व 149 रुपये के मासिक शुल्क शामिल है।उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो के पास देश भर में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है। दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते दूरसंचार बाजारों में से एक भारत में उसकी शुरुआत हालांकि इस लिहाज से अच्छी नहीं रही कि वह इंटरकनेक्शन को लेकर मौजूदा कंपनियों के साथ खींचतान में फंसी है।

अंबानी ने अपने संवाद में इसका जिक्र करते हुए कहा,‘ मौजूदा दूरसंचार कंपनियां अपने गैर प्रतिस्पर्धी व्यवहार के जरिए जियो की बेहतरीन वायस प्रौद्योगिकी का फायदा भारतीय ग्राहकों को उठाने नहीं दे रही हैं।’ 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news