Petrol Price Today 13 January 2021 Updates: 5 दिन बाद फिर बढ़े दाम, नई ऊंचाई पर पेट्रोल, डीजल भी रिकॉर्ड के करीब
Advertisement

Petrol Price Today 13 January 2021 Updates: 5 दिन बाद फिर बढ़े दाम, नई ऊंचाई पर पेट्रोल, डीजल भी रिकॉर्ड के करीब

Petrol Price Today 13 January 2021 Updates: लगातार पांच दिन तक चुप्पी साधने के बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं हैं. 8 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. पेट्रोल की  कीमतें अब नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं हैं. 

Petrol Price Today: नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल के दाम

नई दिल्ली: Petrol Price 13 January 2021 Update: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है. लगातार पांच दिन की शांति के बाद कीमतें बढ़ीं हैं. पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल भी 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.

इसके पहले 6 और 7 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं थीं, इन दो दिनों में ही पेट्रोल के भाव 49 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि डीजल 51 पैसे महंगा हुआ था. 6 दिसंबर से पहले तक पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार 48 दिनों तक नहीं बदलीं थीं. फिर 20 नवंबर को रेट बढ़ना शुरू हुए. इस दौरान 17 बार कीमतें बढ़ीं थीं. 

जनवरी में अबतक पेट्रोल की कीमतें 74 पैसे तक बढ़ चुकी हैं, जबकि डीजल 76 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है. मुंबई में पेट्रोल एक बार फिर 91 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है. जो अपने रिकॉर्ड लेवल के बेहद करीब है. IOC के मुताबिक राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 91.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 83.92 रुपये प्रति लीटर है. आज दिल्ली में पेट्रोल 84.45 रुपये, मुंबई में रेट 91.07 रुपये, कोलकाता में भाव 85.92 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 87.18 रुपये प्रति लीटर है. 

ये भी पढ़ें- Piagio ने लॉन्च किया Aprilia SXR 160 स्कूटर, पांच हजार में होगी बुकिंग  

VIDEO

4 मेट्रो शहरों में Petrol की कीमतें 
 

शहर                कल का रेट    आज का रेट               
दिल्ली                84.20            84.45
मुंबई                  90.83           91.07
कोलकाता          85.68           85.92
चेन्नई                 86.96           87.18

इसी तरह डीजल के रेट दिल्ली में 74.63 रुपये, मुंबई में 81.34 रुपये, कोलकाता में 78.22 रुपये और चेन्नई में 79.95 प्रति लीटर हो गया है. 

4 मेट्रो शहरों में Diesel के दाम 

शहर                       कल का रेट         आज का रेट         
दिल्ली                        74.38                74.63
मुंबई                          81.07               81.34
कोलकाता                  77.97               78.22
चेन्नई                          79.72              79.95            

खुद देखिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल IOC आपको सुविधा देता है कि आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. आपके मोबाइल पर तुरंत आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का रेट आ जाएगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOC आपको अपनी वेबसाइट पर देता है

रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें 

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Budget 2021: वित्तमंत्री कर सकती हैं Vehicle Scrappage Policy का ऐलान, ये होगा आपको फायदा

LIVE TV

Trending news