प्याज की बढ़ती कीमतों के लिए महाराष्ट्र की प्याज लॉबी जिम्मेदार: बालियान
Advertisement

प्याज की बढ़ती कीमतों के लिए महाराष्ट्र की प्याज लॉबी जिम्मेदार: बालियान

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने प्याज की बढती कीमतों के लिए महाराष्ट्र में सक्रिय प्याज लाबी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसके प्रभाव को कम करने के लिये उत्तर भारत में बफर स्टॉक बनाया जायेगा।

बरेली : केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने प्याज की बढती कीमतों के लिए महाराष्ट्र में सक्रिय प्याज लाबी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इसके प्रभाव को कम करने के लिये उत्तर भारत में बफर स्टॉक बनाया जायेगा।

बालियान ने आज यहां एक कार्यक्रम के इतर संवादादातओं से बातचीत में कहा, महाराष्ट्र की प्याज लाबी ने पूरे देश में संकट पैदा कर महंगाई फैलाई। अब केन्द्र सरकार इस लाबी की नकेल कसने की तैयारी कर चुकी है, इसके तहत उत्तर भारत में प्याज और दालों की खेती को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही बडे पैमाने पर बफर भंडारण किया जायेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि छह माह पहले केन्द्र ने उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों से दाल की आवश्यकता पर जानकारी मांगी थी। उत्तर प्रदेश ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। दाल और प्याज की जमाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया तो उत्तर प्रदेश ने छापामार कार्रवाई करना भी उचित नही समझा। इससे प्याज, दालों आदि की कीमतें बढती रहीं और मुनाफाखोर जमाखोर मालामाल होते रहे।

केन्द्रीय मंत्री वालियान ने कहा है कि अभी तक दलहन खरीद में सरकार रूचि नहीं लेती थी, लेकिन जमाखोरों से निपटने के लिए केन्द्र सरकार अब किसानों से दाल खरीद करने की योजना बना रही है। इससे महंगाई पर लगाम लगेगी और किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। वालियान ने कहा कि बाजार में जल्द आयातित दालें आ जायेंगी। इससे दाल कीमतें कम होगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक परिवार ही सत्ता पर काबिज है, जनता त्रस्त है कानून व्यवस्था चौपट है यूपी में बसपा विपक्ष की भूमिका नही निभा रही है। पार्टी और नेता जातीय गठजोड से अपना आस्तिव बचाने में जुटे हैं। बेहाल जनता आने वाले चुनाव में सीधा जवाब देगी। :

 

Trending news