लगातार 4 महीने नहीं बढ़े LPG के दाम, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के लिए देना होगा ज्यादा
Advertisement

लगातार 4 महीने नहीं बढ़े LPG के दाम, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के लिए देना होगा ज्यादा

LPG गैस सिलेंडर की कीमतें नवंबर में भी नहीं बढ़ीं हैं. तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें जारी करती हैं.

लगातार 4 महीने नहीं बढ़े LPG के दाम, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के लिए देना होगा ज्यादा

नई दिल्ली: LPG गैस सिलेंडर की कीमतें नवंबर में भी नहीं बढ़ीं हैं. तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें जारी करती हैं. अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और अब नवंबर यानी लगातार 4 महीनों से LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं. 

गैर-सब्सिडी LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम देश के हर शहर में अलग अलग होते हैं. लेकिन बीते चार महीनों से इनके दाम नहीं बढ़े हैं. इसके पहले जून और जुलाई में सिलेंडर के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई थी. दिल्ली और मुंबई में LPG सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम 594 रुपये हैं. IOC की वेबसाइट के मुताबिक ये रहे LPG के रेट्स 

14.2 किलो के LPG सिलेंडर के रेट्स

शहर            सितंबर          अक्टूबर            नंवबर            
दिल्ली            594             594                594
मुंबई             594             594                594
कोलकाता      620.50        620.50           620.50
चेन्नई             610             610                610

इन चार मेट्रो शहरों में दिल्ली और मुंबई में सबसे सस्ता LPG सिलेंडर मिलता है, जबकि कोलकाता में सबसे महंगा है. फिलहाल सरकार एक साल में 12 LPG सिलेंडर पर सब्सिडी देती है. इससे ज्यादा LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलती, इसके लिए पूरी कीमत चुकानी होगी. सरकार सिलेंडर पर कितना सब्सिडी देगी ये भी फिक्स्ड नहीं है. ये तेल की कीमतों, एक्सचेंज रेट्स जैसे फैक्टर्स पर निर्भर करता है

महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर 

भले ही घरेलू रसोई गैस के दाम न बढ़ें हों लेकिन कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम नवंबर में बढ़े हैं. कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 78 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. 
19 किलो वाले LPG सिलेंडर का रेट

शहर             अक्टूबर               नवंबर 
दिल्ली            1,166                1,241 
मुंबई              1,113.50           1,189.50 
कोलकाता       1,220                1,296 
चेन्नई              1,276                1,354 

यहां चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा 78 रुपये बढ़े हैं. जबकि दिल्ली और मुंबई में रेट 75 रुपये बढ़े हैं. 

ये भी पढ़ें: साल भर में दोगुना हुए आलू के भाव, प्याज अब भी रुला रहा, भाव 90 रुपये तक पहुंचे

VIDEO

Trending news