Advertisement
trendingNow12803874

ट‍ियर 1 और ट‍ियर 2 स‍िटी में दायरा बढ़ाएगी Tefal, 10000 रिटेल आउटलेट से बढ़ेगा रेवेन्‍यू

ग्रुप SEB इंड‍िया के सीईओ आशीष कक्कड़ ने बताया क‍ि कंपनी को उम्‍मीद है क‍ि आने वाले दो से तीन साल में उनका प्रीमियम कुकवेयर और होम अप्लायंस ब्रांड Tefal का योगदान कंपनी के कुल रेवेन्यू में बढ़कर 60% तक हो जाएगा.

ट‍ियर 1 और ट‍ियर 2 स‍िटी में दायरा बढ़ाएगी Tefal, 10000 रिटेल आउटलेट से बढ़ेगा रेवेन्‍यू

Groupe SEB Plan in India: Groupe SEB का होम अप्लायंस ब्रांड टेफाल (Tefal) ट‍ियर 1 और ट‍ियर 2 शहरों के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर फोकस कर रहा है. फ्रांसीसी कंपनी Groupe SEB ने अपने कारोबार को व‍िस्‍तार देने की योजना के तहत स्मार्ट होम अप्लायंसेज (smart home appliances) की कैटेगरी में अपनी प्रोडक्‍ट रेंज भारतीय बाजार में उतारी है. कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में अपनी ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस कर रही है. इसके साथ ही Tefal देशभर में अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बढ़ाने पर भी काम कर रही है.

कुल रेवेन्यू बढ़कर 60% तक हो जाएगा

कंपनी ने कई तरह के होम अप्लायंसेज को पेश क‍िया है. इन अप्लायंसेज में मिक्सर ग्राइंडर, टाइटेनियम कोटेड कुकवेयर, डुअल- बास्केट एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर आद‍ि हैं. ग्रुप SEB इंड‍िया के सीईओ आशीष कक्कड़ ने बताया क‍ि कंपनी को उम्‍मीद है क‍ि आने वाले दो से तीन साल में उनका प्रीमियम कुकवेयर और होम अप्लायंस ब्रांड Tefal का योगदान कंपनी के कुल रेवेन्यू में बढ़कर 60% तक हो जाएगा. नए प्रोडक्ट रेंज और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ने से रेवेन्‍यू ग्रोथ को फायदा म‍िलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

2014 में क‍िया टेकओवर
Groupe SEB के तहत भारतीय बाजार में दो ब्रांड काम करते हैं. पहला Maharaja Whiteline, ज‍िसे साल 2014 में टेकओवर क‍िया गया था. दूसरा Tefal, इसका Groupe SEB के रेवेन्‍यू में 20 प्रत‍िशत का योगदान है. कक्कड़ ने बताया कंपनी की तरफ से नई और बड़ी कैटेगरी में एक्‍सपेंड क‍िया जा रहा है. इसके अलावा कुछ कैटेगरी में अपनी प्रोडक्ट रेंज को भी बढ़ा रहे हैं.

ई-कॉमर्स का रेवेन्‍यू भी बढ़ेगा
कक्कड़ ने यह भी कहा क‍ि टियर 1 और टियर 2 स‍िटी में लोगों की खर्च करने लायक इनकम बढ़ रही है और हमें अच्‍छी क्‍वाल‍िटी वाले प्रोडक्‍ट पर फोकस करना है. इस साल के अंत तक कंपनी ने 200 डिस्ट्रीब्यूटर के साथ 10,000 रिटेल आउटलेट तक पहुंचने का टारगेट रखा है. कंपनी का फोकस ई-कॉमर्स नेटवर्क को बढ़ाने पर भी है. हमारा करीब 20% रेवेन्यू ई-कॉमर्स से आता है. लेकिन तीन साल में इसे बढ़ाकर 35% तक करने का प्‍लान है.

TAGS

Trending news