बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 699 अंक टूटकर 27,000 से नीचे आया
Advertisement

बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 699 अंक टूटकर 27,000 से नीचे आया

विदेशी कोषों के सतत निकासी तथा कमजोर वैश्विक रूख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 699 अंक टूटकर 27,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। यह इसका चार महीने का निचला स्तर है। 11 फरवरी के बाद यह सेंसेक्स की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है।

बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 699 अंक टूटकर 27,000 से नीचे आया

मुंबई : विदेशी कोषों के सतत निकासी तथा कमजोर वैश्विक रूख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 699 अंक टूटकर 27,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। यह इसका चार महीने का निचला स्तर है। 11 फरवरी के बाद यह सेंसेक्स की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है।

इसके अलावा डालर के मुकाबले रपया भी आज दिन में कारोबार के दौरान 59 पैसे टूटकर 67 के स्तर को पारकर 67.22 प्रति डालर पर आ गया। सितंबर महीने के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े आज आने हैं। इससे पहले सतर्क निवेशकों ने बिकवाली की जिससे कारोबारी धारणा और कमजोर हुई।

शेयर ब्रोकरों ने कहा कि निवेशकों के बीच यह आशंका है कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारी खर्च वाली नीतियों को आगे बढ़ाएंगे जिससे पैदा होने वाले मुद्रास्फीति दबाव से अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ेंगी और उभरते बाजारों का आकर्षण घटेगा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 27,344.85 अंक पर कमजोर खुलने के बाद बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से 26,777.18 अंक के निचले स्तर पर आ गया। अंत में सेंसेक्स 698.86 अंक या 2.54 प्रतिशत टूटकर 26,818.82 अंक पर आ गया। यह 11 फरवरी के बाद एक दिन में सेंसेक्स की सबसे बड़ी गिरावट है। उस दिन सेंसेक्स 807.07 अंक टूटा था।

यह सेंसेक्स का 29 जून, 2016 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 265.15 अंक चढ़ा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.45 अंक या 2.69 प्रतिशत टूटकर 8,300 अंक से नीचे 8,296.30 अंक पर आ गया। यह इसका 30 जून के बाद का निचला बंद स्तर है। 

Trending news