Petrol-Diesel Price Today 20 June 2021: पेट्रोल- डीजल की कीमत में फिर लगी आग, जानें अपने शहर के दाम
Advertisement
trendingNow1924320

Petrol-Diesel Price Today 20 June 2021: पेट्रोल- डीजल की कीमत में फिर लगी आग, जानें अपने शहर के दाम

Petrol Price Today: सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में आग लगा दी है. पेट्रोल आज जहां 29 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया वहीं डीजल भी 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. जानें अपने शहर के दाम.

Petrol Price Today

नई दिल्ली: Petrol- Diesel Price Today 20 June 2021: पेट्रोल-डीजल का बाजार (Petrol Diesel Market) आज फिर गर्म हो गया. सरकारी तेल कपंनियों (Oil PSU) ने आज पेट्रोल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी. दूसरी तरफ डीजल भी 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. हालांकि, कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में बीते सप्ताह बुधवार और गुरुवार को नरमी देखी गई थी. दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में रविवार को पेट्रोल बढ़ कर 97.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल चढ़ कर 87.97 रुपये प्रति लीटर (Petrol Diesel Ke Dam) पर पहुंच गया.

  1. आज फिर पेट्रोल डीजल के दाम में लगी आग 
  2. पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 29 पैसे बढ़ी 
  3. डीजल की कीमत में भी हुई 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

4 हफ्तों में 6.90 रुपये पेट्रोल और 7.19 रुपये बढ़ा डीजल

बीते चार मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतें खूब बढ़ी है. कभी हर दिन तो कभी ठहर कर, 28 दिनों में ही पेट्रोल 6.90 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल का दाम 7.19 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है. आइए जानते हैं आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन को लेकर किया गया बड़ा बदलाव, रखी गई हैं ये शर्तें

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

शहर                    पेट्रोल रुपये /लिटर             डीजल रुपये/ लीटर 
दिल्ली                   97.22                               87.97
मुंबई                    103.36                             95.44
चेन्नै                      98.40                               92.58
कोलकाता             97.12                              90.82
भोपाल                 105.43                             96.65
रांची                     93.13                              92.86
बेंगलुरु                 100.47                            93.26
पटना                    99.28                             93.30
चंडीगढ़                 93.50                             87.62
लखनऊ                94.42                              88.38

VIDEO

इस हफ्ते नरम रहा था कच्चा तेल

ये लगातार चौथा सप्ताह है, जब कच्चे तेल का बाजार चढ़ कर बंद हुआ. लेकिन, इस सप्ताह बुधवार और गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में नरमी देखी गई थी. लेकिन, ग्लोबल डिमांड की वजह से शुक्रवार को फिर से बाजार चढ़ कर बंद हुआ था. और यही वजह है की रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए.

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत Racing Car, देखें इसकी बेहतरीन डिजाइन और फीचर

ऐसे जानें अपने शहर का भाव 

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव हर दिन बदलते हैं ऐसे में अगर आप भी इससे अपडेट रहना चाहते हैं तो आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. (How to check diesel petrol price daily). इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के कस्टमर RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर पेट्रोल -डीजल की जानकारी ले सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढने के लिए यहां क्लिक करें 

LIVE TV

Trending news