Advertisement
trendingNow1491382

लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानें आपके शहर का रेट

पिछले 2 हफ्ते में दिल्ली में पेट्रोल करीब पौने तीन रुपए और डीजल करीब साढ़े तीन रुपए महंगा हो चुका है.

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्ली: पिछले 12 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 22 जनवरी को भी पेट्रोल डीजल की कीमत में करीब 20 पैसे तक बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.27 रुपये और डीजल की कीमत 65.90 रुपये है. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 73.66 रुपये और डीजल की कीमत  19 पैसे बढ़कर 67.68 रुपये है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 13 पैसे बढ़कर 76.98 रुपये और डीजल की कीमत 20 पैसे बढ़कर 68.81 रुपये है. चेन्नई की बात करें तो एक लीटर पेट्रोल की कीमत 14 पैसे बढ़कर 73.99 रुपये और डीजल की कीमत 21 पैसे बढ़कर 69.62 रुपये है. नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़कर 70.97 रुपये और डीजल की कीमत 16 पैसे बढ़कर 65.06 रुपये है. गुड़गांव में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.99 रुपये और डीजल की कीमत 65.67 रुपये है.

शहर पेट्रोल/लीटर डीजल/लीटर
दिल्ली  ₹71.27 ₹65.90
मुंबई ₹76.98 ₹68.81
कोलकाता ₹73.36 ₹67.68
चेन्नई ₹73.99 ₹69.62
नोएडा ₹70.97 ₹65.06

ज़ी बिजनेस के कमोडिटी एडिटर मृत्युंजय कुमार झा के मुताबिक कच्चा तेल 2 महीने की ऊंचाई पर है. इस समय कच्चे तेल की कीमतें 63 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं. ऐसे में आगे भी पेट्रोल-डीजल के कीमतों में इजाफा हो सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, चीन के जो GDP डेटा आए हैं, भले ही वो पिछले दो दशक में सबसे कम हैं, लेकिन वो उतने खराब नहीं जितना की उम्मीद की जा रही थी. ऐसे मे आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ सकते हैं. दूसरा, US-चीन के बीच ट्रेड वॉर टेंशन कम होने की उम्मीद से भी तेजी बन रही है. दूसरी तरफ अमेरिका में अब भी कच्चे तेल का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है, ऐसे में बहुत घबराने की स्थिति नहीं है. क्रूड में तेजी रहेगी, लेकिन ये 60 से 70 डॉलर प्रति बैरल के बीच ही रहेगा.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news