Petrol Price Today 01 June 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम
Advertisement

Petrol Price Today 01 June 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

Petrol Price 01 June 2021 Update: जून महीने की शुरुआत भी महंगाई के झटके के साथ हुई है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ी हैं. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अबतक की सबसे नई ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं. 

Petrol Price Today 01 June 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम

Petrol Price 01 June 2021 Update: जून महीने की शुरुआत भी महंगाई के झटके के साथ हुई है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज लगातार दूसरे दिन बढ़ी हैं. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अबतक की सबसे नई ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं. मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं. कच्चा तेल भी अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है, ऐसे में आने वाले दिनों में किसी राहत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

आज भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

तेल कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. आज डीजल की कीमत 23 से 24 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमतें भी 25 से 26 पैसे तक बढ़ी हैं मुंबई में पेट्रोल के दाम अबतक के रिकॉर्ड लेवल 100.72 रुपये पहुंच गए हैं. 

ये भी पढ़ें- आज से आपकी जिंदगी में आएंगे ये 10 बड़े बदलाव! सीधा आपकी जेब पर होगा असर, टैक्स, PF, बैंक के बदलेंगे नियम

मई में 4.09 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

मई के महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतें अबतक 16 बार बढ़ाई जा चुकी है. 4 मई से लगातार 4 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे, जबकि चुनावों की वजह से इसके पहले 18 दिन तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में शांति छाई रही थी. मई के पूरे महीने में दिल्ली में पेट्रोल के रेट 4.09 रुपये महंगा हुआ है. जबकि डीजल इस महीने 4.68 रुपये महंगा हुआ है.

मार्च, अप्रैल में सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल

आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल से 15 अप्रैल को थोड़ी राहत मिली थी. अप्रैल में एक और मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी. 15 अप्रैल से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था. तब दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था. मार्च महीने पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे घटे थे. मार्च महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी थी. 

मुंबई में पेट्रोल 100 रुपये पहुंचा

दिल्ली में पेट्रोल आज 94.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बाकी शहरों जैसे मुंबई पेट्रोल 100.72 रुपये है, कोलकाता में पेट्रोल 94.50 रुपये है. और चेन्नई में पेट्रोल 95.99 रुपये पर बिक रहा है. 

4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें 

शहर            कल का रेट     आज का रेट             
दिल्ली             94.23             94.49            
मुंबई             100.47           100.72
कोलकाता        94.25           94.50
चेन्नई              95.76            95.99

2021 में पेट्रोल-डीजल में लगी आग

साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 42 बार बढ़ाईं गई हैं. इस दौरान पेट्रोल 10.78 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. 1 जनवरी को पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये था, आज 94.49 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर आज तक डीजल 11.51 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर था, आज 85.15 रुपये है. 

पेट्रोल के बाद अब आज डीजल की कीमतों पर एक नजर डाल लेते हैं. मुंबई में डीजल 92.69 रुपये है. दिल्ली में डीजल 85.38 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. कोलकाता में डीजल 88.23 रुपये पर बिक रहा है और चेन्नई में डीजल का रेट 90.12 रुपये है.

4 मेट्रो शहरों में Diesel के दाम 

शहर          कल का रेट     आज का  रेट    
दिल्ली            85.15            85.38
मुंबई              92.45            92.69
कोलकाता      88.00            88.23 
चेन्नई              89.90            90.12

केंद्र और राज्य सरकारें वसूलती हैं भारी टैक्स 

पेट्रोल की कीमतों में 60 परसेंट हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 परसेंट होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं. 

खुद देखिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है. 

ये भी पढ़ें- LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, 122 रुपये तक घट गए 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम!

LIVE TV

Trending news