India Budget 2026 Expectations Live Updates: बजट से पहले आज होने वाली सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के सदस्य अपनी-अपनी बात रखेंगे. इसके अगले दिन यानी 28 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत हो जागएी. इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब देश का आम बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है.
Trending Photos
)
Union Budget 2026 Expectations LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मता सीतारमण 1 फरवरी 2026 को लोकसभा में देश का आम बजट पेश करेंगी. यह उनका लगातार नौंवा बजट होगा. बजट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कल यानी 28 जनवरी से बजट सत्र शुरू हो जाएगा और इसके दो चरण होंगे, पहला चरण 28 जनवरी 2026 से 13 फरवरी तक चलेगा. दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र की शुरुआत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी. वित्त मंत्री की तरफ से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. इस बार के बजट में हर बार की तरह आम आदमी को काफी उम्मीदें हैं. देखने वाली बात यह होगी कि क्या सरकार पिछले साल की तरह इस बार भी टैक्स पेयर्स को राहत देगी? बजट से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए जी न्यूज के साथ-