close

खास खबरें सिर्फ आपके लिए...हम खासतौर से आपके लिए कुछ चुनिंदा खबरें लाए हैं. इन्हें सीधे अपने मेलबाक्स में प्राप्त करें.

कामसूत्र कंडोम उत्पादों की अधिकतम कीमत को लेकर याचिका

कामसूत्र कंडोम बनाने वाली कंपनी जे के एंसेल ने उसके कंडोम उत्पादों की अधिकतम कीमत 8.12 रुपये तय करने के सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

कामसूत्र कंडोम उत्पादों की अधिकतम कीमत को लेकर याचिका
प्रतीकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली: कामसूत्र कंडोम बनाने वाली कंपनी जे के एंसेल ने उसके कंडोम उत्पादों की अधिकतम कीमत 8.12 रुपये तय करने के सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

केंद्र ने दो मार्च 2016 को एक आदेश जारी कर प्रति कंडोम अधिकतम कीमत 8.21 रुपये (स्थानीय कर अतिरिक्त) तय की थी।

कंपनी ने इसे चुनौती दी है जिस पर 12 अगस्त को सुनवाई हो सकती है।